Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी ने शुरू किया स्वच्छ उत्सव, उठाया झाड़ू और साफ करने लगे सड़क

Uk Fast Khabar September 17, 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को स्वच्छ उत्सव-2025 कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामना भी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और सभी प्रदेशवासियों से स्वच्छता की मुहिम से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश भर में सेवा स्वच्छता से संबंधित नियमित कार्यक्रम किए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित भी किए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्वच्छता की शपथ दिलाई और पौधारोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वच्छता रथ का फ्लैग ऑफ किया और पर्यावरण मित्रों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता आंदोलन ने देश को नए आयाम प्रदान किए हैं। स्वच्छ उत्सव-2025 भी इसी दिशा में एक संकल्प, एक आंदोलन और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ व स्वच्छ भविष्य का वचन है। उन्होंने कहा कि ‘‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’’ के सपने को साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा हाल ही में राष्ट्रीय वायु कार्यक्रम के तहत घोषित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में नगर निगम देहरादून को देश में 19वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। स्वच्छता रैंकिंग में भी नगर निगम देहरादून ने इस वर्ष 62वाँ स्थान प्राप्त किया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर है। अब तक राज्य में छह लाख से अधिक शौचालय रहित परिवारों के लिए शौचालयों का निर्माण किया गया है। नगर निगम देहरादून ने सफाई से सम्बन्धित समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए स्वच्छता कंट्रोल रूम की स्थापना की है।कूड़ा उठान, सीसीटीवी निगरानी और नियमित सफाई व्यवस्था से शहर को बेहतर दिशा दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हमारे संस्कार और जीवनशैली का हिस्सा है। उन्होंने सभी नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने घर, मोहल्ले, गाँव और शहर को साफ-सुथरा रखने को अपनी जिम्मेदारी समझें। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान का उल्लेख किया और कहा कि पौधारोपण जीवन की गुणवत्ता सुधारने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का साधन है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, विधायक सविता कपूर, सुरेश गड़िया,सचिव नीतेश झा, नगर आयुक्त नमामि बंसल और अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

Previous: छह साहित्यकारों को मिला उत्तराखंड दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान, सीएम धामी ने किया सम्मानित
Next: देहरादून में भारी बारिश का CM धामी ने लिया जायजा, बोले-राहत और बचाव कार्यों में न हो किसी प्रकार की ढिलाई

Related Stories

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

October 6, 2026
उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

October 6, 2026
I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

October 6, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल

October 6, 2026
उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद

October 6, 2026
I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

October 6, 2026
दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन

October 6, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल
  • उत्तराखंड BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत विधायक रहे मौजूद
  • I.N.D.I.A. Bloc Protest: CEC के खिलाफ I.N.D.I.A. का हल्ला बोल, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका
  • दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस डे 4: मंडे टेस्ट में स्लो, फिर भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कितना हुआ कुल कलेक्शन
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.