Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

केदारनाथ उपचुनाव: भाजपा अपनाएगी चंपावत मॉडल, ‘बूथ जीता-चुनाव जीता’ के मूलमंत्र पर फोकस

Uk Fast Khabar October 19, 2024

विधानसभा की केदारनाथ सीट के लिए 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव पर सबकी नजर टिकी है। सत्ताधारी दल भाजपा के लिहाज से यह सीट उसकी प्रतिष्ठा से जुड़ी है। इसे देखते हुए पार्टी पिछले अनुभवों से सबक लेकर फूंक-फूंककर कदम रख रही है।
भाजपा ने केदारनाथ में चंपावत उपचुनाव के माडल को मूर्त रूप देने का निश्चय किया है। इसके तहत बूथ जीता-चुनाव जीता के मूलमंत्र पर तो विशेष जोर रहेगा ही, संगठन और सरकार आपसी समन्वय से चुनावी रण में जीत के लिए जुटेंगे। यही नहीं, पार्टी ने प्रांत से लेकर निचले स्तर तक के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी चुनाव की दृष्टि से तय की है। भाजपा को कुछ समय पहले विधानसभा की बदरीनाथ व मंगलौर सीटों के उपचुनाव में हार का स्वाद चखना पड़ा था। राज्य में यह पहली बार हुआ, जब उपचुनाव में सत्ताधारी दल के हाथ निराशा लगी। यद्यपि, मंगलौर सीट पहले बसपा के पास थी, जिस पर उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। बदरीनाथ सीट यद्यपि, पहले भी भाजपा के पास नहीं थी, लेकिन यह इस दृष्टि से महत्वपूर्ण थी कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने वहां के कांग्रेस विधायक को अपने पाले में खींचा और फिर उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया। इन दोनों सीटों के उपचुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए भाजपा ने केदारनाथ सीट के उपचुनाव के लिए व्यापक रणनीति बनाई है। कारण यह कि यह सीट पहले भाजपा के पास थी, जिसे अपने पास बनाए रखने की चुनौती उसके सामने हैं। इसे देखते हुए पार्टी ने केदारनाथ उपुचनाव में अपने चंपावत माडल को धरातल पर उतारने का निश्चय किया है। चंपावत सीट के उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एकतरफा जीत हासिल की थी। वहां संगठन और सरकार ने जबर्दस्त समन्वय के साथ ताकत झोंकी। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को मोर्चे पर जिम्मेदारी दी। चंपावत माडल की तरह ही भाजपा केदारनाथ क्षेत्र में जुटी है। इस क्रम में विधानसभा क्षेत्र के सभी 174 बूथों पर 15-15 कार्यकर्ताओं की टोली काफी समय से सक्रिय है। प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुखों की तैनाती की गई है, जो उन्हें आवंटित मतदाता सूची के पृष्ठ में शामिल मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं।
राज्य सरकार के पांच मंत्रियों को इस क्षेत्र के एक-एक मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। अब प्रत्याशी चयन के दृष्टि छह नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जा चुका है। प्रत्याशी घोषित होने पर संगठन और सरकार पूरी तन्मयता से मोर्चे पर जुटेंगे। इस क्रम में मुख्यमंत्री समेत राष्ट्रीय नेताओं के चुनावी सभाओं के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

Continue Reading

Previous: ‘उत्तराखंड की सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण होगा लागू’, सीएम धामी सरकार में महिला सशक्तिकरण को मिला बल
Next: Uniform Civil Code का उल्लंघन हुआ तो एक लाख जुर्माना और तीन साल की जेल, 13 बातें जानना बेहद जरूरी

Related Stories

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

March 10, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान
  • बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव
  • उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित
  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.