Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

गैरसैंण में विधानसभा सत्र आज से शुरू, विपक्ष के घेराव की तैयारी, हंगामे के आसार

Uk Fast Khabar October 27, 2026

गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस धामी सरकार पर हमलावर मुद्रा में दिखाई दे सकती है.

गैरसैंण (चमोली): उत्तराखंड विधानसभा के सत्र का आगाज 27 अक्टूबर यानि आज से होने जा रहा है. विधानसभा का सत्र राजधानी देहरादून में नहीं, बल्कि प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में होगा. 2 दिन तक चलने वाले इस सत्र के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. वहीं दो दिवसीय सत्र के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कैबिनेट मंत्री और विधायक भराड़ीसैंण पहुंच गए हैं.

विधानसभा की ओर से जारी कार्यसूची के मुताबिक, पहले दिन सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे वंदे मातरम के साथ शुरू होगी. जिसके बाद निधन के निर्देश होंगे. वहीं, दोपहर 3 बजे से सदन में वित्तीय और विधायी कामकाज आगे बढ़ेगा. इस सत्र के पहले दिन सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 की अनुपूरक अनुदान मांगें पेश की जाएंगी. इसके साथ ही विभिन्न विभागों से जुड़े अध्यादेश, रिपोर्ट और विधेयकों को सदन के पटल पर रखने की कार्यवाही भी प्रस्तावित है.

विधानसभा सत्र में धामी सरकार करोड़ों रुपये का अनुपूरक बजट पेश करेगी. यह बजट राज्य के विकास कार्यों को गति देने और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए होगा.अनुपूरक बजट के अलावा सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक भी सदन में लाएगी. इसके साथ ही विभिन्न विभागों की वार्षिक रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रखी जाएंगी. सत्र के पहले दिन की सबसे अहम कार्यवाही वित्तीय वर्ष 2026-27 की अनुपूरक अनुदान मांगों को पेश करना है.

कार्यसूची के मुताबिक, मुख्यमंत्री सदन में अनुपूरक अनुदान मांगें प्रस्तुत करेंगे. अनुपूरक बजट के जरिए सरकार चालू वित्तीय वर्ष में निर्धारित बजट के अतिरिक्त जरूरी खर्चों के लिए सदन से मंजूरी मांगती है. ऐसे में इस कार्यवाही पर विधायी और वित्तीय नजर रहेगी. हालांकि, कार्यसूची में अनुपूरक बजट की कुल धनराशि का उल्लेख नहीं किया गया है. इसलिए सरकार की ओर से कितनी अतिरिक्त धनराशि की मांग की जाएगी, यह सदन में प्रस्तुत किए जाने वाले विवरण से स्पष्ट होगा.

पहले दिन की कार्यवाही में छठे राज्य वित्त आयोग की रिपोर्ट भी शामिल है. मुख्यमंत्री संविधान के अनुच्छेद 243 (आई) और 243 (वाई) तथा उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम से संबंधित प्रावधानों के तहत आयोग की रिपोर्ट और सरकार की ओर से की गई कार्रवाई का स्पष्टीकरण सदन के पटल पर रखेंगे. इसके अलावा उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग की वर्ष 2019-22 की वार्षिक एवं विशेष रिपोर्ट पर सरकार की कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया जाएगा. विधानसभा की विभिन्न विशेषाधिकार समितियों के प्रतिवेदन भी सदन के सामने रखे जाने हैं. इन रिपोर्टों के जरिए अलग-अलग संस्थाओं के कामकाज और सरकार की ओर से की गई कार्रवाई का विवरण विधायकों के सामने आएगा.

कार्यसूची में कई ऐसे विधेयक भी शामिल हैं, जिन्हें सदन में पुनर्स्थापित करने की प्रक्रिया पूरी की जानी है. इनमें सिंचाई जल निकासी विधेयक, 2026, राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2026, निवेश और आधारिक संरचना (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 तथा जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) द्वितीय विधेयक, 2026 शामिल हैं. इनके अलावा अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम, सिविल विधि, अग्निशमन एवं आपात सेवा, माल और सेवा कर तथा निजी विश्वविद्यालयों से जुड़े विधेयकों को भी सदन में पुनर्स्थापित करने का कार्यक्रम रखा गया है. कार्यसूची के अनुसार, संबंधित मंत्री पहले इन विधेयकों को पुनर्स्थापित करने की अनुमति मांगेंगे और इसके बाद उन्हें सदन में पुनर्स्थापित करेंगे.

विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति ने 24 अक्टूबर की बैठक में 27 अक्टूबर की कार्यवाही के लिए ध्यादेशों को सदन के पटल पर रखना, अनुपूरक अनुदान मांगों की प्रस्तुति और औपचारिक कार्यों की सिफारिश की थी. इसी आधार पर पहले दिन का कार्यक्रम तय किया गया है. कार्यसूची में सिंचाई जल निकासी विधेयक को पुनर्स्थापित करने की अनुमति मांगने और उसे पुनर्स्थापित करने की कार्यवाही भी शामिल है. इसके अलावा मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों की ओर से अलग-अलग विभागों से संबंधित विधेयकों को लेकर सदन में कार्यवाही की जाएगी. कुल मिलाकर, गैरसैंण में शुरू हो रहे इस सत्र के पहले दिन वित्तीय मांगों, सरकारी अध्यादेशों और विभिन्न विधायी प्रक्रियाओं पर फोकस रहेगा.

प्रदेश की राजनीतिक लिहाज से यह विधानसभा सत्र बेहद अहम माना जा रहा है. साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले धामी सरकार का यह आखिरी अनुपूरक बजट सत्र माना जा रहा है. इस विधानसभा सत्र में धामी सरकार इस बजट में जनता से जुड़ी कई नई योजनाओं का एलान कर सकती है. सरकार पर्वतीय क्षेत्रों के विकास, रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी घोषणाएं कर सकती है. वहीं विपक्ष भी सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है. कांग्रेस ने बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था और जोशीमठ आपदा जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है. वहीं सदन में हंगामे के भी आसार जताए जा रहे हैं.

वहीं उत्तराखंड में ग्राम पंचायतों के अधिकारों में कटौती और लंबे समय से लंबित मांगों के खिलाफ प्रदेश के ग्राम प्रधान मुखर हैं. ‘प्रदेश प्रधान संगठन उत्तराखंड’ द्वारा आज गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा घेराव का बड़ा कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें प्रदेश भर से हजारों ग्राम प्रधानों के जुटने की उम्मीद है. आंदोलन और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने भराड़ीसैंण क्षेत्र में धारा 163 (निषेधाज्ञा) लागू कर दी है.

गौर हो कि 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन लंबे समय से संघर्ष कर रहा है. इससे पहले देहरादून में किए गए सचिवालय कूच के दौरान सरकार ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी फाइलें शासन स्तर पर ही विचाराधीन हैं. शासन प्रशासन की इस लेटलतीफी और टालमटोल की नीति से ग्राम प्रधानों में भारी रोष है.

Continue Reading

Previous: तमिलनाडु: थेनी जेल में उपद्रव, पुलिसकर्मियों पर हमलाकर 17 कैदी भागे, 4 पकड़े गये, ढूंढने को 17 टीमें बनाई
Next: रामनगर के सांवल्दे में भीषण सड़क हादसा, बाइक-स्कूटी की भयंकर टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, तीन गंभीर घायल

Related Stories

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

November 18, 2026
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर का टॉप आतंकवादी लतीफ भट मारा गया

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर का टॉप आतंकवादी लतीफ भट मारा गया

November 18, 2026
उत्तराखंड में 321 दिन में सड़क हादसों में गई 364 लोगों की जान, चारधाम यात्रा के बाद भी नहीं थमी दुर्घटनाएं

उत्तराखंड में 321 दिन में सड़क हादसों में गई 364 लोगों की जान, चारधाम यात्रा के बाद भी नहीं थमी दुर्घटनाएं

November 18, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

November 18, 2026
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर का टॉप आतंकवादी लतीफ भट मारा गया

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर का टॉप आतंकवादी लतीफ भट मारा गया

November 18, 2026
उत्तराखंड में 321 दिन में सड़क हादसों में गई 364 लोगों की जान, चारधाम यात्रा के बाद भी नहीं थमी दुर्घटनाएं

उत्तराखंड में 321 दिन में सड़क हादसों में गई 364 लोगों की जान, चारधाम यात्रा के बाद भी नहीं थमी दुर्घटनाएं

November 18, 2026
उत्तराखंड में आधे घंटे के अंदर दो बार आया भूकंप, चमोली में 4.1 और 2.8 तीव्रता के भूचाल से हिली धरती

उत्तराखंड में आधे घंटे के अंदर दो बार आया भूकंप, चमोली में 4.1 और 2.8 तीव्रता के भूचाल से हिली धरती

November 18, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय
  • जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर का टॉप आतंकवादी लतीफ भट मारा गया
  • उत्तराखंड में 321 दिन में सड़क हादसों में गई 364 लोगों की जान, चारधाम यात्रा के बाद भी नहीं थमी दुर्घटनाएं
  • उत्तराखंड में आधे घंटे के अंदर दो बार आया भूकंप, चमोली में 4.1 और 2.8 तीव्रता के भूचाल से हिली धरती
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.