Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

बागेश्वर में भाजपा अपनाएगी चंपावत उपचुनाव की रणनीति, हर बूथ के लिए प्रमुख कार्यकर्ता को जिम्मेदारी

Uk Fast Khabar August 10, 2023

विधानसभा की बागेश्वर सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। यहां फिर से परचम लहराने के लिए पार्टी उसी रणनीति पर चलेगी, जो चंपावत सीट के उपचुनाव में अपनाई गई थी। इसके तहत ‘बूथ जीता-चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चलते प्रत्येक बूथ के लिए एक प्रमुख कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पार्टी का प्रयास है कि उसके प्रत्याशी को 90 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल हों।
इसके साथ ही पार्टी अब बूथ व शक्ति केंद्र स्तर पर बैठकों का क्रम भी प्रारंभ कर चुकी है। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के कारण रिक्त हुई विधानसभा की बागेश्वर सीट का उपचुनाव भाजपा के लिए खासा महत्व रखती है। उसके सामने यह सीट अपने पास बरकरार रखने की चुनौती है तो उपचुनाव में पहले की अपेक्षा अधिक मत हासिल कर राज्य सरकार के कार्यों पर जनता की मुहर लगाने का अवसर भी।
इस सबको देखते हुए उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित होने से एक माह पहले ही पार्टी ने तैयारियां प्रारंभ कर दी थी। इस उपचुनाव में भी पार्टी चंपावत उपचुनाव की रणनीति को धरातल पर मूर्त रूप देने जा रही है। चंपावत सीट के उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिकार्ड 93 प्रतिशत मत हासिल कर जीत दर्ज की थी। इस जीत में पार्टी के बूथ जीता-चुनाव जीता के मूलमंत्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
तब पार्टी ने सरकार के मंत्रियों के साथ ही राज्य स्तरीय नेताओं को उपचुनाव में मोर्चे पर तैनात करने के साथ ही प्रत्येक बूथ की जिम्मेदारी प्रमुख कार्यकर्ता को सौंपी थी। साथ ही प्रत्येक बूथ के पन्ना प्रमुखों को निरंतर सक्रिय रखा गया था, जिनके पास मतदाता सूची के एक पृष्ठ मे अंकित मतदाताओं से लगातार संपर्क का जिम्मा था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार बागेश्वर में चंपावत उपचुनाव की रणनीति ही अपनाई जाएगी।
इसके साथ ही उपचुनाव के प्रचार अभियान के दौरान केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्री व मंत्रियों के साथ ही पार्टी के प्रांतीय नेताओं की सभाओं के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रत्याशी चयन को शुक्रवार को भेजे जाएंगे नाम बागेश्वर उपचुनाव के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में चुनाव प्रबंधन समिति पहले ही गठित की जा चुकी है। समिति में पूर्व विधायक बलवंत भौंर्याल समेत अन्य नेता भी शामिल हैं।
अब जबकि उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित हो चुका है तो पार्टी ने प्रत्याशी चयन को कसरत प्रारंभ कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार पार्टी की जिला स्तरीय टीम गुरुवार को दावेदारों के नाम का पैनल प्रांतीय कार्यालय को भेजेगी। अगले दिन इस पर विमर्श के बाद पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा।
चुनाव संचालन समिति की बैठक आज बागेश्वर उपचुनाव को लेकर भाजपा की चुनाव संचालन समिति की बैठक गुरुवार देर शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में होगी। मुख्यमंत्री आवास में होने वाली इस बैठक में उपचुनाव की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Continue Reading

Previous: इन महिलाओं को मिला तीलू रौतेली पुरस्‍कार; सीएम बोले- महिलाओं ने सिद्ध किया वह किसी से कम नहीं
Next: भारी बारिश से उत्तराखंड में नौ लोगों की मौत, CM धामी ने सभी DM को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

Related Stories

डॉक्टर आत्महत्या मामला, छात्रा के फोन में हो सकते हैं कई राज, छेड़छाड़ न करने की दी गई हिदायत

डॉक्टर आत्महत्या मामला, छात्रा के फोन में हो सकते हैं कई राज, छेड़छाड़ न करने की दी गई हिदायत

March 27, 2026
Uttarakhand Weather News: दस साल में सबसे सर्द रहा मार्च का चौथा सप्ताह, शुरुआती दो हफ्ते गर्मी ने दिखाए तेवर

Uttarakhand Weather News: दस साल में सबसे सर्द रहा मार्च का चौथा सप्ताह, शुरुआती दो हफ्ते गर्मी ने दिखाए तेवर

March 27, 2026
धनौरा के घर में घुसा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग ने शुरू की गश्त

धनौरा के घर में घुसा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग ने शुरू की गश्त

March 26, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Ayodhya: धूमधाम से मनाई जा रही रामनवमी, दोपहर में ठीक 12 बजे चार मिनट तक सूर्यदेव करेंगे रामलला का तिलक

Ayodhya: धूमधाम से मनाई जा रही रामनवमी, दोपहर में ठीक 12 बजे चार मिनट तक सूर्यदेव करेंगे रामलला का तिलक

March 28, 2026
Petrol Diesel : ऊर्जा संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटाकर 3 किया, डीजल पर शून्य

Petrol Diesel : ऊर्जा संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटाकर 3 किया, डीजल पर शून्य

March 28, 2026
दूसरे राज्यों के चुनाव में बूथ प्रबंधन कर रहे भाजपा नेता, बतौर स्टार प्रचारक सीएम धामी भी जाएंगे

दूसरे राज्यों के चुनाव में बूथ प्रबंधन कर रहे भाजपा नेता, बतौर स्टार प्रचारक सीएम धामी भी जाएंगे

March 28, 2026
डॉक्टर आत्महत्या मामला, छात्रा के फोन में हो सकते हैं कई राज, छेड़छाड़ न करने की दी गई हिदायत

डॉक्टर आत्महत्या मामला, छात्रा के फोन में हो सकते हैं कई राज, छेड़छाड़ न करने की दी गई हिदायत

March 27, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun employment National News Newsbeat Politics Stories Tech World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Ayodhya: धूमधाम से मनाई जा रही रामनवमी, दोपहर में ठीक 12 बजे चार मिनट तक सूर्यदेव करेंगे रामलला का तिलक
  • Petrol Diesel : ऊर्जा संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटाकर 3 किया, डीजल पर शून्य
  • दूसरे राज्यों के चुनाव में बूथ प्रबंधन कर रहे भाजपा नेता, बतौर स्टार प्रचारक सीएम धामी भी जाएंगे
  • डॉक्टर आत्महत्या मामला, छात्रा के फोन में हो सकते हैं कई राज, छेड़छाड़ न करने की दी गई हिदायत
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.