Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में बड़ी पहल

Uk Fast Khabar May 28, 2022

लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सत्ता में आई भाजपा की प्रदेश सरकार ने लगभग दो महीने बाद उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में बड़ी पहल कर दी है। विधानसभा चुनाव के समय किए गए समान नागरिक संहिता लागू करने के वायदे को धरातल पर उतारने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार ने विशेषज्ञ समिति का गठन कर साफ संदेश दे दिया है कि वह इस विषय को लेकर गंभीर है। धामी सरकार के इस कदम को प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की राजनीति के दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण समझा जा रहा है।
मार्च में संपन्न विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की थी कि भाजपा के फिर सत्ता में आने पर उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को लेकर विमर्श काफी पहले से चल रहा है। वर्ष 2017 में जब भाजपा तीन-चौथाई बहुमत के साथ सत्ता में आई, उसके बाद बुद्धिजीवियों ने इसकी संभावना पर गंभीरता से विचार शुरू किया। इसका कारण यह माना गया कि देवभूमि उत्तराखंड की प्रकृति को यह कानूनी प्रविधान काफी कुछ संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। धीरे-धीरे यह विमर्श राजनीतिक मुद्दा बन गया।
इस बीच केंद्र सरकार के स्तर पर समान नागरिक संहिता लागू किए जाने की बात उठने पर उत्तराखंड में यह मुद्दा हाशिये पर चला गया। लगभग चार महीने पहले विधानसभा चुनाव के समय जब मुख्यमंत्री धामी ने समान नागरिक संहिता लागू करने की अपनी मंशा प्रदर्शित की, तब कांग्रेस की ओर से यह कहकर उपहास किया गया कि यह तो केंद्र का विषय है और प्रदेश सरकार इसमें हस्तक्षेप कर ही नहीं सकती। कांग्रेस नेताओं ने यहां तक कटाक्ष करने में देरी नहीं की कि भाजपा को संवैधानिक प्रक्रिया का ज्ञान नहीं है।
यद्यपि, मुख्यमंत्री की चुनाव से पहले की गई घोषणा पर विधि विशेषज्ञों ने अध्ययन के बाद यह राय दी कि समान नागरिक संहिता के कुछ प्रविधान प्रदेश सरकार के स्तर पर भी निर्धारित किए जा सकते हैं। इससे भाजपा का मनोबल बढ़ा। इसका परिणाम यह हुआ कि विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई सीटें जीत कर भाजपा ने जब सत्ता में दोबारा वापसी की तो पार्टी ने साफ कर दिया कि सरकार जल्द इस दिशा में कदम उठाएगी। दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तत्काल बाद पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में पहली ही कैबिनेट बैठक में प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए विशेषज्ञ समिति बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई।
कैबिनेट की स्वीकृति के लगभग दो महीने बाद अब सरकार ने उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति गठित कर दी। महत्वपूर्ण यह कि इन दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं चम्पावत विधानसभा उप चुनाव के रण में ताल ठोक रहे हैं। इस दृष्टिकोण से भी सरकार के इस निर्णय के कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं, तो निकट भविष्य में अन्य भाजपा शासित राज्य भी इसका अनुसरण करते दिख सकते हैं।

Continue Reading

Previous: उत्‍तराखंड भाजपा विधायक के भाई की पत्नी कोच्चि से गिरफ्तार, जमीन धोखाधड़ी के मामले में थी फरार, पुलिस ने किया था इनाम घोषित
Next: समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में देवभूमि उत्तराखंड ने देश को दिया बड़ा संदेश

Related Stories

देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड

देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड

June 3, 2026
देहरादून में शिक्षा की आड़ में ‘धर्मांतरण’ का आरोप! बाल आयोग की छापेमारी में मिले संदिग्ध दस्तावेज

देहरादून में शिक्षा की आड़ में ‘धर्मांतरण’ का आरोप! बाल आयोग की छापेमारी में मिले संदिग्ध दस्तावेज

June 3, 2026
हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 3 अस्पताल सील, कई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 3 अस्पताल सील, कई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

June 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड

देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड

June 3, 2026
देहरादून में शिक्षा की आड़ में ‘धर्मांतरण’ का आरोप! बाल आयोग की छापेमारी में मिले संदिग्ध दस्तावेज

देहरादून में शिक्षा की आड़ में ‘धर्मांतरण’ का आरोप! बाल आयोग की छापेमारी में मिले संदिग्ध दस्तावेज

June 3, 2026
Khan Sir कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, खान सर बोले- ‘2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी’

Khan Sir कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, खान सर बोले- ‘2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी’

June 3, 2026
हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 3 अस्पताल सील, कई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 3 अस्पताल सील, कई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

June 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • देहरादून: अजबपुर फाटक पर ट्रेन से टकराकर छात्र की मौत, कान में लगी थी लीड
  • देहरादून में शिक्षा की आड़ में ‘धर्मांतरण’ का आरोप! बाल आयोग की छापेमारी में मिले संदिग्ध दस्तावेज
  • Khan Sir कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, खान सर बोले- ‘2 दिन में कोचिंग उड़ाने की दी धमकी’
  • हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 3 अस्पताल सील, कई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.