Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

ऋषिकेश में रोमांच का सफर, गंगा की लहरों में होंगे रैपिड, बंजी जंपिंग में होगी हवाओं से ‘बातें’

Uk Fast Khabar October 14, 2026

ऋषिकेश में राफ्टिंग और बंजी जंपिंग के साथ एडवेंचर एक्टिविटीज का सफर जारी है. जानिए एडवेंचर एक्टिविटीज के रेट. रिपोर्ट- किरणकांत शर्मा

देहरादून (उत्तराखंड): तीर्थनगर और योगनगरी ऋषिकेश में गंगा की लहरों में रोमांच का खेल फिर से शुरू हो चुका है. मॉनसून के बाद राफ्टिंग, बंजी जंपिंग को लेकर ऋषिकेश में फिर से एडवेंचर एक्टिविटीज के टूरिस्ट जुटने लगे हैं. इसके अलावा, स्काईवॉक, टावर टॉप स्विंग और जिपलाइन का लुत्फ उठाने वाले सैलानी भी ऋषिकेश में इन साहसिक गतिविधियों का अनुभव ले सकते हैं. खास बात है कि ऋषिकेश में पर्यटक अपनी पसंद, समय और बजट के हिसाब से अलग-अलग एडवेंचर कर सकते हैं.

35 किलोमीटर की राफ्टिंग ट्रैक पर गंगा की लहरों से मुकाबला: साहसिक खेलों के शौकीनों के लिए कौड़ियाला से रामझूला और निम बीच तक का राफ्टिंग ट्रैक खास है. इस 35 किमी के लंबे रूट पर करीब 17 से 18 रैपिड पड़ते हैं. जहां गंगा की लहरें राफ्टिंग करने वालों के रोमांच को बढ़ाती है. इस ट्रैक पर डेनियल डीप, द ग्रेट वॉल, डीजी, बटरफ्लाई, ब्लैक मनी, हग एंड किस, टीबीएम के विभिन्न हिस्से, क्रॉस फायर, रोलर कोस्टर, गोल्फ कोर्स, टी ऑफ, कैश फ्लो और डबल-ट्रिपल जैसे रैपिड शामिल हैं. हालांकि इनमें कुछ रैपिड की गति अधिक होने के कारण पर्यटकों को विशेष सावधानी और प्रशिक्षित गाइड के निर्देशों का पालन करना पड़ता है. गंगा के बदलते बहाव और लहरों के बीच आगे बढ़ती राफ्ट पर्यटकों को रोमांचक अनुभव देती है.

कौड़ियाला से निम बीच तक के ट्रैक पर राफ्टिंग करने वाले पर्यटकों को अलग-अलग रैपिड का अलग अनुभव मिलता है. प्रशिक्षित और लाइसेंस प्राप्त गाइड पर्यटकों को राफ्टिंग के दौरान जरूरी निर्देश देते हैं. राफ्टिंग से पहले लाइफ जैकेट, हेलमेट और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं.
-राजवीर तोमर, राफ्टिंग व्यवसायी-

पर्वतारोहण के अनुभव के बाद राफ्टिंग व्यवसाय से जुड़े प्रीतम रामोला भी पर्यटकों के लिए सुरक्षा उपकरणों और प्रशिक्षित स्टाफ की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हैं.

किस रूट पर कितनी फीस: गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति की ओर से उपलब्ध कराए गए शुल्क विवरण के मुताबिक, ऋषिकेश में अलग-अलग शुरुआती बिंदुओं से राफ्टिंग की सुविधा मिलती है. रूट की दूरी और शुल्क के अनुसार पर्यटक अपने लिए विकल्प चुन सकते हैं.

कौड़ियाला से रामझूला/निम बीच: करीब 35 किलोमीटर, शुल्क 3,500 रुपए प्रति व्यक्ति

मरीन ड्राइव से रामझूला/निम बीच: करीब 25 किलोमीटर, शुल्क 2,500 रुपए प्रति व्यक्ति

शिवपुरी से रामझूला/निम बीच: करीब 16 किलोमीटर, शुल्क 1,500 रुपए प्रति व्यक्ति

क्लब हाउस से रामझूला/निम बीच: करीब 12 किलोमीटर, शुल्क 800 रुपए प्रति व्यक्ति

ब्रह्मपुरी से रामझूला/निम बीच: करीब 9 किलोमीटर, शुल्क 600 रुपए प्रति व्यक्ति

छोटे ट्रैक पर भी रैपिड का रोमांच: जो पर्यटक लंबी दूरी की राफ्टिंग नहीं करना चाहते, उनके लिए छोटे ट्रैक के भी विकल्प हैं. मरीन ड्राइव से निम बीच तक के 25 किमी के रूट पर ब्लैक मनी, हग एंड किस, टीबीएम के विभिन्न हिस्से, क्रॉस फायर, रोलर कोस्टर, गोल्फ कोर्स और कैश फ्लो जैसे रैपिड पड़ते हैं. शिवपुरी से शुरू होने वाले करीब 16 किलोमीटर के ट्रैक पर गुड मॉर्निंग, रिटर्न टू सेंडर, रोलर कोस्टर, गोल्फ कोर्स, टी ऑफ, कैश फ्लो और डबल-ट्रिपल जैसे रैपिड का अनुभव मिलता है. वहीं क्लब हाउस और ब्रह्मपुरी से शुरू होने वाले छोटे रूट उन पर्यटकों के लिए उपयोगी विकल्प हो सकते हैं, जो कम समय में राफ्टिंग का अनुभव लेना चाहते हैं.

बंजी जंपिंग में भी पर्यटकों की दिलचस्पी: अभी तक ऋषिकेश में पर्यटक, धार्मिक यात्रा, गंगा आरती और मंदिरों के दर्शन के अलावा साहसिक गतिविधियों में राफ्टिंग का लुत्फ ही ले पाते थे. लेकिन अब एडवेंचर का दायरा बंजी जंपिंग तक भी पहुंच चुका है. इसके लिए भी पर्यटकों के लिए अलग-अलग पैकेज है.

हाई एडवेंचर बंजी जंपिंग का एक पैकेज 109 मीटर की ऊंचाई से करीब 4 हजार रुपए (प्रति व्यक्ति) का है. इसमें डीएसएलआर वीडियो और गतिविधि स्थल तक आने जाने की परिवहन सुविधा मौजूद है. कम बजट वाले पर्यटकों के लिए करीब 3 हजार रुपए (85 मीटर) का दूसरा विकल्प भी है. जिसमें एयरबैग आधारित सुरक्षा व्यवस्था दी जाती है. बंजी जंपिंग के अलावा स्काईवॉक, टावर टॉप स्विंग और जिपलाइन जैसी गतिविधियां भी पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं. स्काईवॉक का शुल्क करीब 1,000 रुपए और टावर टॉप स्विंग और जिपलाइन का शुल्क लगभग 1,200 रुपये प्रति व्यक्ति है. कुछ पैकेजों में डीएसएलआर वीडियो की सुविधा भी शामिल है. इन गतिविधियों के माध्यम से पर्यटक ऊंचाई से आसपास के नजारों का अनुभव लेने के साथ अपने एडवेंचर की यादें भी कैमरे में संजो सकते हैं.
-आशीष, मार्केटिंग मैनेजर, स्प्लैश बंजी-

धार्मिक पर्यटन के साथ एडवेंचर को भी मिल रहा बढ़ावा: ऋषिकेश के ज्योतिष और योगाचार्य प्रतीक कहते हैं, ऋषिकेश आने वाले पर्यटकों के लिए गंगा आरती, घाटों का भ्रमण और आसपास के धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ साहसिक गतिविधियों को यात्रा में शामिल करने का विकल्प मौजूद है. परिवार और दोस्तों के साथ आने वाले पर्यटक अपने समय और रुचि के मुताबिक राफ्टिंग या अन्य एडवेंचर की योजना बना कर आ सकते हैं. वीकेंड और छुट्टियों में यात्रा की योजना बनाते समय पहले से बुकिंग करना यात्रा को और सुखद बनाता है.

सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य: टिहरी के जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा के मुताबिक, राफ्टिंग, बंजी जंपिंग संचालकों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

पर्यटकों को केवल शुल्क या रोमांच के आधार पर संचालक का चुनाव करने के बजाय उसकी अनुमति, गाइड की योग्यता, सुरक्षा उपकरणों और गतिविधि की मौजूदा स्थिति की जानकारी भी लेनी चाहिए. गंगा का जलस्तर और मौसम बदलने पर राफ्टिंग की परिस्थितियां भी बदल सकती हैं. इसलिए नदी में उतरने से पहले संचालन की अनुमति और सुरक्षा संबंधी निर्देशों की पुष्टि करना जरूरी है.
-सोबत सिंह राणा, जिला पर्यटन अधिकारी, टिहरी गढ़वाल-

Continue Reading

Previous: जंतर-मंतर मामले में सौरव दास, आशुतोष रांका को तिहाड़ जेल भेजा गया; राहुल गांधी ने गिरफ्तारी को बताया ”कायरतापूर्ण कृत्य’
Next: उत्तराखंड में मौसम फिर बदलेगा करवट, 9 जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, रहें अलर्ट

Related Stories

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर

November 3, 2026
हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

November 3, 2026
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

November 3, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर

November 3, 2026
हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

November 3, 2026
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

November 3, 2026
उत्तराखंड कांग्रेस ने किया ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ कार्यक्रम का एलान, इन दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड कांग्रेस ने किया ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ कार्यक्रम का एलान, इन दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

November 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर
  • हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल
  • उत्तराखंड कांग्रेस ने किया ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ कार्यक्रम का एलान, इन दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.