Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं की सेहत के लिए मिलेगा स्वास्थ्य सेवाओं का सुरक्षा कवच, इन 57 केंद्रों पर होगी जांच

Uk Fast Khabar April 14, 2026

चारधाम यात्रा के लिए 25 विशेषज्ञ डॉक्टर, 178 मेडिकल अधिकारी और 414 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किया गया है। वहीं देहरादून, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में 57 केंद्रों पर स्वास्थ्य जांच होगी।

पांच दिन बाद शुरू हो रही चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सेहत के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का सुरक्षा कवच मिलेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा सेवाओं का खाका तैयार कर 25 विशेषज्ञ डॉक्टरों, 178 मेडिकल अधिकारी व 414 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात कर दिए हैं।

उत्तराखंड के चारधामों बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री उच्च हिमालयी क्षेत्रों में है। यात्रा के दौरान कई बार श्रद्धालुओं को ठंड के साथ ऑक्सीजन की कमी से स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें आती है। यात्रा में आने वाले हर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्लान तैयार किया है। पहली बाद केदारनाथ में 17 व बदरीनाथ धाम में 45 बेड का अस्पताल संचालित किया जाएगा। रुद्रप्रयाग, चमोली व उत्तरकाशी में पहले से 47 स्थायी स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सक्षम बनाया गया है, जबकि 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है।

सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे ने बताया कि चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सूक्ष्म स्तर पर योजना बनाई गई है। मेडिकल स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है और रोस्टर के अनुसार अतिरिक्त तैनाती सुनिश्चित की जा रही है।

स्क्रीनिंग से ही सुरक्षा की शुरुआत

चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और स्वास्थ्य जोखिमों को देखते हुए इस बार यात्रा की शुरुआत से पहले ही सतर्कता बरती जा रही है। देहरादून, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में 57 स्क्रीनिंग कियोस्क स्थापित किए गए हैं, जहां यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। इन कियोस्क के माध्यम से हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, शुगर और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त यात्रियों की पहचान कर उन्हें समय रहते सलाह और सहायता दी जाएगी।

हर मोर्चे पर प्रशिक्षित टीम तैनात

चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इस बार सरकार ने इस मोर्चे पर कोई कमी नहीं छोड़ी है। विशेषज्ञ डॉक्टरों से लेकर पैरामेडिकल स्टाफ तक, हर स्तर पर मजबूत टीम तैयार की गई है। 25 विशेषज्ञ डॉक्टर, 178 मेडिकल अधिकारी और 414 पैरामेडिकल कर्मियों की तैनाती की गई है। विशेषज्ञ डॉक्टरों में फिजिशियन, ऑर्थोपेडिशियन, एनेस्थेटिस्ट और गाइनकोलॉजिस्ट शामिल हैं, जो हर तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। यात्रा मार्ग पर 177 एंबुलेंस तैनात की जा रही हैं। आपात स्थिति में हेलिकॉप्टर से मरीजों को बड़े अस्पतालों में पहुंचाया जाएगा।

हेल्पलाइन से हर पल नजर

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 112, 108 व 104 हेल्पलाइन नंबर चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे। खास बात यह है कि 104 हेल्पलाइन के जरिए हाई रिस्क यात्रियों की लगातार निगरानी भी की जाएगी। यह व्यवस्था किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेगी और जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराएगी।

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा चारधाम यात्रा केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ा एक बड़ा दायित्व है। इस वर्ष हमने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को पूरी तरह नए स्तर पर ले जाने का प्रयास किया है। हर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया गया है और यात्रा मार्ग पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट की संख्या बढ़ाई गई है। कोई भी श्रद्धालु इलाज के अभाव में परेशान न हो। इसके लिए सरकार पूरी तरह तैयार है।

Continue Reading

Previous: दून में संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: ISI के नए माड्यूल का हिस्सा था विक्रांत, जांच में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
Next: पीएम के दून दौरे की अभेद्य सुरक्षा: 550 महिला समेत 3000 पुलिसकर्मी मुस्तैद, 12 किमी रोड शो के लिए 13 जोन बने

Related Stories

जून 2026 की बिक्री में TVS ने Hero और Honda को पछाड़ा, बेचे 5,65,417 यूनिट्स

जून 2026 की बिक्री में TVS ने Hero और Honda को पछाड़ा, बेचे 5,65,417 यूनिट्स

July 6, 2026
देहरादून में बाइक से टक्कर मारने के बाद युवक के साथ बर्बरता, शारीरिक नुकसान पहुंचाने का आरोप

देहरादून में बाइक से टक्कर मारने के बाद युवक के साथ बर्बरता, शारीरिक नुकसान पहुंचाने का आरोप

July 6, 2026
IAS प्रशिक्षुओं संग साइकिल पर निकले केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, मसूरी की सड़कों से दिया फिट इंडिया का संदेश

IAS प्रशिक्षुओं संग साइकिल पर निकले केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, मसूरी की सड़कों से दिया फिट इंडिया का संदेश

July 6, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

जून 2026 की बिक्री में TVS ने Hero और Honda को पछाड़ा, बेचे 5,65,417 यूनिट्स

जून 2026 की बिक्री में TVS ने Hero और Honda को पछाड़ा, बेचे 5,65,417 यूनिट्स

July 6, 2026
देहरादून में बाइक से टक्कर मारने के बाद युवक के साथ बर्बरता, शारीरिक नुकसान पहुंचाने का आरोप

देहरादून में बाइक से टक्कर मारने के बाद युवक के साथ बर्बरता, शारीरिक नुकसान पहुंचाने का आरोप

July 6, 2026
IAS प्रशिक्षुओं संग साइकिल पर निकले केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, मसूरी की सड़कों से दिया फिट इंडिया का संदेश

IAS प्रशिक्षुओं संग साइकिल पर निकले केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, मसूरी की सड़कों से दिया फिट इंडिया का संदेश

July 6, 2026
एसआईआर के दौरान उत्तराखंड से घटे इतने वोटर्स, आगामी विधानसभा चुनाव में बिगाड़ सकते हैं गणित

एसआईआर के दौरान उत्तराखंड से घटे इतने वोटर्स, आगामी विधानसभा चुनाव में बिगाड़ सकते हैं गणित

July 6, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • जून 2026 की बिक्री में TVS ने Hero और Honda को पछाड़ा, बेचे 5,65,417 यूनिट्स
  • देहरादून में बाइक से टक्कर मारने के बाद युवक के साथ बर्बरता, शारीरिक नुकसान पहुंचाने का आरोप
  • IAS प्रशिक्षुओं संग साइकिल पर निकले केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, मसूरी की सड़कों से दिया फिट इंडिया का संदेश
  • एसआईआर के दौरान उत्तराखंड से घटे इतने वोटर्स, आगामी विधानसभा चुनाव में बिगाड़ सकते हैं गणित
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.