Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड की इन दो विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव, भाजपा को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में कांग्रेस

Uk Fast Khabar June 11, 2024

प्रदेश में विधानसभा की रिक्त दो सीटों बदरीनाथ और मंगलौर में उपचुनाव की घोषणा होते ही कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। बदरीनाथ विधानसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को पार्टी के विधायक राजेंद्र भंडारी के भाजपा में जाने से जिस प्रकार झटका लगा है, पार्टी उसी प्रकार उपचुनाव में भाजपा को कांटे की टक्कर देने की तैयारी कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा उपचुनाव के संबंध में गोपेश्वर में डेरा डाले हुए हैं। बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को प्रदेश की प्रमुख प्रतिपक्षी पार्टी ने अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। जोशीमठ आपदा के बाद से ही पार्टी इस विधानसभा क्षेत्र में जनता में अपनी पैठ और मजबूत करने के लिए लंबे समय से शक्ति झोंके हुए थी।

कांग्रेस के क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र भंडारी लोकसभा चुनाव के दौरान ही पार्टी का दामन झटककर भाजपा में सम्मिलित हो गए। उनके भाजपा में जाने से रिक्त हुई इस सीट को उपचुनाव में कांग्रेस जीतना चाहती है। यद्यपि, कांग्रेस के लिए राह आसान नहीं है। पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी का इस क्षेत्र में व्यक्तिगत प्रभाव माना जाता है। सत्ताधारी दल भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में उतरने की स्थिति में कांग्रेस के लिए उन्हें चुनौती देने में ज्यादा ताकत लगानी पड़ेगी। कांग्रेस के सामने इस सीट पर सबसे बड़ी चुनौती मजबूत प्रत्याशी के चयन की है। लोकसभा चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को अधिक मत पड़े हैं। भाजपा को ईवीएम पर 31,845 मत पड़े, जबकि कांग्रेस को 23,600 मत प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस को आठ हजार से अधिक मतों से पिछड़ना पड़ा है। भाजपा को कांग्रेस की तुलना में पोस्टल बैलेट भी अधिक मिले हैं। इसके बावजूद कांग्रेस के लिए राहत की बात यह है कि पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी के गांव और आसपास के बूथों पर मतों के मामले में कांग्रेस बढ़त में रही है।
आपदा प्रभावित जोशीमठ क्षेत्र के कई बूथों पर कांग्रेस को भाजपा से अधिक मत प्राप्त हुए हैं। इस कारण कांग्रेस को उम्मीद है कि उपचुनाव में उसे सफलता मिल सकती है। वहीं, हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस उत्साहित है। यह सीट बसपा विधायक सरबत करीब अंसारी के निधन से रिक्त हुई है।
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यह सीट बसपा के हाथों गंवाई थी। बसपा विधायक के निधन से रिक्त इस सीट पर उपचुनाव में सहानुभूति और मतदाताओं के समीकरण की दृष्टि से कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बसपा है।
लोकसभा चुनाव के दौरान हरिद्वार संसदीय सीट पर कांग्रेस को इस विधानसभा क्षेत्र में बसपा और भाजपा से अधिक मत प्राप्त हुए हैं। लोकसभा चुनाव में मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को ईवीएम के माध्यम से 21100 मत प्राप्त हुए। वहीं, कांग्रेस को 44,101 यानी दोगुना से अधिक मत मिले हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी दोनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव मजबूती से लड़ेगी।

 

Continue Reading

Previous: केंद्र में नई सरकार बनते ही उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात, सीएम धामी ने जताया पीएम मोदी का आभार
Next: मोदी कैबिनेट में अल्मोड़ा के अजय टम्टा को मिली यह जिम्मेदारी, सीएम धामी ने की मुलाकात

Related Stories

उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

March 30, 2026
उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

March 30, 2026
Harish Rawat Interview: दल-बदल से आ रही अस्थिरता राज्य के लिए ठीक नहीं, हरदा ने चुनाव से दूरी की बताई वजह

Harish Rawat Interview: दल-बदल से आ रही अस्थिरता राज्य के लिए ठीक नहीं, हरदा ने चुनाव से दूरी की बताई वजह

March 30, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

‘अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी

‘अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी

March 30, 2026
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

March 30, 2026
उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

March 30, 2026
उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

March 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Dehardun Economy employment National News Newsbeat Politics Stories Tech World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी
  • ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
  • उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी
  • उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.