Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

स्कूटी दुर्घटना और मारपीट मामले में बीजेपी नेता पार्टी से निष्कासित, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Uk Fast Khabar August 11, 2026

रुद्रपुर में फ्लाईओवर के पास स्कूटी को टक्कर मारने के बाद हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया.

रुद्रपुर: एलायंस कॉलोनी गेट के पास फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार युवकों को स्कॉर्पियो कार से टक्कर मारने और उसके बाद मारपीट के मामले में पुलिस की कार्रवाई के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने भी संगठनात्मक स्तर पर बड़ा कदम उठाया है. पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी सन्नी चुघ को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, घटना के सिलसिले में भाजपा नेता पारस चुघ का नाम सामने आने के बाद पार्टी ने उन्हें उनके पद से मुक्त करने के साथ ही पार्टी से निष्कासित कर दिया है. दोनों सगे भाई है, घटना के बाद भारी आक्रोश देखने के लिए मिला.

7 अगस्त 2026 की रात एलायंस कॉलोनी गेट के पास फ्लाईओवर पर हुई थी. इस संबंध में गांधी कॉलोनी वार्ड नंबर 27 निवासी अंकित पुत्र अशोक ने 8 अगस्त को कोतवाली रुद्रपुर में लिखित तहरीर दी थी. तहरीर के मुताबिक अंकित का भाई अभिषेक और उसकी बुआ का लड़का जतिन स्कूटी से काशीपुर रोड की ओर से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान एलायंस कॉलोनी गेट के पास पीछे से आ रही स्कॉर्पियो कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी.

टक्कर लगने से अभिषेक और जतिन सड़क पर गिरकर घायल हो गए. आरोप है कि इसके बाद स्कॉर्पियो चालक सन्नी चुघ वाहन से नीचे उतरा और दोनों के साथ मारपीट की. तहरीर में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने व फोन कर अन्य लोगों को मौके पर बुलाने के आरोप भी लगाए गए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने 8 अगस्त को मुकदमा अपराध संख्या 413/2026 दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की. पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 11 अगस्त 2026 को सन्नी चुघ, निवासी भूरारानी वार्ड नंबर 32, उम्र 32 वर्ष को गंगापुर रोड से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है.

इधर, इस मामले में भाजपा नेता पारस चुघ का नाम सामने आने के बाद पार्टी संगठन ने भी कार्रवाई की है. भाजपा जिला अध्यक्ष कमल कुमार जिंदल ने बताया कि मामले में पारस चुघ का नाम सामने आने के बाद पार्टी हाईकमान और संगठन स्तर पर निर्णय लिया गया. भाजपा जिला महामंत्री रमेश जोशी की ओर से 10 अगस्त 2026 को जारी पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि प्रदेश नेतृत्व एवं भाजपा जिला उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल के निर्देशानुसार शहीद भगत सिंह मंडल के मंडल महामंत्री पारस चुघ को उनके वर्तमान दायित्व मंडल महामंत्री पद से पदमुक्त एवं पार्टी से निष्कासित किया जाता है. पत्र में यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने की बात कही गई है.

पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई. टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई जारी है.
-अखिलेश कुमार, प्रभारी सीओ-

इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है. भाजपा की ओर से संगठन की अनुशासनात्मक कार्रवाई को स्पष्ट करते हुए पारस चुघ को पद और पार्टी, दोनों से बाहर कर दिया गया है. वहीं पुलिस मामले की विवेचना कर रही है. घटना से जुड़े सभी पहलुओं और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की गिरफ्तारी और भाजपा की संगठनात्मक कार्रवाई के बाद इस मामले में आगे की जांच पर सभी की नजर बनी हुई है.

Continue Reading

Previous: स्कूटी दुर्घटना और मारपीट मामले में बीजेपी नेता पार्टी से निष्कासित, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Next: TRAI ने यूटिलिटी और कूरियर कॉल के लिए शुरू किए 1601-सीरीज़ के नंबर

Related Stories

बारिश पर भारी पड़ रही बाबा केदार के भक्तों की आस्था, 14 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

बारिश पर भारी पड़ रही बाबा केदार के भक्तों की आस्था, 14 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

September 1, 2026
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश से मकान में घुसा मलबा, तीन लोगों की मौत

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश से मकान में घुसा मलबा, तीन लोगों की मौत

September 1, 2026
देहरादून में बाढ़ में 2 किमी दूर तक बही कार, युवक-युवती की मौत, एक युवती चमत्कारी ढंग से बची

देहरादून में बाढ़ में 2 किमी दूर तक बही कार, युवक-युवती की मौत, एक युवती चमत्कारी ढंग से बची

September 1, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

बारिश पर भारी पड़ रही बाबा केदार के भक्तों की आस्था, 14 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

बारिश पर भारी पड़ रही बाबा केदार के भक्तों की आस्था, 14 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

September 1, 2026
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश से मकान में घुसा मलबा, तीन लोगों की मौत

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश से मकान में घुसा मलबा, तीन लोगों की मौत

September 1, 2026
देहरादून में बाढ़ में 2 किमी दूर तक बही कार, युवक-युवती की मौत, एक युवती चमत्कारी ढंग से बची

देहरादून में बाढ़ में 2 किमी दूर तक बही कार, युवक-युवती की मौत, एक युवती चमत्कारी ढंग से बची

September 1, 2026
मार्गदर्शी चिट फंड की 133वीं शाखा का उद्घाटन: एमडी शैलजा किरण ने कर्मचारियों को दिया सफलता का मंत्र

मार्गदर्शी चिट फंड की 133वीं शाखा का उद्घाटन: एमडी शैलजा किरण ने कर्मचारियों को दिया सफलता का मंत्र

September 1, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • बारिश पर भारी पड़ रही बाबा केदार के भक्तों की आस्था, 14 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
  • उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश से मकान में घुसा मलबा, तीन लोगों की मौत
  • देहरादून में बाढ़ में 2 किमी दूर तक बही कार, युवक-युवती की मौत, एक युवती चमत्कारी ढंग से बची
  • मार्गदर्शी चिट फंड की 133वीं शाखा का उद्घाटन: एमडी शैलजा किरण ने कर्मचारियों को दिया सफलता का मंत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.