Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में भाजपा ने भरी हुंकार, पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत का लिया संकल्प

Uk Fast Khabar July 3, 2025

भाजपा की प्रांतीय परिषद की बैठक पंचायत चुनाव के साथ ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव और वर्ष 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के संकल्प के साथ संपन्न हो गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए विकल्प रहित संकल्प के साथ सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि काम बोलता है। जब धरातल पर काम दिखाई देगा तो जनता का विश्वास स्वयं ही आशीर्वाद के रूप में प्राप्त होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय होने के बाद इसका अनुमोदन लेने के लिए मंगलवार को होटल सनपार्क इन में पार्टी की प्रांतीय परिषद की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता कहां से कहां पहुंच जाता है, इसका उदाहरण वह और प्रदेश अध्यक्ष भट्ट हैं। उन्होंने भट्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हम एक के बाद एक चुनावों में प्रचंड जीत हासिल करने में सफल रहे हैं। जीत का क्रम और सुख-दुख में सहभागी होने की प्रवृत्ति के चलते हासिल कार्यकर्ताओं के विश्वास ने उन्हें दोबारा अध्यक्ष चुना है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि प्रदेश अध्यक्ष भट्ट की अगुआई में पंचायत के बाद विधानसभा चुनाव में भी हम केंद्र व राज्य की योजनाओं को आमजन तक ले जाने में सफल होंगे। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि हम विकल्प रहित संकल्प के साथ उत्तराखंड का विकास करते रहेेंगे। पार्टी में भी इसी संकल्प पर आगे बढ़ते हुए पंचायत चुनाव के बाद विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड विजय हासिल करेगी। उन्होंने विपक्ष कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जो लोग कल तक हार के डर से पंचायत चुनाव न कराने का आरोप लगाते थे, वे चुनाव की घोषणा होते ही कोर्ट चले गए। जब न्यायालय ने चुनाव कराने को हरी झंडी तो अब वही कांग्रेस प्रतिकूल मौसम का हवाला देकर चुनाव से भाग रही है। सच्चाई यह है कि कांग्रेस शुरू से ही पंचायत चुनाव के पक्ष में नहीं रही है।
केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आज देश में कहने तो ढाई हजार राजनीतिक दल हैं, लेकिन आंतरिक चुनाव केवल भाजपा में होता है। यहां 17 करोड़ सदस्यों वाली पार्टी में बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक चुनाव शांति और अनुशासन से संपन्न होता है। उन्होंने राज्य की धामी सरकार की भी सराहना की। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से प्रदेश में लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार बनी। इसी परिपाटी को संगठन में लागू करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पद पर महेंद्र भट्ट को दोहराया गया है। अब सभी को मिलकर राज्य में तीसरी बार सरकार लेकर आनी है।
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने पंचायत चुनाव में प्रचंड जीत का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी शिद्दत के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सबको एकजुट होकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में हैट-ट्रिक लगानी है और वह भी 60 के लक्ष्य के साथ। यह लक्ष्य असंभव नहीं है, क्योंकि प्रदेश की जनता केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार के विकास कार्यों को खुली आंखों से देख रही है। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा व तीरथ सिंह रावत, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट व माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व बिशन सिंह चुफाल, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, प्रदेश चुनाव अधिकारी खजानदास, सह चुनाव अधिकारी पुष्कर काला ने भी विचार रखे। संचालन कुलदीप कुमार ने किया।

भट्ट के संगठनात्मक कौशल का पार्टी को फिर मिलेगा लाभ
धामी सरकार के मंत्रियों के साथ ही पार्टी नेताओं ने लगातार दूसरी बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए महेंद्र भट्ट को शुभकामनाएं दीं हैं। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भट्ट से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि उनके अनुभव व संगठनात्मक कौशल से पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद मिलेगी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भी भट्ट को दूसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Continue Reading

Previous: मुख्यमंत्री धामी का आह्वान- डॉक्टर अपनी ‘धरती के भगवान’ वाली छवि को हमेशा जीवित रखें
Next: PM मोदी के संकेतों को धामी ने समझा और आचरण में ढाला, चार साल के कार्यकाल में लिए कई अहम निर्णय

Related Stories

हरिद्वार के मदरसों की सुस्त चाल, 271 में से सिर्फ 47 ने रजिस्ट्रेशन के लिए किया आवेदन, UMEA अध्यक्ष ने की ये अपील

हरिद्वार के मदरसों की सुस्त चाल, 271 में से सिर्फ 47 ने रजिस्ट्रेशन के लिए किया आवेदन, UMEA अध्यक्ष ने की ये अपील

July 29, 2026
International Tiger Day: बाघों ने बदली कॉर्बेट की तस्वीर, पर्यटन से रोजगार तक बढ़ी रफ्तार

International Tiger Day: बाघों ने बदली कॉर्बेट की तस्वीर, पर्यटन से रोजगार तक बढ़ी रफ्तार

July 29, 2026
रामनगर में हाई टेंशन तार गिरने से मां-बेटे को लगा करंट, 60 से 70 फीसदी झुलसे, हायर सेंटर रेफर

रामनगर में हाई टेंशन तार गिरने से मां-बेटे को लगा करंट, 60 से 70 फीसदी झुलसे, हायर सेंटर रेफर

July 29, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Tesla ने पुणे में खोला पहला अप्रूव्ड बॉडी शॉप, अब मिलेगी टेस्ट ड्राइव सर्विस

Tesla ने पुणे में खोला पहला अप्रूव्ड बॉडी शॉप, अब मिलेगी टेस्ट ड्राइव सर्विस

July 29, 2026
हरिद्वार के मदरसों की सुस्त चाल, 271 में से सिर्फ 47 ने रजिस्ट्रेशन के लिए किया आवेदन, UMEA अध्यक्ष ने की ये अपील

हरिद्वार के मदरसों की सुस्त चाल, 271 में से सिर्फ 47 ने रजिस्ट्रेशन के लिए किया आवेदन, UMEA अध्यक्ष ने की ये अपील

July 29, 2026
International Tiger Day: बाघों ने बदली कॉर्बेट की तस्वीर, पर्यटन से रोजगार तक बढ़ी रफ्तार

International Tiger Day: बाघों ने बदली कॉर्बेट की तस्वीर, पर्यटन से रोजगार तक बढ़ी रफ्तार

July 29, 2026
रामनगर में हाई टेंशन तार गिरने से मां-बेटे को लगा करंट, 60 से 70 फीसदी झुलसे, हायर सेंटर रेफर

रामनगर में हाई टेंशन तार गिरने से मां-बेटे को लगा करंट, 60 से 70 फीसदी झुलसे, हायर सेंटर रेफर

July 29, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Tesla ने पुणे में खोला पहला अप्रूव्ड बॉडी शॉप, अब मिलेगी टेस्ट ड्राइव सर्विस
  • हरिद्वार के मदरसों की सुस्त चाल, 271 में से सिर्फ 47 ने रजिस्ट्रेशन के लिए किया आवेदन, UMEA अध्यक्ष ने की ये अपील
  • International Tiger Day: बाघों ने बदली कॉर्बेट की तस्वीर, पर्यटन से रोजगार तक बढ़ी रफ्तार
  • रामनगर में हाई टेंशन तार गिरने से मां-बेटे को लगा करंट, 60 से 70 फीसदी झुलसे, हायर सेंटर रेफर
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.