Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष ब्लैकमेलिंग मामला, युवती को मिली जमानत, पुलिस रिमांड को कोर्ट ने किया खारिज

Uk Fast Khabar July 11, 2026

भवाली में नरेश पांडे पर दुष्कर्म मामले में युवती को कोर्ट ने जमानत दी. साथ ही पुलिस की रिमांड अर्जी को अदालत ने खारिज किया.

नैनीताल: नैनीताल के भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे से जुड़े चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया. जिस युवती की शिकायत पर नरेश पांडे के खिलाफ यौन शोषण समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था, उसी युवती को पुलिस ने इस मामले में आरोपी बनाते हुए जिला न्यायालय में पेश किया. पुलिस ने अदालत से युवती को पुलिस रिमांड पर देने की मांग की, लेकिन अदालत ने कानूनी प्रावधानों और उपलब्ध तथ्यों पर विचार करने के बाद रिमांड की मांग खारिज करते हुए 30 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी.

इससे पहले पुलिस ने युवती से मल्लीताल कोतवाली में करीब 12 घंटे तक पूछताछ की. पूछताछ के बाद उसका बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया गया और फिर उसे न्यायालय में पेश किया गया. पुलिस ने जांच के लिए रिमांड की मांग की, लेकिन अदालत ने इसे स्वीकार नहीं किया. सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रथम दृष्टया मामले के कानूनी पहलुओं पर विचार किया. न्यायालय ने कहा कि जिस धारा के तहत कार्रवाई की गई है, उसके प्रावधानों के अनुसार उस अपराध का कारित होना केवल महिला द्वारा संभव नहीं माना गया है.

अदालत ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा-64 की परिभाषा का भी संज्ञान लिया, जिसमें अपराध की व्याख्या पुरुष द्वारा किए गए कृत्य के संदर्भ में की गई है. कोर्ट ने यह भी माना कि यदि आरोपित अपराध सात वर्ष से अधिक सजा से दंडनीय होता तो पुलिस रिमांड पर अलग दृष्टिकोण अपनाया जा सकता था. वहीं सात वर्ष तक की सजा वाले मामलों में सर्वोच्च न्यायालय के सत्येंद्र कुमार अंतिल फैसले का हवाला देते हुए कहा गया कि गिरफ्तारी अंतिम विकल्प होनी चाहिए और बिना आवश्यक कारण किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए.

न्यायालय ने यह भी ध्यान में रखा कि संबंधित युवती स्थानीय निवासी है और जांच में सहयोग से इंकार करने जैसी कोई स्थिति अदालत के समक्ष नहीं रखी गई. इन सभी तथ्यों के आधार पर अदालत ने पुलिस की रिमांड अर्जी खारिज कर युवती को 30 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी. पीड़ित के अधिवक्ता ने बताया कि पुलिस रिमांड की मांग के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सकी. उनका कहना था कि अदालत ने पुलिस के तर्कों और उपलब्ध कानूनी प्रावधानों पर विचार करने के बाद जमानत देने का निर्णय लिया.

बताया जिस युवती को पुलिस आरोपी बनाकर अदालत लाई, वही मूल मुकदमे की पहली शिकायतकर्ता और पीड़िता है. उनका दावा है कि एक अन्य महिला के बयानों के आधार पर उसे आरोपी बनाया गया, जबकि उसके विरुद्ध पुलिस कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकी. पुलिस का आरोप है कि संबंधित युवती ने नरेश पांडे के साथ मिलकर अन्य महिलाओं को उसके संपर्क में लाने तथा उनके साथ शारीरिक संबंध स्थापित कराने में भूमिका निभाई. हालांकि इन आरोपों की पुष्टि अभी न्यायिक प्रक्रिया और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

गौरतलब है कि नैनीताल के एक शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली छात्रा ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे के खिलाफ मल्लीताल कोतवाली में यौन शोषण, दबाव बनाकर गर्भपात कराने, धमकी देने और अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था. गिरफ्तारी से बचने के लिए नरेश पांडे ने पहले जिला न्यायालय और फिर उत्तराखंड हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन दोनों अदालतों से उसे राहत नहीं मिली. इसके बावजूद वह कुछ समय तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहा.

इसी दौरान एक अन्य युवती ने भी नरेश पांडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. अगले दिन जिला न्यायालय में पेशी के दौरान अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए. अब मामले में पहली शिकायतकर्ता युवती को आरोपी बनाए जाने, पुलिस रिमांड की मांग खारिज होने और अदालत से जमानत मिलने के बाद यह बहुचर्चित प्रकरण नए कानूनी मोड़ पर पहुंच गया है.

Continue Reading

Previous: WhatsApp पर आ रहा नया फीचर, अब आप कभी भूल नहीं पाओगे दोस्तों का बर्थडे!
Next: हरिद्वार का कुख्यात नशा तस्कर हिस्ट्रीशीटर सलमान गिरफ्तार, NDPS-गैंगस्टर समेत 11 मुकदमे हैं दर्ज

Related Stories

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

July 30, 2026
श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

July 30, 2026
श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

July 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर रुद्रप्रयाग विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा
  • श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग
  • रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो
  • पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.