Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

अर्धकुंभ 2025 की तैयारी: हरिद्वार को स्वच्छ और आकर्षक बनाने की मुहिम तेज..

Uk Fast Khabar November 9, 2025

हरिद्वार को स्वच्छ बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अर्धकुंभ-2027 से पहले कई कदम उठाए हैं। कूड़ा प्रबंधन के लिए वाहनों पर जीपीएस सेंसर लगाए गए हैं और प्लास्टिक पर क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं। घाटों पर प्लास्टिक पन्नी पर प्रतिबंध लगाया गया है और कूड़ा फेंकने पर जुर्माना बढ़ाया गया है। शहर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शुरू किया गया है।


 गंगा तट पर बसी धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ बनाए रखना हमेशा चुनौती रहा है। लेकिन, अब इस चुनौती से पार पाने को जिला प्रशासन ने भगीरथ प्रयास शुरू कर दिये हैं।

इसके तहत अर्धकुंभ-2027 से पहले धर्मनगरी को साफ-सुथरा बनाने का लक्ष्य रखा गया है। ताकि, स्वच्छता में भी हरिद्वार को विश्वस्तरीय पहचान मिल सके और यहां आने वाला हर श्रद्धालु एक सुखद अनुभूति लेकर लौटे। इसके तहत हरिद्वार में सभी कूड़ा वाहनों पर नगर निगम ने जीपीएस सेंसर लगा दिये हैं।

साथ ही केदारनाथ धाम की तर्ज पर प्लास्टिक बोतल और रैपरों पर क्यूआर कोड लगाया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु प्लास्टिक कचरा निर्धारित रिसाइकल प्वाइंट पर ही डालें और क्यूआर कोड से अतिरिक्त धनराशि को वापस ले सकें।

हरिद्वार को संवारने के लिए स्वच्छता, आधुनिक सुविधाओं के विकास और वेस्ट मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया गया रहा है। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि सही कूड़ा प्रबंधन के लिए सभी कूड़ा वाहनों पर जीपीएस सेंसर लगाने के बाद अब सभी वाहनों की रूट मैपिंग हो रही है। इससे वाहनों के निर्धारित रूट पर न जाने की जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम को मिल जाएगी। इससे पता चलेगा कि वाहन किन-किन स्थानों से कचरा उठाकर ले गए और कहां लापरवाही हुई।

प्लास्टिक पन्नी पूरी तरह प्रतिबंधित

स्नान व मेले के दौरान घाटों के किनारे लोग प्लास्टिक पन्नी बिछाकर बैठते हैं। लौटते वक्त उसे वहीं छोड़ जाते हैं या फिर गंगा में बह देते हैं। इसी कारण हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों से सबसे अधिक कूड़ा प्लास्टिक का होता है। अब हरकी पैड़ी समेत सभी प्रमुख घाटों में प्लास्टिक पन्नी बिछाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है।

इंदौर की तर्ज पर हरिद्वार में नया प्रबंधन

अब हर व्यापारी को अपनी दुकान, रेहड़ी-ठेली के पास अनिवार्य रूप से कूड़ादान रखना होगा और रोजना उनका कचरा निर्धारित संग्रहण वाहन में डालना होगा। इससे सड़क, फुटपाथ और नालियों में कचरा फेंकने की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगेगी। प्रशासन ने पहले ही घाट व बाजार क्षेत्र में कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना बढ़ा दिया है।

रोजाना उठ रहा 220 मीट्रिक टन तक कूड़ा

नगर निगम यहां प्रतिदिन 200 से 220 मीट्रिक टन कूड़ा एकत्र करता है, जिसमें 30 से 40 प्रतिशत प्लास्टिक का होता है। इसे निस्तारण के लिए सराय ट्रेंचिंग ग्राउंड ले जाया जाता है। घाट, फुटपाथ व सड़क पर प्लास्टिक एवं अन्य कचरा फैलाने पर 200 से लेकर 5000 रुपये तक जुर्माना वसूला जा रहा है। शहर में इंदौर की तरह डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, स्रोत पर कचरा पृथक्करण और रिसाइकल को लेकर काम शुरू किया गया है।

कोर एरिया में विशेष जोर

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि अर्धकुंभ के लिए हरिद्वार के कोर एरिया में सुंदरीकरण, यात्री सुविधाओं का विस्तार और वेस्ट मैनेजमेंट हमारी प्राथमिकता में है। हमारा लक्ष्य है कि धर्मनगरी में प्रवेश करते ही लोग एक स्वच्छ, व्यवस्थित और मनमोहक वातावरण की अनुभूति करें। हरिद्वार में स्वच्छता सरकारी प्रयासों के साथ यहां के निवासियों और व्यापारिक वर्ग के सहयोग से ही सुनिश्चित हो सकती है।

Continue Reading

Previous: वंदे भारत एक्सप्रेस रुड़की स्टेशन पर पहुंची, नेताओं ने किया शुभारंभ..
Next: उत्तराखंड रजत जयंती: 25 साल में सीख, विकास में नेचुरल अप्रोच जरूरी..

Related Stories

देहरादून DAV कॉलेज छात्रवृत्ति घोटाला, ED ने दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

देहरादून DAV कॉलेज छात्रवृत्ति घोटाला, ED ने दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

June 4, 2026
रुद्रपुर में बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में मजदूर की मौत, आरोपी बाइक सवार मौके से फरार

रुद्रपुर में बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में मजदूर की मौत, आरोपी बाइक सवार मौके से फरार

June 4, 2026
चीन सीमा पर पांडव नृत्य, जादुंग पहुंच भावुक हुए जाड़ समुदाय के लोग, नेलांग को भी बसाने की मांग

चीन सीमा पर पांडव नृत्य, जादुंग पहुंच भावुक हुए जाड़ समुदाय के लोग, नेलांग को भी बसाने की मांग

June 4, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

2027 Bentley Flying Spur ग्लोबल मार्केट के लिए हुई पेश, मिला V8 हाइब्रिड इंजन

2027 Bentley Flying Spur ग्लोबल मार्केट के लिए हुई पेश, मिला V8 हाइब्रिड इंजन

June 4, 2026
देहरादून DAV कॉलेज छात्रवृत्ति घोटाला, ED ने दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

देहरादून DAV कॉलेज छात्रवृत्ति घोटाला, ED ने दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

June 4, 2026
रुद्रपुर में बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में मजदूर की मौत, आरोपी बाइक सवार मौके से फरार

रुद्रपुर में बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में मजदूर की मौत, आरोपी बाइक सवार मौके से फरार

June 4, 2026
चीन सीमा पर पांडव नृत्य, जादुंग पहुंच भावुक हुए जाड़ समुदाय के लोग, नेलांग को भी बसाने की मांग

चीन सीमा पर पांडव नृत्य, जादुंग पहुंच भावुक हुए जाड़ समुदाय के लोग, नेलांग को भी बसाने की मांग

June 4, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • 2027 Bentley Flying Spur ग्लोबल मार्केट के लिए हुई पेश, मिला V8 हाइब्रिड इंजन
  • देहरादून DAV कॉलेज छात्रवृत्ति घोटाला, ED ने दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट
  • रुद्रपुर में बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में मजदूर की मौत, आरोपी बाइक सवार मौके से फरार
  • चीन सीमा पर पांडव नृत्य, जादुंग पहुंच भावुक हुए जाड़ समुदाय के लोग, नेलांग को भी बसाने की मांग
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.