Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

आपदा प्रभावित उत्तराखंड की मदद के लिए केंद्र का सहारा, भेजा 5700 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति का प्रस्ताव

Uk Fast Khabar September 9, 2025

आपदा का दंश झेल रहे उत्तराखंड की नजरें अब इससे उबरने को केंद्रीय मदद पर टिक गई हैं। राज्य की ओर से 5700 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। इसी कड़ी में केंद्रीय अंतर मंत्रालय टीम राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में क्षति के आकलन में जुटी है। यही नहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी 11 सितंबर को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा संभावित है। ऐसे में जल्द ही केंद्र से राज्य को बड़ी सहायता राशि मिलने की उम्मीद है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अधिकारियों के साथ बैठक में वर्षाकाल थमते ही प्रशासनिक मशीनरी को मरम्मत व पुनर्निर्माण कार्यों के लिए जुटने को तत्पर रहने के निर्देश दिए। साथ ही वर्षाकाल तक आपदा प्रभावितों के लिए राहत सामग्री, राशन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने को भी कहा है। उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग समेत अन्य जिलों में इस मानसून में आपदा ने खासा कहर बरपाया है। राज्य सरकार की ओर से क्षति का आकलन करते हुए प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है।
क्षति के आकलन के दृष्टिगत केंद्र सरकार की ओर से गठित सात सदस्यीय अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम सोमवार को देहरादून पहुंची। इसका नेतृत्व केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव आर प्रसन्ना कर रहे हैं। टीम ने सुबह राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में हुई बैठक में आपदा से हुई क्षति की जानकारी ली। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने इस सबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। इसके बाद यह टीम आपदा से क्षति का आकलन करने के लिए प्रस्थान कर गई। अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम के अलग-अलग दलों ने उत्तरकाशी के धराली, हर्षिल, मुखवा, चमोली जिले के थराली, चेपड़ो, कोटदीप, राड़ीबगड़, मोपाटा, नंदानगर और बागेश्वर जिले के पौंसारी, बौसानी क्षेत्र में हवाई व स्थलीय निरीक्षण कर क्षति का जायजा लिया। साथ ही स्थानीय अधिकारियों व आपदा प्रभावितों से बातचीत की। यह टीम अपनी रिपोर्ट केंद्र को सौंपेगी। इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने आवास में आला अधिकारियों और वर्चुअल माध्यम से जुड़े डीएम के साथ बैठक की। उन्होंने आपदा प्रभावितों के ठहरने, भोजन व अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने को कहा। साथ ही फसलों, पेयजल लाइनों व सरकारी संपत्ति को हुई क्षति का त्वरित आकलन कर शासन को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।

नदी-नालों के पास निर्माण पर सख्ती से लगे प्रतिबंध
मुख्यमंत्री ने नदी-नालों के पास निर्माण की अनुमति पर सख्ती से प्रतिबंध लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही इसका अनुपालन न करने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय सख्त कार्रवाई को भी कहा। उन्होंने सभी डीएम को आपदा प्रभावितों को तय मानकों के अनुसार सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराने को भी कहा। आज पौड़ी, रुदप्रयाग, बागेश्वर व नैनीताल का दौरा करेगी टीम केंद्रीय टीम मंगलवार को पौड़ी, रुदप्रयाग, बागेश्वर व नैनीताल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी। आपदा प्रंबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के अनुसार केंद्रीय टीम शाम को देहरादून लौटेगी।

Continue Reading

Previous: Dehradun के दिल घंटाघर में CM Dhami ने फूंकी नई जान, शहर की बढ़ी शान
Next: कुंभ-2027 की तैयारी अभी से, मुख्य सचिव ने हरिद्वार-देहरादून रेललाइन को डबल करने के दिए निर्देश

Related Stories

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

August 13, 2026
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

August 13, 2026
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

August 13, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत

Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत

August 13, 2026
एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

August 13, 2026
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

August 13, 2026
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

August 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत
  • एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध
  • देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार
  • उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.