Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

राहुल गांधी के कार्यक्रम पर बीजेपी ने साधा निशाना, कहा- रटा रटाया झूठ फैलाने में गंवाया समय

Uk Fast Khabar July 18, 2026

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बीजेपी ने जमकर निशाना साधा है. कहा कि छात्र राहुल गांधी के झांसे व प्रपंच में नहीं फंसने वाले हैं.

देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राहुल गांधी के छात्रों से संवाद कार्यक्रम को पूर्व नियोजित स्क्रिप्ट बताया है. साथ ही कहा कि यह छात्रों का कीमती समय खराब करने वाला ड्रामा भर है. उन्होंने कहा कि आज नीट परीक्षा में सफल 11 लाख से अधिक छात्रों का हौसला बढ़ाने का समय था, लेकिन राहुल गांधी ने रटे रटाए झूठ और अफवाह में समय गंवा दिया.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राहुल ने ऐसा कुछ भी नया नहीं कहा, जिससे लगा वो 20 दिन के अपने विदेश दौरे में नया सीख कर आएं हों. उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि कांग्रेसी युवराज नॉन सीरियस और पार्ट टाइम राजनेता हैं. उन्हें देवभूमि गंभीरता से नहीं लेती हैं. लिहाजा अपने एवं कांग्रेस की रिलॉन्चिंग इस मर्तबा भी प्रदेश और देश में सम्भव नहीं है.

महेंद्र भट्ट ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम को कांग्रेसी राजनीति का फ्लॉप शो करारा दिया है और तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस छात्रों के कंधों पर बंदूक रखकर उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों पर निशाना लगाना चाहती है. आज का उनका कार्यक्रम, छात्रों से संवाद का नहीं, बल्कि राज्य में अपना जनाधार खो चुकी कांग्रेस और राहुल गांधी को स्थापित करने की एक हताश कोशिश भर है.

पूर्वनियोजित सवाल और उन्हें पूछने वालों को जवाब भी पहले की तरह जवाब भी रटा रटाया मिल है. जिसमें नीट परीक्षा को लेकर वही झूठ, भ्रम और अफवाह फैलाने की कोशिश की, जिसे वो बार बार दोहराते रहते हैं. लगा गर्मियों की छुट्टी में विदेश गए हैं, शायद कुछ तो नया अपडेट होकर आयेंगे. लेकिन कार्यक्रम में मौजूद लोगों को कुछ हाथ नहीं लगा.

उन्होंने राहुल पर तंज कसा कि 21 जून को नीट परीक्षा पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई और राहुल विदेश चले गए. जब लौटे तब तक परीक्षा का परिणाम भी आज आ गया और 11लाख से अधिक छात्रों को सफलता हासिल हुई है. लेकिन लगता है छुट्टी के इन 20 दिनों में राहुल के हाथ कुछ भी महत्वपूर्ण और नकारात्मक जानकारी नहीं लगी. यही वजह है कि परीक्षा प्रणाली और भर्ती प्रक्रिया को लेकर देहरादून में पुनः झूठ और अफवाह फैलाने का काम किया. लेकिन देवभूमि के छात्र एवं युवा बहुत समझदार एवं जागरूक हैं, वे राहुल के झांसे एवं प्रपंच में नहीं फंसने वाले हैं.

उन्होंने कटाक्ष किया कि जनता को अपेक्षा थी कि राहुल गांधी हमारे द्वारा इस मुद्दे पर कांग्रेस के काले इतिहास को लेकर पूछे गए सवालों का ज़बाब भी देते. तिवारी और हरीश रावत सरकार में हुए पटवारी, दरोगा, बीडीओ, टेक्निकल यूनिवर्सिटी, सिडकुल, आयुर्वेद यूनिवर्सिटी आदि भर्ती घोटालों को लेकर भी कुछ कहते. ये भी बताते कि जिस राजस्थान से उन्होंने अपने इस अभियान की शुरुआत की, वहां उनकी गहलौत सरकार पेपर लीक के चलते क्यों गई? वहीं व्यंग किया कि चलो इसी बहाने देवभूमि को पता चल गया कि फिक्स सवालों और रिफिक्स जवाबों का फिक्स्ड ड्रामा कैसा होता है.

राहुल गांधी उत्तराखंड में युवाओं के कल्याण के लिए नहीं, बल्कि चुनाव की आहट सुनकर यहां आए हैं. उत्तराखंड की समझदार जनता और युवा अब कांग्रेस की इस पुरानी चाल को अच्छी तरह समझ चुके हैं. लिहाजा केवल छात्रों के बीच जाने से कांग्रेस की खोई हुई जमीन वापस नहीं आने वाली. कांग्रेस का छात्रों की समस्याओं का समाधान करने से कोई मतलब नहीं है बल्कि सिर्फ अपनी राजनीति चमकाना ही उद्देश्य है.

देवभूमि के प्रति राहुल गांधी की संजीदगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते 4 जून को जब वे उत्तराखंड आए थे, तो महज कुछ घंटों के ‘सैर-सपाटे’ के बाद तुरंत अंडमान में छुट्टियां मनाने और स्कूबा डाइविंग के लिए निकल गए. उसके बाद 20 दिन विदेश में छुट्टी मनाने के बाद यहां पहुंचे हैं, लिहाजा राहुल गांधी के लिए देवभूमि आना यहां की जनता की फिक्र नहीं बल्कि राजनेतिक पर्यटन जैसा है.

उन्होंने कहा, आज मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार देवभूमि से नकल पेपर लीक के सिस्टम का समूल नाश कर चुकी है. कठोरतम नकल निरोधक कानून के संरक्षण में निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से रिकॉर्ड 34 हजार से अधिक भर्तियां हुई है. सैकड़ो नकल माफिया जेल की सलाखों के पीछे हैं और युवाओं का नियुक्ति प्रक्रिया के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है. इसी तरह राज्य में पिछले साढ़े चार वर्षों में 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं, जिससे युवाओं के लिए रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा हुए हैं.

जिसका परिणाम है कि बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई है, राज्य का युवा केवल देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया के अलग-अलग देशों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है. स्थानीय प्रतिभा को वैश्विक अवसर मिल रहा है. आज उत्तराखंड का युवा केवल नौकरी की तलाश नहीं कर रहा, बल्कि अपने आइडिया और नवाचार के दम पर रोजगार देने वाला उद्यमी बन रहा है. धामी सरकार ने युवाओं की ऊर्जा को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने के लिए मजबूत इकोसिस्टम तैयार किया है.

इसी तरह “नंदा गौरा देवी कन्याधन योजना” के तहत राज्य सरकार ने फरवरी 2026 तक 3.77 लाख से अधिक बेटियों के बैंक खातों में ₹1,168 करोड़ से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की है. सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत खेल कोटा लागू किया गया है तथा पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट-ऑफ़-टर्न नियुक्ति प्रदान की जा रही है. ​भाजपा ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि हम किसी को भी उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने नहीं देंगे जिसके लिए कांग्रेस के राजनैतिक साजिशों और इतिहास की पोल खोलते रहेंगे. हमारा स्वाभिमानी युवा खोखले वादों में नहीं बल्कि धरातल की सच्चाई को स्वीकार करता है. इसलिए कुछ घंटे की फिल्म नहीं बल्कि 24 घंटे साथ खड़े होने वाले भाजपा परिवार पर भरोसा करता है.

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में युवाओं पर फोकस राजनीति, जानिए क्यों सत्ताधारियों के लिए खास हुए Gen-z
Next: पिथौरागढ़ के बस्तड़ी गांव में कद नहीं, किरदार की हुई जीत, 3 फीट के चन्नू बने निर्विरोध उपप्रधान

Related Stories

Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट

Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट

July 18, 2026
रहस्यमयी पत्थरबाजी से दहशत में नैनीताल के लोग, रातभर कर रहे पहरेदारी, पढ़ें पूरी खबर

रहस्यमयी पत्थरबाजी से दहशत में नैनीताल के लोग, रातभर कर रहे पहरेदारी, पढ़ें पूरी खबर

July 18, 2026
नैनीताल में दोपहिया चालकों को देना होगा ₹100 प्रवेश शुल्क, विरोध में उतरे सभासद, बोर्ड भंग करने की मांग

नैनीताल में दोपहिया चालकों को देना होगा ₹100 प्रवेश शुल्क, विरोध में उतरे सभासद, बोर्ड भंग करने की मांग

July 18, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट

Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट

July 18, 2026
रहस्यमयी पत्थरबाजी से दहशत में नैनीताल के लोग, रातभर कर रहे पहरेदारी, पढ़ें पूरी खबर

रहस्यमयी पत्थरबाजी से दहशत में नैनीताल के लोग, रातभर कर रहे पहरेदारी, पढ़ें पूरी खबर

July 18, 2026
नैनीताल में दोपहिया चालकों को देना होगा ₹100 प्रवेश शुल्क, विरोध में उतरे सभासद, बोर्ड भंग करने की मांग

नैनीताल में दोपहिया चालकों को देना होगा ₹100 प्रवेश शुल्क, विरोध में उतरे सभासद, बोर्ड भंग करने की मांग

July 18, 2026
पिथौरागढ़ के बस्तड़ी गांव में कद नहीं, किरदार की हुई जीत, 3 फीट के चन्नू बने निर्विरोध उपप्रधान

पिथौरागढ़ के बस्तड़ी गांव में कद नहीं, किरदार की हुई जीत, 3 फीट के चन्नू बने निर्विरोध उपप्रधान

July 18, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट
  • रहस्यमयी पत्थरबाजी से दहशत में नैनीताल के लोग, रातभर कर रहे पहरेदारी, पढ़ें पूरी खबर
  • नैनीताल में दोपहिया चालकों को देना होगा ₹100 प्रवेश शुल्क, विरोध में उतरे सभासद, बोर्ड भंग करने की मांग
  • पिथौरागढ़ के बस्तड़ी गांव में कद नहीं, किरदार की हुई जीत, 3 फीट के चन्नू बने निर्विरोध उपप्रधान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.