Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

 

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • employment
  • National
  • News
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • बाजार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

भाजपा जीती 2027 का सेमीफाइनल, सरकार-संगठन की जुगलबंदी से पंचायतों में खिला कमल

Uk Fast Khabar August 16, 2025

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायतों की छोटी सरकार में भाजपा के ट्रिपल इंजन ने दम दिखा दिया। हरिद्वार को छोड़कर शेष 12 जिलों में से 11 में जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों पर घोषित चुनाव परिणाम में भाजपा ने एकतरफा बढ़त लेकर 10 पर जीत दर्ज की। 89 क्षेत्र पंचायतों में प्रमुखों के 70 प्रतिशत पद सत्ताधारी दल की झोली में गिरे। छह माह पहले शहरी मतदाताओं के बाद अब ग्रामीण मतदाताओं ने भी दल पर भरोसा जता दिया। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के रूप में लिए जा रहे इस चुनाव परिणाम ने भाजपा का मनोबल इस मायने में भी बढ़ाया कि राजधानी देहरादून की जिला पंचायत सीट जीतने के बाद भी मुख्य प्रतिपक्षी कांग्रेस प्रदेशभर में उसे कड़ी टक्कर नहीं दे पाई। इस प्रदर्शन के पीछे सरकार और संगठन के बीच समन्वय की बड़ी और निर्णायक भूमिका मानी जा रही है। वर्षाकाल की विषम परिस्थितियों और आपदा के मोर्चे पर मिल रही चुनौती के बीच उत्तराखंड में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम के राजनीतिक निहितार्थ आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत महत्वपूर्ण हैं। ग्रामीण मतदाता संख्याबल में राज्य का सबसे बड़ा वर्ग है।

नये जोश से भरा सत्ताधारी दल
प्रदेश की कुल 70 विधानसभा सीट में से आधी से अधिक सीट पर इन मतदाताओं की निर्णायक भूमिका मानी जाती है। पंचायत चुनाव के परिणाम ने सत्ताधारी दल को नये जोश से भर दिया है तो इसके कारण भी हैं। वर्ष 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने वाली भाजपा ने चुनावी वर्ष में ही हरिद्वार जिले में हुए पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। लगभग ढाई वर्ष बाद अब शेष 12 जिलों में हुए इस चुनाव को भाजपा के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के जनादेश के रूप में देखा जा रहा है। इससे ठीक पहले गत जनवरी माह में नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा ने 11 में से 10 नगर निगमों में अपना परचम लहराया था। नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में भी उसने भारी बढ़त बनाई थी। शहरी मतदाताओं का रुझान पक्ष में आने के बाद पंचायतों में जनमत जानने को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों की नजरें टिकी रहीं। इस चुनाव के बहाने भाजपा प्रदेश संगठन के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रदर्शन का स्वाभाविक आकलन किया जा रहा है। प्रदेश भाजपा ने अपने सांगठनिक कौशल के बूते इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के माध्यम से अपने कैडर को गांवों में मजबूत बनाने की रणनीति बनाई। पिछले पंचायत चुनाव में जिला पंचायतों में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहा था। इस बार पार्टी जिला पंचायतों पर तो दोबारा दबदबा बनाया ही, साथ में क्षेत्र पंचायतों में प्रमुखों और ग्राम प्रधानों के अधिकतर पदों पर वर्चस्व स्थापित करने के लिए सधे अंदाज में कदम बढ़ाए। क्षेत्र पंचायत प्रमुख के 70 प्रतिशत से अधिक तो ग्राम प्रधानों की 85 प्रतिशत सीट भाजपा के पाले में हैं। नगर निकाय चुनाव की भांति पंचायत चुनाव स्थानीय मुद्दों और सांगठनिक क्षमता के लिए परीक्षा माने जा रहे थे। विशेष रूप से कांग्रेस ने एंटी इनकंबेंसी को पहले नगर निकाय चुनाव और फिर पंचायत चुनाव में प्रमुख मुद्दा बनाया, लेकिन यह दांव प्रभावी नहीं रहा है। चुनाव के परिणाम भाजपा और धामी सरकार, दोनों को नई ऊर्जा देने वाले हैं।

Continue Reading

Previous: टॉप ट्रेंडिंग में रही CM Dhami की धाकड़ राजनीति, ‘धामी की पंचायत’ भी करता रहा ट्रेंड
Next: धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, राज्‍य में गठित होगा उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण

Related Stories

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

December 11, 2025
भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

December 11, 2025
टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

December 11, 2025
https://youtu.be/x6p9SdwA_ng

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..

December 11, 2025
भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..

December 11, 2025
टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..

December 11, 2025
उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम—भूमि पूलिंग नियमावली मंजूर, जमीन मालिकों को दोहरी राहत..

उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम—भूमि पूलिंग नियमावली मंजूर, जमीन मालिकों को दोहरी राहत..

December 11, 2025

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog employment National News Tech Uncategorized World इतिहास उत्तराखंड क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सीएम धामी की घोषणा: पीआरडी को मिलेगा विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र, कई सुविधाओं का विस्तार..
  • भूमि पूलिंग नियमावली पास, उत्तराखंड में जमीन मालिकों को मिलेगा डेवलप्ड प्लॉट व भत्ता..
  • टाइगर मॉनिटरिंग अपडेट: कार्बेट में नए सर्वे की शुरुआत, पुराने नतीजे लंबित..
  • उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम—भूमि पूलिंग नियमावली मंजूर, जमीन मालिकों को दोहरी राहत..
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.