Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

श्रद्धालुओं का उत्साह देख Char Dham Yatra 2024 व्यवस्था में बदलाव, प्रतिदिन पंजीकरण की अधिकतम सीमा तय

Uk Fast Khabar April 26, 2024

प्रदेश में अगले माह शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के उत्साह को देख सरकार ने नए सिरे से व्यवस्था बनाने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत चारों धामों में होने वाले पंजीकरण को गत वर्ष प्रत्येक धाम में बाहर से आने वाले अधिकतम श्रद्धालु की संख्या के अनुसार तय किया गया है। यद्यपि, इसमें स्थानीय स्तर से आने वाले यात्रियों के मौके पर ही किए जाने वाले पंजीकरण को शामिल नहीं किया गया है। यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसलिए यह कदम उठाया गया है।

15 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके
चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हो रही है। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 15 अप्रैल से प्रारंभ की गई पंजीकरण प्रक्रिया के अंतर्गत अभी तक 15 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। शुरुआती दिनों में ही श्रद्धालुओं के इस उत्साह को देखते हुए सरकार यह अनुमान लगा रही है कि जब यात्रा शुरू होगी तो यहां काफी अधिक यात्री पहुंचेंगे। इस दौरान व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए यात्रा संचालित करने वाले पर्यटन विभाग ने पंजीकरण की अधिकतम सीमा तय करने का निर्णय लिया है। यह संख्या गत वर्ष एक दिन में इन धामों में पहुंचने वाले अधिकतम श्रद्धालुओं की संख्या के आधार पर तय की गई है। यद्यपि, श्रद्धालुओं के चारधाम आने पर किसी प्रकार की रोक टोक नहीं है।
पंजीकरण के लिए अधिकतम तय की गई इस संख्या में डंडी-कंडी से आने वाले व स्थानीय नागरिक शामिल नहीं किए गए हैं। यानी, ये सभी इस तय संख्या के अतिरिक्त हैं। सरकार ने विगत वर्षों में भी यह व्यवस्था लागू की थी, लेकिन स्थानीय व्यक्तियों के विरोध के चलते इसे लागू नहीं किया जा सका था। यही कारण है कि इस बार गत वर्ष एक दिन में आए अधिकतम श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से अधिकतम पंजीकरण संख्या तय की गई है।
सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे का कहना है कि यह संख्या केवल आनलाइन पंजीकरण के लिए तय है। इसमें आफलाइन पंजीकरण शामिल नहीं है। भीड़ प्रबंधन के दृष्टिगत यह कदम उठाया गया है। यात्रा पर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवहारिक दृष्टिकोण का भी ध्यान रखा जाएगा।

चारधाम यात्रा का कार्यक्रम
10 मई- केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे।
12 मई- बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।
15 मई – हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे।
अब तक यात्रा के लिए हुए पंजीकरण
यमुनोत्री – 253883
गंगोत्री – 277901
केदारनाथ – 521052
बदरीनाथ – 436688
हेमकुंड साहिब – 23469

आनलाइन पंजीकरण के लिए तय संख्या
यमुनोत्री – 09 हजार
गंगोत्री – 11 हजार
केदारनाथ – 18 हजार
बदरीनाथ – 20 हजार

Continue Reading

Previous: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ली राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ, सीएम धामी ने दी बधाई
Next: उत्तराखंड के 27 लाख बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता ‘करंट’, विद्युत दरों में हो सकती है इतनी वृद्धि

Related Stories

उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी, रहें सतर्क

उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी, रहें सतर्क

August 10, 2026
कांवड़ यात्रा का आखिरी दिन, बारिश के बीच गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त

कांवड़ यात्रा का आखिरी दिन, बारिश के बीच गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त

August 10, 2026
कांवड़ यात्रा का आखिरी दिन, बारिश के बीच गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त

कांवड़ यात्रा का आखिरी दिन, बारिश के बीच गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त

August 10, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी, रहें सतर्क

उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी, रहें सतर्क

August 10, 2026
कांवड़ यात्रा का आखिरी दिन, बारिश के बीच गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त

कांवड़ यात्रा का आखिरी दिन, बारिश के बीच गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त

August 10, 2026
कांवड़ यात्रा का आखिरी दिन, बारिश के बीच गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त

कांवड़ यात्रा का आखिरी दिन, बारिश के बीच गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त

August 10, 2026
2013 की आपदा में ध्वस्त पुल आज तक नहीं बना, ग्रामीण जान हथेली पर रखकर कर रहे नदी पार

2013 की आपदा में ध्वस्त पुल आज तक नहीं बना, ग्रामीण जान हथेली पर रखकर कर रहे नदी पार

August 10, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी, रहें सतर्क
  • कांवड़ यात्रा का आखिरी दिन, बारिश के बीच गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त
  • कांवड़ यात्रा का आखिरी दिन, बारिश के बीच गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त
  • 2013 की आपदा में ध्वस्त पुल आज तक नहीं बना, ग्रामीण जान हथेली पर रखकर कर रहे नदी पार
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.