Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश तेज

Uk Fast Khabar September 14, 2026

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने और पीड़ित से लाखों रुपये वसूलने के मामले में पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है.

रुद्रपुर: काशीपुर में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और लाखों रुपये वसूलने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी और उसके साथियों ने पीड़ित को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर रकम वसूली. इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेंद्र कुमार को रामनगर रोड स्थित प्रतापपुर बैरियर के पास से गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से पीड़ित से वसूली गई रकम में से एक लाख रुपये नकद और एक कार बरामद हुई है. मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

10 अगस्त को कुंडेश्वरी निवासी व्यक्ति ने कोतवाली काशीपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उसके साथ तमंचे के बल पर मारपीट की और रुपये वसूले. आरोप यह भी था कि आरोपियों ने षड्यंत्र के तहत उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया. पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली काशीपुर में केस दर्ज किया गया. पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 308(5) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए विवेचना उपनिरीक्षक मनोज धौनी को सौंपी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए. इसके बाद पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी के साथ इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया. पुलिस के मुताबिक, 12 सितंबर को टीम को सूचना मिली कि मुकदमे का मुख्य आरोपी राजेंद्र कुमार प्रतापपुर बैरियर के पास रामनगर रोड पर मौजूद है. सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर राजेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय सतनाम सिंह, निवासी बैराज कॉलोनी, शक्तिनगर, बिजनौर, उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित को ब्लैकमेल करने की योजना बनाए जाने की बात बताई. आरोप है कि पीड़ित को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रकम वसूली गई.पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लाख रुपये नकद, जो पीड़ित से वसूली गई रकम में से बताए गए हैं, एक कार बरामद की है. पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ काशीपुर थाने में वर्ष 2023 में भारतीय दंड संहिता की धारा 489ए, 489बी, 489सी और 34 के तहत तथा आईटीआई थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में धारा 417, 420, 468 और 471 के तहत मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में बरामदगी, आरोपियों के बयानों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है.

काशीपुर एसपी स्वप्न किशोर ने बताया कि

आरोपियों द्वारा आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से लाखों रुपये की वसूली गई थी. कोतवाली काशीपुर पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, जिसके रुपए भी बरामद किए हैं. इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस एव सूचना पर प्रतापपुर बैरियर के पास रामनगर रोड से हुई गिरफ्तारी. मामले की गंभीरता को देखते हुए द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं घटना के अनावरण के कड़े निर्देश दिए गए.
-स्वप्न किशोर,काशीपुर एसपी-

स्वप्न किशोर ने बताया पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए पीड़ित से रुपये वसूलने की योजना बनाए जाने की बात बताई गई. अभियुक्त के अनुसार पीड़ित को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे धनराशि वसूली गई. मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

Continue Reading

Previous: झुग्गी में रहने वालों का आशियाने का सपना हुआ पूरा, 13 निराश्रित परिवारों को मिला घर, जल्द करेंगे गृह प्रवेश
Next: युवक की मौत मामले में आया नया मोड़, मारपीट के आरोप में बिहार के दो युवक गिरफ्तार

Related Stories

उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

November 23, 2026
उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

November 23, 2026
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

November 23, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

November 23, 2026
उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण

November 23, 2026
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ

November 23, 2026
हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर

हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर

November 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल
  • उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण
  • विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ
  • हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.