Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

देहरादून में 16 करोड़ का पुल 16 दिन में ध्वस्त, पहली बारिश ही नहीं झेल सका, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Uk Fast Khabar July 28, 2026

नंदा की चौकी का 16 करोड़ रुपए का नया पुल धंसा, पहली बड़ी बारिश में ही पुल में धंसाव हुआ, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

देहरादून: राजधानी देहरादून में करोड़ों रुपये की लागत से बना एक पुल फिर सवालों के घेरे में है. प्रेमनगर-नंदा की चौकी के पास नेशनल हाईवे पर स्थित यह पुल महज 16 दिन पहले ही जनता के लिए खोला गया था. पुल के ऊपर एक बड़ा जानलेवा गड्ढा बन गया है. हालांकि पुलिस का कहना है कि एप्रोच रोड पर गड्ढा हुआ है. वहीं डीएम ने कहा कि दोषी अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

देहरादून में 16 करोड़ का पुल 16 दिन में ध्वस्त: एहतियात के तौर पर पुलिस ने इस पुल पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है. पिछले साल बरसात में बहने के बाद इस पुल का करीब 16 करोड़ की लागत से पुनर्निर्माण कराया गया था. पुल पहली मानसून की बारिश ही नहीं झेल पाया. अब इसके दोबारा क्षतिग्रस्त होने से निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

पहली बारिश ही नहीं झेल सका पुल: पुल के दोबारा क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है. लोग निर्माण कार्य की गुणवत्ता और जिम्मेदार एजेंसियों पर सवाल उठा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और पुल की स्थिति का निरीक्षण शुरू कर दिया. फिलहाल एहतियातन पुल पर आवाजाही रोक दी गई है.

16 दिन पहले शुरू हुआ था यातायात: देहरादून-पांवटा साहिब के पुराने राजमार्ग पर नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी का पुनर्निर्मित मुख्य पुल भी अब सुरक्षित नहीं है. 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए इस पुल में बहुत बड़ा धंसाव हुआ है. चौंकाने वाली बात ये है कि इस पुल पर 16 दिन पहले ही यातायात शुरू हुए था.

इससे पहले ह्यूम पाइप वाली पुलिया बही थी: इससे पहले 11 जुलाई की रात टौंस नदी के तेज बहाव में ह्यूम पाइप डालकर बनाई गई अस्थाई पुलिया धंस गई थी. आवाजाही के संकट को देखते हुए इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने द्रुत गति से काम पूरा कर 12 जुलाई से पुनर्निर्मित मुख्य पुल पर गाड़ियों का संचालन शुरू कराया था. नए पुल में बड़ा गड्ढा होने से एक बार फिर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं.

कोतवाली प्रेमनगर के मीडिया सेल ने बताया कि-

आज दिनांक 28/07/2026 की प्रातः कोतवाली प्रेम नगर को नंदा की चौकी के पास पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई. उक्त सूचना पर कोतवाली प्रेम नगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा. मौके पर नंदा की चौकी के पास बनी पुलिया पूर्ण रूप से सुरक्षित मिली तथा भारी बारिश के कारण पुलिया के पास बनी एप्रोच रोड के नीचे से मिट्टी बह जाने से एप्रोच रोड का क्षतिग्रस्त होना पाया गया. उक्त क्षतिग्रस्त मार्ग को संबंधित कार्यवाही संस्था द्वारा ठीक करने का कार्य किया जा रहा है. जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए सुचारू किया जाएगा. -प्रेमनगर कोतवाली पुलिस-

ग्राउंड जीरो पर पहुंचे डीएम: देहरादून में 16 करोड़ के पुल के धंसने से हड़कंप मचा हुआ है. डीएम आशीष चौहान भी ग्राउंड जीरो पर पहुंचे. उन्होंने क्षतिग्रस्त एप्रोच वॉल का निरीक्षण किया. अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करते हुए 3 घंटे के अंदर एप्रोच वॉल को रिस्टोर करने के निर्देश दिए.

इसके बाद जिलाधिकारी ने शहर से निरीक्षण किया. इस दौरान वो सोडा सरोली पहुंचे, जहां पीएमजीएसवाई की वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़क को तत्काल खोलने के निर्देश दिए गए हैं. मलबा आने से बंद थानों मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है. जिलाधिकारी फील्ड में बने हुए हैं और वर्षा से क्षति का निरीक्षण कर रहे हैं. जिलाधिकारी ने कहा कि-

पुल की एप्रोच रोड में गड्ढा हो गया. अफसरों से 3 घंटे में पुल ठीक करने को कहा गया है. चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी और सीपीडब्ल्यूडी मौके पर हैं. ये लोग रिपोर्ट बना रहे हैं. जो भी विभागीय अधिकारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.-आशीष चौहान, जिलाधिकारी, देहरादून-

Continue Reading

Previous: Alert issued for very heavy rainfall in Uttarakhand; Char Dham Yatra suspended for two days; risk of flash floods.
Next: बारिश का कहर! रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल के पास अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित, मसूरी में मलबे में समाया रेस्टोरेंट

Related Stories

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर

November 3, 2026
हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

November 3, 2026
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

November 3, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर

November 3, 2026
हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

November 3, 2026
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

November 3, 2026
उत्तराखंड कांग्रेस ने किया ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ कार्यक्रम का एलान, इन दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड कांग्रेस ने किया ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ कार्यक्रम का एलान, इन दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

November 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक महिला की मौत, दूसरा का कटा पैर
  • हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल
  • उत्तराखंड कांग्रेस ने किया ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ कार्यक्रम का एलान, इन दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.