Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

ग्रामीण पर्यटन पर केंद्र सरकार का जोर, उत्‍तराखंड ने भी बढ़ाए कदम; चुने ये 18 गांव

Uk Fast Khabar December 23, 2024

ग्रामीण पर्यटन पर केंद्र सरकार विशेष जोर दे रही है और अब पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तराखंड ने भी इस दिशा में कदम बढ़ाए हैं। राज्य में पहली बार आयुष, वेलनेस, कृषि, विरासत जैसे क्षेत्रों में पर्यटन के लिए 18 गांव चयनित किए गए हैं।
इन्हें पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए टास्क फोर्स गठित की जाएगी। इसमें क्षेत्रवार संबंधित विभाग की मुख्य भूमिका रहेगी, जबकि अन्य विभाग उसके साथ सहयोगी के तौर पर योगदान देंगे। इन गांवों में होमस्टे की पहल को भी बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि वहां पहुंचने वाले सैलानियों को रहने की दिक्कत न हो।

वर्ष 2022 से चल रही है कसरत
राज्य में गांवों को पर्यटन से जोडऩे के उद्देश्य से कसरत वर्ष 2022 से चल रही है। इस कड़ी में पूर्व में कुछ गांवों में पर्यटन की दृष्टि से कदम उठाए गए थे, जिन्हें सराहना भी मिली। वर्ष 2023 में मुनस्यारी के सरमोली गांव केा बेस्ट रूरल टूरिज्म का पुरस्कार मिला था। इस वर्ष श्रेष्ठ पर्यटन गांवों की श्रेणी में जखोल (उत्तरकाशी) को साहसिक पर्यटन, सुप्पी (बागेश्वर) को कृषि पर्यटन और गुंजी व हर्षिल को वाइब्रेंट विलेज श्रेणी में केंद्र सरकार ने पुरस्कृत किया था। इससे उत्साहित सरकार ने अब राज्य में क्षेत्रवार पर्यटन ग्राम चयनित किए हैं। इनमें संबंधित क्षेत्र को बढ़ावा देने के साथ ही ट्रेकिग मार्ग, होम स्टे जैसे कदम उठाए जाएंगे। इस सबके दृष्टिगत इन चयनित 18 गांवों के लिए टास्क फोर्स गठित की जा रही है। उदाहरण के तौर पर देखें तो घेस गांव को आयुष पर्यटन के लिए विकसित किया जाना है। वहां होने वाले विकास कार्यों में आयुष विभाग मुख्य भूमिका में रहेगा, जबकि अन्य विभाग उसके सहयोगी के तौर पर कार्य करेंगे। टास्क फोर्स में इन विभागों के अधिकारी शामिल किए जाएंगे। इसी तरह की पहल अन्य क्षेत्रवार चयनित गांवों के लिए की जाएगी।

पर्यटन की दृष्टि से चयनित उत्कृष्ट गांव
जिला- गांव – क्षेत्र
पिथौरागढ़- मदकोट – वेलनेस
पिथौरागढ़- गुंजी – वाइब्रेंट विलेज
अल्मोड़ा- माट (कसार देवी)- वेलनेस
बागेश्वर -लिति -समुदाय आधारित कृषि व साहसिक
चंपावत- श्यामताल व प्रेमनगर- वेलनेस व कृषि पर्यटन
चमोली – घेस -कृषि व साहसिक
चमोली- माणा – वाइब्रेंट विलेज व हस्तशिल्प
नैनीताल – पियोरा – वेलनेस व हस्तशिल्प
नैनीताल – छोटी हल्द्वानी (जिम कार्बेट गांव) – विरासत
टिहरी – सौड़ – समुदाय आधारित व साहसिक
पौड़ी – सिरसू -साहसिक
उत्तरकाशी – जखोल – कृषि व साहसिक
उत्तरकाशी – बगोरी- वाइब्रेंट विलेज
देहरादून- लाखामंडल – विरासत, अध्यात्म व वेलनेस
देहरादून- थानो – वेलनेस
रुद्रप्रयाग- घिमतोली – अध्यात्म व वेलनेस
रुद्रप्रयाग – सारी -वेलनेस व साहसिक

Continue Reading

Previous: उत्‍तराखंड सीएम धामी ने यूसीसी को लेकर कही बड़ी बात, ‘समान नागरिक संहिता किसी धर्म या समुदाय विशेष के खिलाफ नहीं’
Next: दिल्ली रूट पर यात्रियों की परेशानी दूर करने के लिए सीएम धामी का एक्शन प्लान, बढ़ेंगे वोल्वो के फेरे

Related Stories

महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक घमासान जारी, कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा के सामने दिया धरना

महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक घमासान जारी, कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा के सामने दिया धरना

April 24, 2026
उत्तराखंड के पूर्व आईपीएस लोकेश्वर सिंह पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला

उत्तराखंड के पूर्व आईपीएस लोकेश्वर सिंह पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला

April 24, 2026
दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य-पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी पर उत्तराखंड में लगा जुर्माना, जानें कारण

दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य-पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी पर उत्तराखंड में लगा जुर्माना, जानें कारण

April 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

8वां वेतन आयोग: न्यूनतम सैलरी 72000 रुपये, सालाना वेतन वृद्धि 6%, BPMS का सुझाव

8वां वेतन आयोग: न्यूनतम सैलरी 72000 रुपये, सालाना वेतन वृद्धि 6%, BPMS का सुझाव

April 24, 2026
महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक घमासान जारी, कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा के सामने दिया धरना

महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक घमासान जारी, कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा के सामने दिया धरना

April 24, 2026
उत्तराखंड के पूर्व आईपीएस लोकेश्वर सिंह पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला

उत्तराखंड के पूर्व आईपीएस लोकेश्वर सिंह पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला

April 24, 2026
दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य-पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी पर उत्तराखंड में लगा जुर्माना, जानें कारण

दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य-पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी पर उत्तराखंड में लगा जुर्माना, जानें कारण

April 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 8वां वेतन आयोग: न्यूनतम सैलरी 72000 रुपये, सालाना वेतन वृद्धि 6%, BPMS का सुझाव
  • महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक घमासान जारी, कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा के सामने दिया धरना
  • उत्तराखंड के पूर्व आईपीएस लोकेश्वर सिंह पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला
  • दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य-पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी पर उत्तराखंड में लगा जुर्माना, जानें कारण
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.