Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

PM Awas Yojana के लाभार्थियों के लिए आया बड़ा अपडेट! हरिद्वार, नैनीताल व ऊधम सिंह नगर के 1983 लाभार्थियों को मिलेगा आवास

Uk Fast Khabar December 28, 2023

शहरी क्षेत्रों के गरीबों को छत मुहैया कराने की दिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) बड़ा संबल प्रदान कर रही है। योजना में लाभार्थियों को आवास आवंटन का क्रम निरंतर बना हुआ है। इसी क्रम में आवास विकास परिषद की पांच परियोजनाओं में हरिद्वार, नैनीताल व ऊधम सिंह नगर जिलों के 1983 लाभार्थियों को बुधवार को आवास एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आवास आवंटित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आवास विभाग को राज्य में संचालित 20 आवासीय परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विधानसभा भवन स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में आवास एवं शहरी विकास मंत्री अग्रवाल ने लाभार्थियों को आवास आवंटन से संबंधित प्रपत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र से स्वीकृति मिलने के बाद आवास विभाग राज्य में 20 परियोजनाओं पर काम कर रहा है, जिसके तहत कुल 15960 आवास बनाए जा रहे हैं। विभिन्न प्राधिकरणों की पांच परियोजनाओं में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 3104 आवासीय इकाइयां प्रस्तावित हैं, जबकि आवास विकास परिषद के अंतर्गत 15 परियोजनाओं में 12856 आवास बनाए जाने हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 464 आवास निर्मित कर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण लाभार्थियों को उपलब्ध करा चुका है।
इसके अलावा आवास विकास परिषद की आवासीय परियोजनाओं में प्रथम चरण में 6463 आवास आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा आवास आवंटन के लिए सत्यापन की कार्यवाही चल रही है। आवास आवंटन की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए आनलाइन लाटरी के माध्यम से आवंटन किए जा रहे हैं। आवास आवंटन के समय वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगजनों को प्राथमिकता देते हुए भूतल में आवास आवंटित किए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण को ध्यान में रखते हुए आवास आवंटन में महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। अन्यथा की स्थिति में महिला व पुरुष को संयुक्त रूप से आवास आवंटित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान (रानीपुर) व दीवान सिंह बिष्ट (रामनगर), अपर आवास आयुक्त प्रकाश चंद्र दुम्का, अधिशासी अभियंता आनंद राम समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। लाभार्थियों को आवास आवंटन जिला, परियोजना, लाभार्थी हरिद्वार, अन्नेकीहेत्तमपुर, 845 हरिद्वार, मंगलौर-रुड़की, 542 नैनीताल, उमेधपुर-रामनगर, 390 ऊधम सिंह नगर, मानपुर-काशीपुर, 108 ऊधम सिंह नगर, महुवाखेड़ागंज।

छह लाख रुपये में आवास
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के भागीदारी में किफायती आवास घटक के तहत छह लाख रुपये में लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लाभार्थी को अनुदान के रूप में डेढ़ लाख रुपये केंद्र और एक लाख रुपये राज्य सरकार उपलब्ध करा रही है। शेष साढ़े तीन लाख रुपये की राशि लाभार्थी को स्वयं वहन करनी है।

 

 

 

Continue Reading

Previous: अगले साल छुट्टियों की भरमार, उत्तराखंड सरकार ने जारी किया 2024 का हॉलीडे कैलेंडर, यहां देखें पूरी लिस्ट
Next: नव वर्ष को लेकर प्रशासन अलर्ट, जवानों की तीन शिफ्ट में लगेगी ड्यूटी; होटल-रेस्टोरेंट और ढाबों के लिए नियम जारी

Related Stories

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

September 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद
  • नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति
  • उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
  • उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.