Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

Uttarakhand में निकाय और पंचायत चुनाव साथ-साथ कराने की इच्छुक भाजपा, पीछे है यह वजह

Uk Fast Khabar June 10, 2024

उत्तराखंड में नगर निकायों के चुनाव कब होंगे, इसे लेकर कुहासा अभी तक छंट नहीं पाया है। इसके साथ ही त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव के संबंध में भी चर्चा होने लगी है, जिनका पांच साल का कार्यकाल खत्म होने को अब लगभग पांच माह का समय ही शेष रह गया है। इस सबके बीच भाजपा चाहती है कि बदली परिस्थितियों में निकाय और पंचायत चुनाव साथ-साथ कराए जाएं। प्रदेश भाजपा के सूत्रों के अनुसार इस सिलसिले में सरकार को पार्टी की ओर से सुझाव भी दिया गया है। तर्क दिया गया है कि इससे चुनावों पर आने वाले खर्च की बचत होगी और दोनों छोटी सरकारों के एक साथ चुनाव होने पर विकास कार्यों में किसी तरह का व्यवधान नहीं आएगा।

लोकसभा चुनाव के चलते निकाय चुनाव नहीं हो पाए
यही नहीं, अन्य कई तरह की दिक्कतों का भी समाधान हो जाएगा। देखने वाली बात होगी कि सरकार इस सुझाव को कितना महत्व देती है। राज्य में नगर निकायों का कार्यकाल पिछले वर्ष दो दिसंबर को खत्म होने के बाद चुनाव की स्थिति न बन पाने पर इन्हें प्रशासकों के हवाले कर दिया गया था। इस बीच लोकसभा चुनाव के चलते निकाय चुनाव नहीं हो पाए और सरकार ने दो जून को निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ा दिया। यद्यपि, अभी निकायों में ओबीसी आरक्षण का नए सिरे से निर्धारण के साथ ही एक्ट में कुछ संशोधन के दृष्टिगत सरकार को निर्णय लेने हैं।
यही नहीं, सरकार ने हाईकोर्ट में चल रहे एक मामले में शपथ पत्र दिया था कि 30 जून तक निकाय चुनाव करा लिए जाएंगे, लेकिन ऐसी स्थिति बनती नहीं दिख रही। अब हाईकोर्ट ने प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने पर सख्त नाराजगी जताई है। यदि सरकार ने जल्द निकाय चुनाव कराने का निर्णय ले भी लिया तो अगले साढ़े तीन माह वर्षाकाल के हैं। ऐसे में चुनाव कराना बड़ी चुनौती रहेगी। इस पूरे परिदृश्य से साफ है कि निकाय चुनावों में अभी वक्त लगना तय है।

वहीं, त्रिस्तरीय पंचायतों का पांच साल का कार्यकाल भी इस वर्ष नवंबर के आखिर में खत्म होने जा रहा है। पंचायती राज एक्ट के अनुसार कार्यकाल खत्म होने से 15 दिन पहले अथवा बाद में चुनाव कराए जाने आवश्यक हैं। ऐसे में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव के लिए भी सरकार को कसरत करनी है। इस सबको देखते हुए भाजपा ने अब सरकार को सुझाव दिया है कि यदि निकाय और पंचायत चुनाव साथ-साथ करा दिए जाएं तो यह बेहतर रहेगा। प्रदेश भाजपा के सूत्रों के अनुसार पार्टी ने सरकार के समक्ष सुझाव रखा है कि निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराना नई मिसाल बनेगा। साथ ही इससे गांव-शहर के मतदाता अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान कर सकेंगे। निकाय व पंचायतों में गुटबाजी से निजात मिलेगी। सबसे अहम ये कि एक साथ चुनाव कराए जाने से खर्च कम होगा और आचार संहिता के कारण विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे। सूत्रों के अनुसार पार्टी के इस सुझाव पर सरकार मंथन में जुटी है।

 

 

Continue Reading

Previous: उत्‍तराखंड से अल्‍मोड़ा सांसद अजय टम्टा फिर केंद्र में मंत्री! प्रधानमंत्री आवास में मौजूद, लोकसभा चुनावों में लगाई जीत की हैट्रिक…
Next: Traffic Rule तोड़ने पर युवक को रोका तो पुलिसकर्मियों की कर दी पिटाई, वर्दी फाड़ने की भी आरोप

Related Stories

सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो शेयर करना युवक को पड़ गया भारी, मुकदमा दर्ज

सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो शेयर करना युवक को पड़ गया भारी, मुकदमा दर्ज

May 16, 2026
देहरादून में चेकिंग के दौरान स्कार्पियो में मिले एक करोड़ से अधिक रुपए, छिपाने के लिए बनाया था सीक्रेट केबिन

देहरादून में चेकिंग के दौरान स्कार्पियो में मिले एक करोड़ से अधिक रुपए, छिपाने के लिए बनाया था सीक्रेट केबिन

May 16, 2026
उत्तराखंड में फिर डोली धरती, उत्तरकाशी जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके

उत्तराखंड में फिर डोली धरती, उत्तरकाशी जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके

May 16, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Google अकाउंट्स पर अब मिलेगा सिर्फ 5GB स्टोरेज, 15GB पाने के लिए करना होगा ये काम

Google अकाउंट्स पर अब मिलेगा सिर्फ 5GB स्टोरेज, 15GB पाने के लिए करना होगा ये काम

May 16, 2026
सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो शेयर करना युवक को पड़ गया भारी, मुकदमा दर्ज

सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो शेयर करना युवक को पड़ गया भारी, मुकदमा दर्ज

May 16, 2026
देहरादून में चेकिंग के दौरान स्कार्पियो में मिले एक करोड़ से अधिक रुपए, छिपाने के लिए बनाया था सीक्रेट केबिन

देहरादून में चेकिंग के दौरान स्कार्पियो में मिले एक करोड़ से अधिक रुपए, छिपाने के लिए बनाया था सीक्रेट केबिन

May 16, 2026
उत्तराखंड में फिर डोली धरती, उत्तरकाशी जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके

उत्तराखंड में फिर डोली धरती, उत्तरकाशी जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके

May 16, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Google अकाउंट्स पर अब मिलेगा सिर्फ 5GB स्टोरेज, 15GB पाने के लिए करना होगा ये काम
  • सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो शेयर करना युवक को पड़ गया भारी, मुकदमा दर्ज
  • देहरादून में चेकिंग के दौरान स्कार्पियो में मिले एक करोड़ से अधिक रुपए, छिपाने के लिए बनाया था सीक्रेट केबिन
  • उत्तराखंड में फिर डोली धरती, उत्तरकाशी जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.