Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

ऋषभ पंत का हाल जानने मैक्‍स अस्‍पताल पहुंचे मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी, मां और बहन से भी की मुलाकात

Uk Fast Khabar January 2, 2023

रुड़की में हुए हादसे में घायल भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल जानने के लिए मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल पहुंचे।
यहां उन्‍होंने डॉक्‍टरों से बात की और उनका हेल्‍थ अपडेट लिया। वहीं मुख्‍यमंत्री ने ऋषभ पंत की मां सरोज पंत और उनकी बहन से भी मुलाकात की। उन्‍होंने कहा कि पिछले दो दिनों ऋषभ पंत के स्‍वास्‍थ्‍य में बहुत सुधार हुआ है।
डॉक्‍टरों का कहना है कि अगले एक-दो दिन में वह और बेहतर हो जाएंगे। डॉक्‍टरों का कहना है कि ऋषभ को कहीं एयरलिफ्ट कर ले जाने की आवश्‍यक्‍ता नही है। ऋषभ पंत की मां इलाज से संतुष्‍ट हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें ऋषभ ने बताया कि सड़क पर अचानक गड्ढा या कोई काली चीज सामने आ जाने के कारण दुर्घटना हुई।

ऋषभ के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए है सरकार:
प्रदेश सरकार लगातार भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत लगातार उनके स्वास्थ्य का भी अपडेट ले रहे हैं। क्रिकेटर ऋषभ पंत के कार दुर्घटना के चलते अस्पताल में दाखिल होने के बाद से ही प्रदेश सरकार पूरे प्रकरण पर नजर रखे हुए है।
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषभ पंत की मां सरोज पंत से फोन पर वार्ता की थी, साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि प्रदेश सरकार उनका इलाज कराएगी। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सरकार के प्रतिनिधि के रूप में मैक्स अस्पताल पहुंचे थे। वहां, उन्होंने मैक्स अस्पताल प्रबंधन व चिकित्सकों के साथ ही स्वजन से भी बातचीत की थी।

शिफ्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी:
वहीं, स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत भी लगातार अस्पताल प्रबंधन से ऋषभ के स्वास्थ्य के बारे में फीडबैक ले रहे हैं। शनिवार को भी उन्होंने चिकित्सकों से वार्ता कर ऋषभ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार पहले ऐसे लग रहा था कि ऋषभ पंत को शिफ्ट करने की जरूरत पड़ेगी।
उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार आ रहा है। वह ठीक हैं। ऐसे में अब लगता है कि उन्हें शिफ्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अभी वह कुमाऊं के दौरे पर हैं। रविवार को वापस लौटेंगे। इसके बाद वह ऋषभ पंत से मिलने मैक्स अस्पताल जाएंगे।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार ऋषभ के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए है। मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि सरकार उनके इलाज का खर्च उठाएगी। उन्होंने ऋषभ के जल्द से जल्द स्वस्थ होकर मैदान में उतरने की कामना की।

 

Continue Reading

Previous: मैक्‍स अस्‍पताल पहुंचे अभिनेता अनिल कपूर व अनुपम खेर, जाना ऋषभ पंत का हाल
Next: सीएम धामी का एलान, ऋषभ पंत की जान बचाने वाले चालक व परिचालक को सम्‍मानित करेगी उत्‍तराखंड सरकार

Related Stories

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद

September 3, 2026
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति

September 3, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

September 3, 2026
उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र

September 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद
  • नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति
  • उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
  • उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.