Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Dehradun में दिनदहाड़े गुंडई, लोन की किश्त जमा करने को बैंक प्रबंधक ने किया फोन तो करवाया अपहरण; बनाया बंधक

Uk Fast Khabar July 25, 2023

केनरा बैंक की गुजराड़ा मान सिंह शाखा में दिनदहाड़े गुंडागर्दी की गई। शाखा प्रबंधक ने एक ग्राहक (खाताधारक) को लोन की किश्त जमा करने को फोन किया तो उसने गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकाया।
आरोप है कि आरोपित ने अगले दिन आठ बदमाशों को भेजा, जिन्होंने बैंक में तोड़फोड़ की और शाखा प्रबंधक का अपहरण कर उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद माफी मंगवाते हुए फिर से फोन न करने की धमकी देते हुए छोड़ा। राजपुर थाना पुलिस ने एक नामजद समेत नौ व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

लोन की किश्त जमा करने के लिए फोन किया:
थानाध्यक्ष राजपुर जितेंद्र सिंह चौहान के अनुसार, केनरा बैंक की गुजराड़ा मान सिंह शाखा के प्रबंधक सौरभ ढौंढियाल ने तहरीर दी कि 21 जुलाई को उन्होंने खाताधारक मदन नौटियाल को लोन की किश्त जमा करने के लिए फोन किया था। आरोप है कि मदन ने शाखा प्रबंधक सौरभ को धमकाकर गालियां दीं और शाखा में आकर सबक सिखाने की बात कही।
सौरभ के अनुसार, 22 जुलाई को जब वह बैंक में काम कर रहे थे तो दोपहर करीब डेढ़ बजे आठ लोग गार्ड को धक्का देते हुए अंदर घुसे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। उनमें से एक ने चिल्लाते हुए कहा कि मैनेजर कहां है, उसको आज हम सबक सिखाएंगे। आज उसका आखिर दिन है।
शोर सुनकर वह अपने चेंबर से बाहर आए तो आरोपितों में शामिल एक व्यक्ति ने उनसे कहा कि उन्हें मदन नौटियाल ने भेजा है, जिससे तुम लोन की किश्त मांग रहे थे। दूसरे व्यक्ति ने कहा कि उसने 11 मर्डर किए हैं, एक और मर्डर करने से उसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसके बाद सभी आरोपितों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाया और आइटीआइ गुजराड़ा मानसिंह कालेज के पास ले गए, जहां मदन नौटियाल मौजूद था।

आरोप है कि वहां मदन ने उन्हें गालियां दीं। आरोपितों में शामिल एक युवक ने हथियार निकालते हुए सौरभ से कहा कि मदन नौटियाल के पैर पकड़कर माफी मांगो। डर के कारण उन्होंने तीन-चार बार माफी मांगी। इसके बाद उन्हें यह कहकर छोड़ दिया कि दोबारा फोन किया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित मदन नौटियाल सहित नौ आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने अपहरण व बंधक बनाने की नहीं लगाई धारा:
मामला गंभीर होने के बावजूद पुलिस ने इसे हल्के में लिया और हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष राजपुर जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बैंक से सीसीटीवी फुटेज लेकर चेक किया जाएगा। इसके अलावा जिस आइटीआइ में हथियार दिखाकर माफी मंगवाने की बात सामने आ रही है, उसकी भी जांच की जाएगी और इसके बाद मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड के सांसदों के साथ भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की बैठक आज, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल
Next: उत्‍तराखंड के आपदा प्रभावित किसानों के लिए राहत भरी खबर, मदद को सरकार देगी विशेष पैकेज

Related Stories

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

March 31, 2026
Uttarakhand: आज जारी होंगी बिजली की नई दरें, हो सकती है इतनी बढ़ोतरी, एक अप्रैल से होंगी लागू

Uttarakhand: आज जारी होंगी बिजली की नई दरें, हो सकती है इतनी बढ़ोतरी, एक अप्रैल से होंगी लागू

March 31, 2026
देहरादून में दोनों तरफ से हुई 08 राउंड फायरिंग, एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी

देहरादून में दोनों तरफ से हुई 08 राउंड फायरिंग, एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी

March 31, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

March 31, 2026
ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया

ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया

March 31, 2026
ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो

ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो

March 31, 2026
किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में, 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर

किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में, 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर

March 31, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Dehardun Economy employment National News Newsbeat Politics Stories Tech World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!
  • ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया
  • ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो
  • किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में, 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.