Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी के आसार, अलर्ट जारी

Uk Fast Khabar May 1, 2026

अप्रैल महीने के अंत में मौसम ने करवट बदली है. गुरुवार को प्रदेश भर में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी तक भी देखने को मिली है.

देहरादून: अप्रैल महीने के अंतिम दिनों में मौसम ने अचानक करवट लेकर उत्तराखंड में राहत की ठंडी बयार ला दी है. जहां कुछ ही दिन पहले तक राज्य के मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा था और गर्मी अपने चरम की ओर बढ़ती दिखाई दे रही थी, वहीं अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं. गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी तक देखने को मिली.

इस बदलाव का असर इतना व्यापक रहा कि कई जगहों पर तापमान में करीब 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई. मौसम में आए इस बदलाव के पीछे एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) को जिम्मेदार माना जा रहा है, जिसने पूरे प्रदेश के मौसम पैटर्न को प्रभावित किया है. देहरादून समेत अन्य जिलों में दिनभर बादल छाए रहे, तेज हवाएं चलीं और रुक-रुक कर बारिश होती रही. पहाड़ी जिलों में तो हालात और भी ज्यादा बदले हुए नजर आए, जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी ने ठंड का अहसास फिर से लौटा दिया.

मौसम विभाग के अनुसार यह राहत भरा मौसम सिर्फ एक-दो दिन का नहीं बल्कि मई महीने के पहले हफ्ते तक बना रह सकता है. विभाग के निदेशक का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में इसी तरह का सुहावना मौसम बना रहेगा. इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है. खासकर 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रहने की संभावना जताई गई है.

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस तरह की गतिविधियों के चलते प्रदेश का तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है. जहां अप्रैल में गर्मी अपने रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ रही थी और 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही थी, वहीं अब फिलहाल तापमान में बढ़ोतरी की संभावना कम नजर आ रही है. यह बदलाव खासकर किसानों और आम लोगों के लिए राहत भरा साबित हो रहा है.

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. यही कारण है कि विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. बिजली चमकने और तेज हवाओं के चलते खुले स्थानों में रहने से बचने की भी अपील की गई है.

आने वाले 48 घंटों तक प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना है. हालांकि इसके बाद थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है और बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है. लेकिन यह राहत ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिकेगी. मौसम विभाग के अनुसार 3 मई से एक बार फिर प्रदेश में मौसम सक्रिय हो जाएगा और कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है.

चार और पांच मई को भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है. विशेष रूप से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. इन इलाकों में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है. मौसम में इस तरह के बदलाव का असर दैनिक जीवन पर भी पड़ रहा है. जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर अचानक बदले मौसम के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं.

बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में बारिश हो सकती है, जबकि 4200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है. उत्तराखंड के मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पर्वतीय जनपदों मे कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजल चमकने, झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी) चलने का अंदेशा है. जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

Continue Reading

Previous: महिला ने पति और देवर समेत ससुराल पक्ष पर लगाया जबरन दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
Next: आंखें खुली नहीं और लग गया जोर का झटका, इतने बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम

Related Stories

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

November 2, 2026
उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

November 2, 2026
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

November 2, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन

November 2, 2026
उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?

November 2, 2026
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन

November 2, 2026
केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता

केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता

November 2, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Naitional National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • EICMA में पेश होने से पहले नई Royal Enfield Himalayan 750 का खुलासा, देखें कैसा है डिजाइन
  • उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को नहीं मिल पाएंगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां, जानिए क्या है वजह?
  • उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घाटियों में कोहरा बढ़ा सकता है टेंशन
  • केदारनाथ धाम की ऐसी तस्वीरें पहले नहीं देखी होंगी आपने, बर्फबारी ने बढ़ाई धाम की दिव्यता
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.