Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

सत्ता के गलियारे से: भरत बन हरक बोले, हरीश मेरे राम

Uk Fast Khabar July 3, 2023

कांग्रेस के दो दिग्गजों, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व पूर्व मंत्री डा. हरक सिंह रावत के रिश्तों की तल्खी आजकल रोज नए रूप में सामने आ रही है। ये दोनों ही नेता हरिद्वार सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं।
हरीश रावत हरिद्वार से सांसद रह चुके हैं, जबकि हरक पहले पौड़ी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। हरक ने अपनी दावेदारी को लेकर पैंतरा चला और बोले कि जिस तरह भगवान राम ने अपने भाई भरत के लिए राजगद्दी छोड़ दी थी, उसी तरह उनके लिए भी हरीश रावत को गद्दी छोड़ देनी चाहिए।
अब हरीश रावत कहां पलटवार से चूकने वाले। तुरंत जवाब आया कि भरत ने तो कभी भी राम की सरकार गिराने का काम नहीं किया। आप समझ ही गए होंगे, मार्च 2016 में हरक समेत नौ विधायकों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामकर हरीश रावत सरकार को गहरे संकट में धकेल दिया था।

छह साल बाद फिर चर्चा में लोकायुक्त:
राज्य के तीसरे और चौथे विधानसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा रहा लोकायुक्त छह साल बाद फिर उछल आया है। नैनीताल हाईकोर्ट के आठ सप्ताह में लोकायुक्त की नियुक्ति के आदेश के बाद राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा शुरू हो गई है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी ने लोकायुक्त की नियुक्ति की पहल की थी, लेकिन भाजपा के चुनाव में पराजित हो जाने के कारण यह अंजाम तक नहीं पहुंच पाई। इसके बाद विजय बहुगुणा व हरीश रावत के मुख्यमंत्रित्वकाल में संबंधित विधेयक में संशोधन तो हुए, लेकिन अमल नहीं हो पाया। वर्ष 2017 में भाजपा ने तीन-चौथाई से अधिक बहुमत के साथ सरकार बनाई तो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहले ही सत्र में लोकायुक्त विधेयक लेकर आ गए। यद्यपि, उस समय विधेयक प्रवर समिति को सौंप दिया गया और तब से वहीं है। अब विधानसभा इस विधेयक को लेकर सक्रिय हो गई है।

राजनीतिक पुनर्वास को कतार में कई नेता:
चर्चा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के साथ ही भाजपा संगठन में भी बदलाव होने जा रहा है। लोकसभा चुनाव को एक वर्ष से भी कम समय है, लिहाजा भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। टीम मोदी में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व अजय भट्ट कर रहे हैं। वैसे भी, जिन राज्यों में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव हैं, उन्हें ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में अवसर मिलने की इस बार अधिक संभावना है। अलबत्ता, केंद्रीय संगठन में जरूर उत्तराखंड के कुछ वरिष्ठ नेताओं को जगह मिल सकती है। भाजपा के पास कई पूर्व मुख्यमंत्री हैं, इनमें से दो रमेश पोखरियाल निशंक व तीरथ सिंह रावत सांसद हैं। एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा हैं, जिन्होंने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा। फिर त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद पिछले लगभग सवा दो साल से राजनीतिक पुनर्वास की प्रतीक्षा में हैं। हो सकता है इन्हें भाजपा संगठन में इस बार स्थान मिल जाए।

उलझन में कांग्रेस, इधर जाए या उधर:
उत्तराखंड इस समय पूरे देश में चर्चा में है, समान नागरिक संहिता को लेकर। इसका प्रारूप बनाने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति काम पूरा कर चुकी है और जल्द ही इसे प्रदेश सरकार को सौंप दिया जाएगा। इस विषय ने कांग्रेस को गहरी पसोपेश में डाल दिया है। वैसे तो यह स्थिति कांग्रेस के समक्ष राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में भी है, लेकिन उत्तराखंड की धामी सरकार की इस पहल पर तो उसके लिए नौबत आगे कुआं, पीछे खाई वाली हो गई है। कांग्रेस न तो खुलकर इसका समर्थन कर पा रही है और न विरोध। दरअसल, पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा कांग्रेस पर इस कदर चिपक गया था कि उसे लगातार दूसरे चुनाव में भाजपा के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। लोकसभा चुनाव सामने हैं और अब समान नागरिक संहिता पर लिया गया स्टैंड बैक फायर कर गया तो, यही कांग्रेस की चिंता का सबब है।

Continue Reading

Previous: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र की तबीयत नासाज, अस्पताल में भर्ती; मुख्‍यमंत्री धामी ने जाना हाल
Next: CM पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री परुषोत्तम रूपाला से की मुलाकात, पशुपालन और डेयरी से संबंधित विषयों पर की चर्चा।

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.