धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: बोनस एक्ट की वापसी, ESI डॉक्टर भर्ती और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में छह फैसलों पर मुहर लगी।
लिए गए ये छह फैसले
श्रम विभाग द्वारा केंद्र को भेजा गया पेमेंट ऑफ़ बोनस एक्ट वापस लिया गया है। कोविड के समय किया गया था संशोधन लेकिन वापिस लिया गया हैं।
ईएसआई डॉक्टर की भर्ती के लिए लेबर मेडिकल सर्विस नियमावली 2006 को संशोधित कर के पद भरे जाएंगे और प्रमोशन भी दिए जाएंगे। टोटल 94 पदो पर होगी नियुक्ति।
ग्रह विभाग के अंतर्गत 2022 में गठित एंटी नक्रोटेक्स टास्क फोर्स में आज हुआ पदों के सृजन की स्वीकृति, कैबिनेट ने एंटी नक्रोटेक्स टास्क फोर्स के लिए कैबिनेट में दी राज्यस्तर पर 22 पदों की स्वीकृति।
कारगार एक्ट में हब्युचल ऑफेंडर यानी जो बार बार अपराध करते हे उसकी परिभाषा को लेकर किया गया संशोधन, केंद्र की परिभाषा को किया गया एडॉप्ट।
वन विभाग में कार्यरत कुल 893 दैनिक श्रमिक में 314 को पहले से ही न्यूनतम वेतन मान दिया जा रहा था तो वहीं आज शेष 579 को भी न्यूनतम वेतन मान यानी 18 हजार देने की मंजूरी दी गई।
कृषि विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना जो की 2025-26 तक लागू है तो आज केबिनेट में फैसला लिया गया हैं कि प्रदेश में चल रही मुख्यमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना भी जारी रहेगी।

