Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

मुख्यमंत्री धामी ने कहा- वामपंथी ताकतें बिगाड़ रहीं माहौल, कानूनी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगी सरकार

Uk Fast Khabar January 31, 2023

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जोशीमठ में आपदा प्रभावितों के पुनर्वास, जोशीमठ के उपचार और देश-दुनिया में जोशीमठ की छवि को लेकर बनी भ्रांति को दूर करने पर भी चर्चा की गई।
जोशीमठ में जारी धरना-प्रदर्शन को भाजपा ने राजनीतिक मुद्दा बताते हुए इसे माओवादी व वामपंथी ताकतों का षडयंत्र करार दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जोशीमठ को राजनीतिक मुद्दा बनाकर यहां के पर्यटन और तीर्थाटन को प्रभावित करने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने इसे सामरिक दृष्टि से भी गंभीर बताते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो सरकार ऐसी ताकतों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
सोमवार को रायवाला में आयोजित भाजपा कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कुछ लोग प्रदेश का विकास नहीं चाहते। उन्होंने पहले आलवेदर रोड के काम में रुकावट डालने का काम किया।

विकास कार्यों को प्रभावित करने का काम कर रहे:
अब जोशीमठ के बहाने अन्य विकास कार्यों को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जोशीमठ पर आठ विशेषज्ञ संस्थाएं और विज्ञानी अध्ययन कर रहे हैं। इन सभी संस्थाओं की जो कंपाइल रिपोर्ट होगी, उसके अनुसार सबसे बेहतर पुनर्वास तथा आगे की नीति पर सरकार काम करेगी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में जोशीमठ में 70 प्रतिशत जनजीवन सुरक्षित और बेहतर है। आने वाले समय में उत्तराखंड की महत्वपूर्ण चारधाम यात्रा आरंभ होने जा रही है, जोशीमठ के औली में इंटरनेशनल गेम्स होने हैं। ऐसे में दुष्प्रचार कर जोशीमठ की छवि को खराब करना उचित नहीं है।

धरना- प्रदर्शन के पीछे वामपंथी ताकतों का हाथ:
इससे पहले पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने जोशीमठ मामले में पार्टी का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जोशीमठ मुद्दे को माओवादी ताकतें हवा देने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जोशीमठ के मुद्दे को लेकर पूरी तरह से गंभीर है।
आपदा प्रभावितों के विस्थापन तथा पुनर्वास को लेकर गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं, मगर विकास विरोधी सोच रखने वाले लोग स्थानीय नागरिकों को गुमराह कर जोशीमठ के पर्यटन तथा तीर्थाटन को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जोशीमठ आपदा में सरकार के प्रयास सराहनीय हैं।
बाद में उन्होंने माओवादी के स्थान पर वामपंथी ताकत शब्द का उपयोग करते हुए कहा कि ये ताकत उत्तराखंड के विकास को प्रभावित करने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इनका काम सिर्फ विरोध की राजनीति करना है।
उन्होंने चिंता जताई कि राज्य के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने भी जोशीमठ आपदा में सरकार का सहयोग करने के बजाय इसे राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक मुद्दा बनाने का काम किया, जो प्रदेश के हित में नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि जोशीमठ में सरकार के खिलाफ हो रहे धरना- प्रदर्शन के पीछे वामपंथी ताकतों का हाथ है, जिनका उत्तराखंड से कोई लेना-देना नहीं है।

 

Continue Reading

Previous: ऋषिकेश में तड़के अनुष्का संग सैर पर निकले पूर्व कप्तान विराट कोहली, एक झलक पाने को लगी फैंस की भीड़
Next: Budget 2023: उत्तराखंड को बड़ी राहत मिलने की आस, जीएसटी घाटा पाटने को हो सकती है विशेष सहायता योजना की घोषणा

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.