Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

केदारनाथ से बीजेपी विधायक शैलारानी रावत का निधन, कई दिनों से थीं बीमार; सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

Uk Fast Khabar July 10, 2024

केदरानाथ से भाजपा विधायक शैलारानी रावत का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 68 वर्ष की थीं और लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उन्होंने देहरादून के मैक्स अस्पताल में रात 10 बजकर 35 मिनट पर अंतिम सांस ली। विधायक के निजी सचिव पपेंद्र रावत ने बताया कि वह दो दिन से वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही थीं। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने शैलारानी रावत के निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा ‘केदारनाथ विधानसभा से लोकप्रिय विधायक शैला रानी रावत जी के निधन का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना पार्टी और क्षेत्रवासियों के लिये अपूरणीय क्षति है।

सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय में केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने विधायक शैलारानी रावत के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन पूरे प्रदेश एवं पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अपनी विधानसभा की जन समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शैलारानी रावत केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा समर्पित भाव से कार्य करती थी और जनता की समस्याओं को सरकार एवं शासन स्तर पर प्राथमिकता से रख कर उनका समाधान करवाती थी। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों की आवाज को उठाने और समाधान की ओर ले जाने का कार्य किया। उनका सरल, सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व था। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिजनों और शुभचिंतकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। उन्होंने कहा कि शैलारानी रावत की कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को सदैव याद रखा जायेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्या, श्री सौरभ बहुगुणा, सांसद श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, श्री खजान दास, रेनू बिष्ट, श्री सुरेश सिंह चौहान एवं पार्टी पदाधिकारियों ने शैलारानी रावत को श्रद्धांजलि दी।

विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान गिर गई थीं शैलारानी
शैलारानी रावत वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान वह गिर गई थीं, जिसमें उन्हें चोट आई थी। इस बीच वह गंभीर बीमारी की चपेट में आ गईं। करीब तीन साल तक चले इलाज के बाद वह स्वस्थ्य होकर फिर से राजनीति में सक्रिय हो गईं। दो महीने पहले वह फिर ओंकारेश्वर मंदिर की सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गईं।

पहली बार वर्ष 2012 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर दर्ज की थी जीत
रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन पहले ही उनकी बेटी ऐश्वर्या रावत ने इंटरनेट मीडिया में एक भावुक पोस्ट डालकर उनके स्वस्थ्य होने की कामना की थी। शैलारानी केदारनाथ से दो बार विधायक रहीं। पहली बार वर्ष 2012 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। वर्ष 2016 में वह भाजपा में शामिल हुईं थीं। वर्ष 2022 में वह भाजपा के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचीं। वह सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक संगठनों से जुड़ीं रहीं। उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भी सक्रिय भागीदारी निभाई। साथ ही पंचायत चुनाव में भी सक्रिय रहीं। 1997 में वह अगस्त्यमुनि विकासखंड की प्रमुख चुनी गईं। 2003 में उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीता था।

 

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में भारी बारिश से हाल-बेहाल, पानी के कारण 325 सड़कें बंद; नेशनल हाईवे से भी आवागमन हुआ ठप
Next: Kathua Terror Attack: उत्‍तराखंड के पांच जांबाजों के बलिदान से दिलों में गुस्‍सा, हर आंख नम, दी जा रही अंतिम विदाई

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.