Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में नकली दवाओं के कारोबार में बड़े गिरोह का भंडाफोड़, एक्शन मोड में STF की टीम

Uk Fast Khabar September 8, 2025

नकली दवाओं का नेटवर्क ध्वस्त करने को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से जारी आदेश के बाद उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। एसटीएफ नकली दवाओं के कारोबार में जुड़े आरोपितों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक 12 आरोपितों को जेल भेजा गया है। इनमें पांच आरोपित दवा कंपनियों के मालिक व प्लांट संचालक भी शामिल हैं। इसी बीच एसटीएफ को इनपुट मिले हैं कि एक अन्य गिरोह भी नकली दवाओं के कारोबार में संलिप्त है। इस मामले में एसटीएफ अलग से मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की धरपकड़ शुरू करेगी। उत्तराखंड में लंबे समय से नकली दवाओं का कारोबार चल रहा है। लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले यह आरोपित ब्रांडेड दवा कंपनियों के नाम पर नकली दवा बनाकर बाजार में बेच रहे हैं। एसटीएफ ने एक जून 2025 को प्रतिष्ठित दवा कंपनियों के नकली रैपर व नकली आउटर बाक्स, लेबल एवं क्यूआर कोड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सेलाकुई से आरोपित संतोष कुमार को गिरफ्तार किया था। इस मामले में सेलाकुई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। एसटीएफ अब तक गिरोह में शामिल आरोपित संतोष कुमार, नवीन बंसल, आदित्य काला, देवी दयाल गुप्ता, पंकज शर्मा, विजय कुमार पांडेय, प्रदीप गौड़, शिशिर सिंह, शैलेंद्र सिंह, तेजेंद्र कौर, प्रदीप कुमार व उसकी पत्नी श्रुति डावर को गिरफ्तार कर चुकी है।

उत्तराखंड सहित कई राज्यों में फैला है नेटवर्क
नकली दवाओं का कारोबार उत्तराखंड ही नहीं उत्तर प्रदेश, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश तक फैला हुआ है। आरोपित कहीं दवा तो कहीं रेपर तैयार करते हैं। इसके बाद इन नकली दवाओं को बाजार में उतारा जाता है। 12 आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद दूसरे गिरोह के सक्रिय होने के इनपुट एसटीएफ को मिले हैं। ऐसे में इन आरोपितों की धरपकड़ के लिए भी एसटीएफ रणनीति बना रही है।
नकली दवा तैयार करने वाले आरोपितों की धरपकड़ के लिए एसटीएफ की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ अन्य आरोपितों के बारे में इनपुट मिले हैं, जिनकी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। -नवनीत भुल्लर, एसएसपी, एसटीएफ।

 

Continue Reading

Previous: भाजपा ने देहरादून महानगर और ग्रामीण के नए जिला पदाधिकारियों की घोषणा की, देखें नाम
Next: उत्तराखंड की आपदा राहत के लिए राजस्थान सरकार ने दिए पांच करोड़, पुनर्वास कार्य होंगे और तेज

Related Stories

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

September 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद
  • नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति
  • उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
  • उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.