Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

दून में बौछार, हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट; हाईवे बंद होने से चारधाम यात्रा रुकी

Uk Fast Khabar July 26, 2023

बुधवार तड़के से देहरादून में बारिश जारी रही। वहीं आज प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में सड़कों का खुलने और बंद होने का सिलसिला जारी है। हरिद्वार में भी आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मसूरी में भी मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक बारिश जारी रही।

प्रदेश के पांच जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट:
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। खासकर नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली में भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ने के आसार हैं।

हरिद्वार में भारी बरसात की चेतावनी जारी:
मौसम विभाग में हरिद्वार में बुधवार को भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। विभाग में नागरिकों से अपील की है कि वह बिना किसी जरूरी काम के बाहर जाने से बचें।
डूब क्षेत्र और तटवर्ती इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। नागरिकों को बरसाती नालों, नदियों और गदेरे इत्यादि से दूर रहने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।
हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से नीचे है। ‌ इस समय गंगा का जलस्तर 292.45 मीटर पर है, जबकि चेतावनी निशान 293 मीटर पर और खतरे का निशान 294 मीटर पर है।

बदरीनाथ हाईवे बुधवार को भी कमेडा में बंद:
बदरीनाथ हाईवे आज बुधवार को भी कमेडा में बंद है। मार्ग खोलने की कार्रवाई की जा रही है। हाईवे बाबा आश्रम नन्दप्रयाग-छिनका-पीपलकोटी (नवोदय विद्यालय के पास) बंद है। यात्री हाईवे खुलने का इतंजार कर रहे हैं।
रुद्रप्रयाग केदारनाथ-गौरीकुंड हाईवे फाटा के पास तरसाली में अवरुद्ध है।

रुड़की में भारी वर्षा के चलते स्कूल का रास्ता बहा:
वहीं रुड़की में भारी वर्षा के चलते स्कूल का रास्ता बहा गया है। रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार रात करीब 2:00 से तेज वर्षा हुई। जिसकी वजह से कई इलाकों में पानी भर गया। वहीं भगवानपुर तहसील क्षेत्र के हबीब पुर निवादा गांव में तेज बारिश की वजह से स्कूल जाने वाला रास्ता पानी के तेज बहाव में बह गया है।
जिसकी वजह से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। स्कूल जाने वाले छात्र किनारे पर खड़े होकर पानी कम होने का इंतजार करते रहे। वहीं रुड़की शहर में जिन क्षेत्रों में पानी का स्तर कम हुआ था और जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।

गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे अवरुद्ध:
उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग लालढांग, हेल्गु गाड में मलबा आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ है। इससे पहले हाईवे मनेरी डैम और बंंदरकोट में भी बंद था, जिसे सुचारु कर दिया गया।
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 85 घंटे बाद मंगलवार की शाम को केवल एक घंटे के लिए खुला। इसके बाद डाबरकोट के पास पहाड़ी से मलबा व पत्थर आने से हाईवे फिर अवरुद्ध हो गया।
राजमार्ग सिल्क्यारा के पास मार्ग अवरुद्ध हुआ है। जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में वर्षा होने के कारण अभी राजमार्ग को खोलने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
टिहरी में 12 लिंक रोड बंद हैं। भिलंगना ब्लॉक के पांच गांव में बिजली आपूर्ति बाधित है। टिहरी झील का जलस्तर 808 मीटर है।

चंपावत व बागेश्वर में आज 12वीं तक के सभी स्कूल बंद:
भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए 26 जुलाई को चंपावत व बागेश्वर जिले में 12वीं तक के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र में अवकाश घोषित किया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में पीएमजीएसवाई की 140 सड़कें बंद:
देहरादून अतिवृष्टि के कारण राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत आने वाली 140 सड़कें बंद हैं। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई।
इन सड़कों में 109 गढ़वाल मंडल और शेष कुमाऊं मंडल की हैं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सड़कों को अविलंब खुलवाया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में आ रही कठिनाइयों को दूर किया जा सके।
उन्होंने आपदा से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों आदि को पहुंची क्षति की रिपोर्ट आपदा कंट्रोल रूप में नियमित रूप से प्रेषित करने को भी कहा। मंत्री जोशी ने यह भी निर्देश दिए कि पीएमजीएसवाई की सड़कों के अवशेष निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए।
साथ ही इस योजना में सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहीत भूमि का संबंधित ग्रामीणों को अविलंब मुआवजा प्रदान करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

Continue Reading

Previous: Kargil Vijay Diwas 2023 पर किया उत्‍तराखंड के बलिदानियों को नमन, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि
Next: भारत में कोरोना का संक्रमण बढ़ा, 10वें दिन भी मौत से राहत नहीं , उत्तराखंड में फिर मिला नया संक्रमित

Related Stories

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग

September 8, 2026
डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला

September 8, 2026
मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल

September 8, 2026
12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी

September 8, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • भारी बारिश से लगातार बढ़ रहा कोसी नदी का जलस्तर, 1993 की बाढ़ का मंजर याद कर सिहर उठते हैं लोग
  • डोईवाला में आवारा कुत्तों का आतंक, बाड़े में घुसकर 33 भेड़-बकरियों को मार डाला
  • मंच शुद्धिकरण विवाद में फिर आया नया मोड़, शिकायतकर्ता की पहचान पर उठे सवाल
  • 12 घंटे से 6 साल की विधिका की तलाश जारी, कूड़े के दलदल के कारण रेस्क्यू में आ रही दिक्कत, कल नाले में बही थी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.