Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्‍तराखंड की चार संसदीय सीटों के 22 विस क्षेत्रों पर भाजपा की निगाह, बनाया खास प्‍लान

Uk Fast Khabar March 23, 2024

लोकसभा चुनाव में अपने पिछले प्रदर्शन में 10 प्रतिशत अधिक मतदाताओं का समर्थन हासिल करने के उद्देश्य से मैदान में उतरी भाजपा की राज्य के 22 विधानसभा क्षेत्रों पर विशेष नजर रहेगी। चार संसदीय सीटों के अंतर्गत आने वाले इन विधानसभा क्षेत्रों में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को सफलता नहीं मिल पाई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने इन विस क्षेत्रों के लिए खास रणनीति भी बनाई है। इनमें मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों की सभाओं के साथ ही पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश स्तरीय नेताओं की एक के बाद एक छोटी-बड़ी सभाएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही बूथ स्तर तक की इकाइयों को अधिक सक्रिय करने के दृष्टिगत जिम्मेदारी पहले ही सौंपी जा चुकी है।

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थी 47 सीटें
70 सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा के पिछले चुनाव में भाजपा ने 47 सीटें जीती थी। 23 में उसे हार का सामना करना पड़ा था। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा ने कांग्रेस समेत अन्य दलों के लिए दरवाजे खोले तो इसमें वह गढ़वाल संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाली बदरीनाथ सीट से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी को अपने पाले में खींच चुकी है। ऐसे में गढ़वाल संसदीय सीट के अंतर्गत सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों में वह कब्जा जमा चुकी है। अब शेष चार संसदीय सीटों के अंतर्गत आने वाले वाले 22 विधानसभा क्षेत्रों मेें चुनाव प्रचार पर भाजपा विशेष ध्यान केंद्रित किए हुए है। इसी के दृष्टिगत वहां के लिए अलग से रणनीति भी बनाई गई है। भाजपा का प्रयास है कि लोकसभा चुनाव में इन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक समर्थन जुटाकर पिछले विस चुनाव की भरपाई की जाए। इसे देखते हुए पार्टी ने यहां बूथ स्तर पर संगठन को काफी पहले ही सक्रिय कर दिया था।
साथ ही बूथ स्तर पर गठित टोली को केंद्र एवं राज्य सरकारों की उपलब्धियों व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से लैस करने को वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब इन विस क्षेत्रों में एक के बाद एक छोटी-बड़ी सभाओं, नुक्कड़ सभाओं के साथ ही अन्य कार्यक्रमों की श्रृंखला तय की गई है। मुख्यमंत्री, उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों, वरिष्ठ विधायकों, पूर्व विधायकों, पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों के साथ ही मंडल स्तर तक के पदाधिकारियों को इनकी जिम्मेदारी दी गई हैं।

इन विधानसभा क्षेत्रों पर नजर
संसदीय सीट- विधानसभा क्षेत्र
टिहरी:- प्रतापनगर, यमुनोत्री व चकराता
अल्मोड़ा :- पिथौरागढ़, धारचूला, अल्मोड़ा, द्वाराहाट व लोहाघाट
नैनीताल-ऊधम सिंह नगर :- हल्द्वानी, खटीमा, नानकमत्ता, किच्छा, बाजपुर व जसपुर
हरिद्वार :- हरिद्वार ग्रामीण, लक्सर, खानपुर, पिरान कलियर, मंगलौर, भगवानपुर, झबरेड़ा व ज्वालापुर

 

Continue Reading

Previous: राजभवन में खेली गई फूलों की होली, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
Next: मुख्यमंत्री धामी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली, राज्यपाल ने दी बधाई

Related Stories

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

September 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद
  • नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति
  • उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
  • उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.