Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड से अब दूर नहीं अयोध्या धाम; सीएम पुष्कर धामी ने शुरू कराई स्पेशल बस, ये है रूट, टाइम टेबल और किराया

Uk Fast Khabar January 10, 2024

प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने मंगलवार को देहरादून से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा आरंभ कर दी। आईएसबीटी पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद बस को रवाना किया गया। यह बस रोजाना पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे दून से चलेगी और अगले दिन सुबह साढ़े पांच बजे अयोध्या पहुंचेगी। बस का दून से अयोध्या तक का किराया 1095 रुपये प्रति यात्री रखा गया है। बस एक तरफ से 754 किमी दूरी तय करेगी। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत बस पर दो चालक नियुक्त किए गए हैं।

22 जनवरी को विराजेंगे श्रीराम
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीरामोत्सव से पूर्व प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश के अलग-अलग बस अड्डों से अयोध्या के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की सीधी बस सेवा संचालित करने की मांग की थी।

सीएम धामी ने दिए थे आदेश
वर्तमान में देहरादून, ऋषिकेश व हरिद्वार से कोई सीधी बस सेवा अयोध्या के लिए नहीं थी। परिवहन निगम की बसें केवल लखनऊ व कानपुर तक संचालित होती हैं। इस मार्ग पर ट्रेन की सीधी सेवा भी नहीं है। ऐसे में चार दिन पूर्व मुख्यमंत्री ने परिवहन सचिव को अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में पहले हल्द्वानी से बस सेवा शुरू की गई और अब मंगलवार को देहरादून से बस सेवा का शुभारंभ किया गया। अयोध्या से यह बस दोपहर तीन बजे वापस चलकर अगले दिन सुबह नौ बजे देहरादून पहुंचेगी।

ये है बस का रूट
मंगलवार को परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता व ग्रामीण डिपो की सहायक महाप्रबंधक पूजा केहरा ने पूजा-अर्चना के बाद बस को रवाना किया। यह बस हरिद्वार, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी होकर अयोध्या पहुंचेगी। परिवहन निगम आज यानी बुधवार से ऋषिकेश-हरिद्वार से भी अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर रहा है। हरिद्वार डिपो की यह बस ऋषिकेश बस अड्डे से शाम सात बजे, जबकि हरिद्वार से रात साढ़े आठ बजे निकलेगी। अगले दिन दोपहर साढ़े 12 बजे बस अयोध्या पहुंचेगी और उसी शाम साढ़े पांच बजे वापसी करेगी।

सीएम धामी ने श्री राम के नाम पर दी सौगात
अयोध्या में भगवान श्रीराम के नूतन बाल रूप विग्रह के भव्य श्रीराम मंदिर में विराजमान होने की तिथि तय होने के बाद से ही देवभूमि में उत्साह है। बड़ी संख्या में लोग अयोध्या जाकर प्रभु श्रीराम के दर्शन को लालायित हैं। इसे देखते हुए सरकार ने राज्य के प्रमुख नगरों से बस सेवा प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत हो चुकी है। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से बस सेवाओं में बढ़ोतरी भी की जाएगी। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

दून से गई बस में गए 16 यात्री
अयोध्या के लिए गई बस में पहले दिन देहरादून आईएसबीटी से 16 यात्री सवार हुए। इनमें छह यात्री अयोध्या और 10 यात्री बरेली के थे। परिवहन निगम अधिकारियों ने बताया कि हरिद्वार से भी इस बस में आठ यात्री अयोध्या के लिए सवार हुए, जबकि शेष यात्री मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ व बाराबंकी के रहे।

Continue Reading

Previous: PM के निर्देशों के अनुरूप विकसित हों वेडिंग डेस्टिनेशन, CM धामी की अध्यक्षता में UIIDB की पहली बैठक
Next: उत्तराखंड को मिलेगी बड़ी सौगात, BRO जल्द करेगा राज्य में पांच एयरफील्ड विकसित

Related Stories

अगस्त 2026 से महंगी हो जाएंगी Maruti Suzuki की कारें, 30,000 रुपये तक होगी बढ़ोतरी

अगस्त 2026 से महंगी हो जाएंगी Maruti Suzuki की कारें, 30,000 रुपये तक होगी बढ़ोतरी

July 22, 2026
गुजरात अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट घटना, मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई

गुजरात अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट घटना, मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई

July 22, 2026
केदारनाथ यात्रा पर बारिश ने लगाया ब्रेक, पैदल मार्ग पर गिरा मलबा और बोल्डर, सभी यात्री सुरक्षित

केदारनाथ यात्रा पर बारिश ने लगाया ब्रेक, पैदल मार्ग पर गिरा मलबा और बोल्डर, सभी यात्री सुरक्षित

July 22, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

अगस्त 2026 से महंगी हो जाएंगी Maruti Suzuki की कारें, 30,000 रुपये तक होगी बढ़ोतरी

अगस्त 2026 से महंगी हो जाएंगी Maruti Suzuki की कारें, 30,000 रुपये तक होगी बढ़ोतरी

July 22, 2026
पिथौरागढ़ की मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने किया देश का नाम रोशन, सीएम धामी ने किया सम्मानित

पिथौरागढ़ की मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने किया देश का नाम रोशन, सीएम धामी ने किया सम्मानित

July 22, 2026
गुजरात अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट घटना, मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई

गुजरात अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट घटना, मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई

July 22, 2026
केदारनाथ यात्रा पर बारिश ने लगाया ब्रेक, पैदल मार्ग पर गिरा मलबा और बोल्डर, सभी यात्री सुरक्षित

केदारनाथ यात्रा पर बारिश ने लगाया ब्रेक, पैदल मार्ग पर गिरा मलबा और बोल्डर, सभी यात्री सुरक्षित

July 22, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • अगस्त 2026 से महंगी हो जाएंगी Maruti Suzuki की कारें, 30,000 रुपये तक होगी बढ़ोतरी
  • पिथौरागढ़ की मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने किया देश का नाम रोशन, सीएम धामी ने किया सम्मानित
  • गुजरात अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट घटना, मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई
  • केदारनाथ यात्रा पर बारिश ने लगाया ब्रेक, पैदल मार्ग पर गिरा मलबा और बोल्डर, सभी यात्री सुरक्षित
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.