Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

मालदीव को सबक सिखाएगा Bollywood, छुट्टी के लिए लक्षद्वीप बनेगा सितारों का नया लक्ष्य?

Uk Fast Khabar January 8, 2024

मालदीव, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए फेवरिट वेकेशन डेस्टिनेशन रहा है। बर्थडे सेलिब्रेट करना हो या काम से ब्रेक लेकर रिफ्रेश होना हो, बॉलीवुड के सितारे मालदीव पहुंच जाते हैं। पिछले 2-3 सालों में यह चलन काफी बढ़ा है। टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी, जाह्नवी कपूर, मौनी रॉय समेत तमाम नौजवान सितारे मालदीव के बीचेज पर हसीन लम्हे गुजारते हुए देखे गये हैं। इन सितारों के इंस्टाग्राम एकाउंट्स मालदीव वेकेशन की तस्वीरों से भरे पड़े हैं। मगर, अब इंडिया और मालदीव के बीच विवाद शुरू हो गया है। इंडिया-मालदीव विवाद के बीच लक्षद्वीप के लिए बॉलीवुड का समर्थन देखते हुए ऐसा लगता है कि मालदीव के लिए सितारों की मोहब्बत कम हो सकती है।

क्या है इंडिया-मालदीव विवाद?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप का दौरा किया और वहां से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। साथ ही उन्होंने लोगों से लक्षद्वीप की यात्रा करने का आग्रह किया। ये सब मालदीव के कुछ नेताओं को रास नहीं आया और उन्होंने भारतीयों के ऊपर नस्लीय टिप्पणी कर दी, जिसने देशवासियों को नाराज कर दिया। कई सेलेब्स ने इस पर कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के समर्थन में ट्वीट किये और मालदीव के बयानबाज नेताओं को आड़े हाथों लिया। अक्षय कुमार और सलमान खान ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
इसके बाद टाइगर श्रॉफ, जाह्नवी कपूर, जॉन अब्राहम और श्रद्धा कपूर समेत कई सेलेब्स लक्षद्वीप के फेवर में आ गये और उन्होंने अपने टूरिज्म प्लेस लक्षद्वीप का समर्थन करते हुए पोस्ट किया, तो क्या ऐसे में अब बॉलीवुड सेलेब्स का नया वेकेशन डेस्टिनेशन लक्षद्वीप बनने वाला है? आइए जानते हैं किस सेलेब ने क्या कहा।

लक्षद्वीप में अतिथि देवोभव का आनंद
जॉन अब्राहम ने लिखा कि शानदार भारतीय मेहमानबाजी, अतिथि देवो भव की विचारधारा और विशाल मैरीन लाइफ को एक्सप्लोर करने के लिए लक्षद्वीप जाने लायक जगह है।

श्रद्धा कपूर ने किया लक्षद्वीप का समर्थन


श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लक्षद्वीप की एक तस्वीर शेयर की और लिखा ‘ये सभी तस्वीरें और मीम्स मुझे अब सुपर FOMO बना रहे हैं, लक्षद्वीप में ऐसे प्राचीन समुद्र तट हैं, जो स्थानीय संस्कृति से समृद्ध हैं। मैं एक लंबी छुट्टी बुक करने के कगार पर हूं। इस साल एक्सप्लोर इंडियन आइलैंड्स क्यों नहीं’।

टाइगर श्रॉफ ने की लक्षद्वीप के लोगों की तारीफ
टाइगर श्रॉफ ने भी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए विचार को अपना समर्थन दिया। टाइगर ने एक्स पर लिखा ‘नीले आलिंगन में खोए लक्षद्वीप द्वीपों ने मेरा दिल जीत लिया है। समृद्ध संस्कृति, शांत समुद्र तट और यहां के लोगों की वास्तविक गर्मजोशी एक मनमोहक आकर्षण पैदा करती है। इन द्वीपों की समावेशिता और अद्वितीय सुंदरता का जश्न मनाने में मेरे साथ शामिल हों – एक खजाना जो इंतजार कर रहा है’।

लक्षद्वीप बनेगा जाह्नवी का अगला लक्ष्य
जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लक्षद्वीप की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ‘क्या ये नीला पानी असली है। लक्षद्वीप कितना सुंदर है। यह देखकर बहुत खुशी हुई कि हमारे देश में इस खजाने को वह ध्यान मिल रहा है, जिसका वह हकदार है। एक्सप्लोर इंडियन आइलैंड्स के लिए इंतजार नहीं कर सकती’।

वापस जाने को बेकरार ईशा गुप्ता
ईशा गुप्ता ने लक्षद्वीप से अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा ‘मुझे सबसे खूबसूरत समुद्रतट पर वापस ले चलो, मेरे पैरों की रेत तक, मेरे चेहरे पर सूरज के लिए उस जादू के लिए जो लक्षद्वीप में है। वापस जाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती’।

धरती पर स्वर्ग, बोले कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन ने एक्स पर लिखा ‘अतुल्य भारत सिर्फ एक टैग नहीं है, हमारे खूबसूरत देश में कुछ सबसे अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक स्थान हैं और लक्षद्वीप इसका एक उदाहरण है। भारत में ही एक स्वर्ग जैसा स्थान। इस खूबसूरत भारतीय द्वीप को देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते’।

अर्जुन की बकेट लिस्ट में लक्षद्वीप
अर्जुन कपूर ने लिखा ‘खूबसूरत लक्षद्वीप द्वीपों को अपनी बकेट लिस्ट में जोड़ रहा हूं। हमारे देश के ये स्थल सिर्फ मानचित्र के धब्बे नहीं हैं। वे आतिथ्य, विविध संस्कृति और परिदृश्य का अनुभव करने के लिए निमंत्रण हैं, जो भारत को घूमने के लिए एक अविश्वसनीय जगह बनाते हैं’।

इन सितारों ने भी किया पोस्ट
सोनल चौहान ने पोस्ट करते हुए लिखा- ‘लक्षद्वीप जाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती’।
रणदीप हुड्डा ने भी कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा ‘भारत बहुत सुंदर है। वीर सावरकर के जीवन के कालापानी अध्याय की शूटिंग के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की प्राचीन सुंदरता और समृद्ध इतिहास से अभिभूत हो गया था। अवश्य देखें’।

इनके अलावा भूमि पेडनेकर, पूजा हेगड़े, सारा अली खान समेत कई अन्य सितारों ने भी लक्षद्वीप यात्रा के समर्थन में पोस्ट किए हैं।

Continue Reading

Previous: Maldives Vs Lakshadweep की बहस के बीच ईशा गुप्ता ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, लक्षद्वीप के बीच को बताया सबसे सुंदर
Next: इस इलाके में शादी में नहीं कर सकेंगे बीयर-डीजे पार्टी, फास्ट फूड पर भी लगी रोक; नियम तोड़ने पर लिया जाएगा एक्शन

Related Stories

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर

November 3, 2026
हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

November 3, 2026
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

November 3, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर

November 3, 2026
हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

November 3, 2026
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

November 3, 2026
उत्तराखंड कांग्रेस ने किया ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ कार्यक्रम का एलान, इन दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड कांग्रेस ने किया ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ कार्यक्रम का एलान, इन दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

November 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर
  • हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल
  • उत्तराखंड कांग्रेस ने किया ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ कार्यक्रम का एलान, इन दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.