Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड के चुनावी मुकाबले में तीसरा विकल्प बनने के प्रयास में BSP, मुस्लिम कार्ड चल परंपरागत वोट बैंक साधने की कोशिश

Uk Fast Khabar April 15, 2024

उत्तराखंड में इस लोकसभा चुनाव में मुकाबले का तीसरा कोण बनने के प्रयासों में जुटी बसपा के लिए पार्टी सुप्रीमो मायावती की मंगलौर की सभा कार्यकर्ताओं में नए जोश व उत्साह का संचार कर गई। मायावती ने बसपा के परंपरागत वोट बैंक माने जाने वाले अनुसूचित जाति और मुस्लिम मतदाताओं को साधने का प्रयास किया। मुस्लिम बहुल मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में हुई सभा में उन्होंने न केवल भाजपा-कांग्रेस को निशाने पर लिया, बल्कि बसपा को अनुसूचित जाति, गरीब, मजदूर व किसानों का सच्चा हमदर्द बताया।

अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचने का प्रयास
हल्द्वानी के बनभूलपुरा के घटनाक्रम का उल्लेख कर उन्होंने नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के अल्पसंख्यक समुदाय तक भी अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया। संयुक्त उत्तर प्रदेश के समय हरिद्वार क्षेत्र में बसपा के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को गिना कर उन्होंने स्थानीय जनता को भावनात्मक रूप से जोड़ा। लोकसभा चुनाव में बसपा ने प्रदेश की पांचों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। बसपा ने इन चुनावों में सोशल इंजीनियरिंग के हिसाब से ही दांव खेला है। पार्टी ने प्रदेश की दो मैदानी सीटों हरिद्वार और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर में मुस्लिम कार्ड चला। राजनीतिक गलियारों में मंगलौर में बसपा सुप्रीमों की सभा के कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। देखा जाए तो मंगलौर से बसपा विधायक सरबत करीम अंसारी के निधन के बाद से विधानसभा की यह सीट रिक्त है। ऐसे में इस सीट को वापस पाने के लिए बसपा पूरा जोर लगा रही है।
बसपा सुप्रीमो की सभा को पार्टीजनों को यहां एकजुट रखने की दिशा में उठाए जा रहे कदम के तौर पर देखा जा रहा है। विशेष रूप से अपने पारंपरिक वोट बैंक अनुसूचित जाति व मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं को बसपा अपने से छिटकने नहीं देना चाहती।
बसपा सुप्रीमो ने भी अपने संबोधन में इस बात को केंद्र में रखा। उन्होंने बनभूलपुरा प्रकरण का जिक्र करते हुए प्रदेश में मुस्लिमों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया और अनुसूचित जाति व अल्पसंख्यकों से आरक्षण छीने की भी बात कही। साफ है कि ऐसा कर वह इन तबकों को अपने साथ ही जोड़े रखना चाह रही हैं।

वहीं, प्रदेश सरकार पर प्रकृति से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इस कारण यहां जमीनें खिसक रही हैं। इससे उन्होंने जोशीमठ आपदा प्रभावितों का दर्द कुरेद कर पर्वतीय क्षेत्र के मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश की।

 

Continue Reading

Previous: उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में दिखा अजब नजारा, सियासी मोर्चे के ‘दुश्‍मन’ बने दोस्‍त; एक साथ मांगे वोट
Next: आज से शुरू होंगे चारधाम यात्रा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, सभी तैयारियां पूरी; ये हैं धामों के कपाट खुलने की तिथि

Related Stories

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

August 13, 2026
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

August 13, 2026
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

August 13, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत

Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत

August 13, 2026
एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

August 13, 2026
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

August 13, 2026
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

August 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत
  • एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध
  • देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार
  • उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.