Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

देहरादून में बैलेट बॉक्स लूटने की कोशिश! निर्दलीय प्रत्याशी पर लगा आरोप, जमकर हुआ बवाल

Uk Fast Khabar January 25, 2025

देहरादून के पॉश इलाके इंद्रानगर वार्ड 41 में मतपत्र लूटने के प्रयास का मामला सामने आया है। शोर मचाने पर मतदान केंद्र के बाहर जमकर हंगामा हुआ। किसी तरह मतपेटी को बचा लिया गया है। इस मामले में सेक्टर मजिस्ट्रेट, कांग्रेस प्रत्याशी पायल अरोड़ा बहल और निर्दलीय प्रत्याशी रीमा की ओर से वसंत विहार थाने में तहरीर दी गई है। वसंत विहार थाना पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की ओर से इस मामले में मतपत्र पेटी लूटने संबंधी वीडियो भी पुलिस को सौंपा गया है, जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी आशा भाटी व उनकी बेटी मतपेटी ले जाते दिख रहे हैं, हालांकि दैनिक जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता है।

सामुदायिक भवन में हो रही थी वोट‍िंग
उत्तराखंड निकाय चुनाव को लेकर अन्य वार्डों की तरह वार्ड नंबर 41 के इंदिरा नगर स्थित शास्त्री नगर खाला के सामुदायिक भवन में वोट‍िंग चल रही थी। मतदान प्रक्रिया दिनभर सामान्य चलती रही। भाजपा-कांग्रेस सहित तमाम दलों के प्रत्याशी वहां मौजूद रहे। शाम पांच बजे के बाद भी मतदान केंद्र के भीतर मतदाताओं की भीड़ थी। देर रात तक मतदान चलता रहा।

रात 10 बजे संपन्‍न हुआ मतदान
रात करीब 10 बजे जब मतदान संपन्न हुआ तभी भाजपा-कांग्रेस समेत निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थक मतदान केंद्र में जुट गए। पोलिंग पार्टियों ने मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियां स्ट्रांग रूम भेजने के लिए तैयारी की और वाहनों में मतपेटियां ले जाने लगे। इसी दौरान कुछ प्रत्याशियों के समर्थक वहां पहुंच गए।

समर्थकों ने पोलिंग पार्टियों को घेरा
समर्थकों ने पोलिंग पार्टियों को घेर लिया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। यहां कुछ राजनीतिक दलों के समर्थकाें में कहासुनी हो गई और बात धक्का मुक्की तक पहुंच गई। इस बीच कुछ लोगों ने मतपेटी लूटने का प्रयास किया, जिसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया।

वीड‍ियो में मतपेटी ले जाती द‍िखीं निर्दलीय प्रत्याशी व बेटी
एक वीडियो में निर्दलीय प्रत्याशी आशा भाटी व उनकी बेटी को मतपेटी ले जाते हुए देखा जा रहा है। हालांकि प्रत्याशी आशा भाटी के पति ओमेंद्र भाटी ने इस घटना पर अपनी संलिप्तता से इंकार करते हुए कहा कि यह प्रकरण पूरी तरह से भाजपा व कांग्रेस के आपसी प्रतिद्वंदिता से प्रेरित था।

पुल‍िस से मामले की श‍िकायत
उधर, भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों ने कहा कि मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में भेजा जा रहा था तभी निर्दलीय प्रत्याशी आशा भाटी व उनके समर्थकों ने मतपेटी को लूटने का प्रयास किया। इसका कड़ा विरोध किया और पुलिस से शिकायत की गई।

ज‍िम्‍मेदारों पर की जाएगी कार्रवाई
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिनभर से मतदान केंद्र के आसपास गाजियाबाद के वाहन मंडरा रहे थे। पुलिस प्रशासन ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीर मानते हुए जांच शुरू कर दी है। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि विवाद के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुल‍िस को उपलब्‍ध कराए गए साक्ष्‍य
वहीं वार्ड 41 के सेक्‍टर मज‍िस्‍ट्रेट अनुराग भंडारी ने बताया क‍ि जिस समय निर्वाचन की टीम मतपेटी लेकर जा रही थी, उस समय कुछ असामाजिक तत्वों ने अवरोध पैदा किया और मतपेटी लूटने की सूचना मिली। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। वहीं घटना संबंधी साक्ष्य भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।

Continue Reading

Previous: Republic Day 2025: उत्‍तराखंड के 53 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलेगा पदक, यहां देखें लिस्‍ट
Next: उत्तरकाशी में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, 24 घंटे में चौथी बार डोली धरती

Related Stories

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

February 17, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.