Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के विशेष सत्र में बोले, ‘पर्वतीय जनपदों में सोलर खेती की दिख रही शुरुआत’

Uk Fast Khabar November 6, 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में कहा कि राज्य आज हरित ऊर्जा उत्पादन में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम सूर्यघर योजना का लाभ उठा रहे हैं। उत्तरकाशी और पौड़ी जैसे पहाड़ी जनपदों में खाली भूमि पर सौर ऊर्जा के लंबे-चौड़े प्लांट देखकर लगता है कि यहां सोलर खेती का रुझान बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक बेहतरीन अनुभव है। इसके लिए यूपीसीएल को केंद्र सरकार की ओर से पुरस्कृत किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा केदार की भूमि से कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। पीएम मोदी के यह अमृत वचन आने वाले वर्षों में साकार होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के चौमुखी विकास में मातृशक्ति की सबसे अहम भूमिका होगी। आज राज्य और देश में हर क्षेत्र में बेटियां जिस गति से तरक्की कर रही हैं उससे उत्तराखंड और देश के विकास में उनकी भागेदारी और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में 207 पैथोलाजी जांच आज निश्शुल्क की जा रही हैं। राज्य स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ा है लेकिन इस क्षेत्र में अभी कुछ और आगे बढ़ने की जरूरत है।

जमीनों का होगा बेहतर इस्तेमाल : धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लैंड जिहाद पर कड़ी कार्रवाई से मुक्त करके 9000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को जिहादियों के खूनी पंजों से मुक्त कराया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस भूमि का सरकारी कार्यों के लिए बेहतर इस्तेमाल करेगी। मुख्यमंत्री जब लैंड जिहाद पर हुई कार्रवाई की जानकारी दे रहे थे तो उस समय बसपा विधायक मो शहजाद ने इस भूमि को बेघरों को देने की बात कही। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नियमानुसार उचित प्रयोजनों के लिए इस भूमि का इस्तेमाल करेगी।

मदरसों को लेकर विपक्ष पर निशाना
मदरसों के आधुनिकीकरण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ऐसे शिक्षा के मंदिर स्थापित हों, जहां तय मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए न कि शिक्षा के नाम पर बच्चों को 500 साल पुरानी कबीलाई मानसिकता की ओर धकेला जाए। कांग्रेस का मानना था कि अल्पसंख्यकों में केवल मुस्लिम समाज के ही लोग होते हैं, उन्होंने बाकी अल्पसंख्यक समुदायों को इससे दूर रखने का प्रयास किया। सरकार ने सिख, जैन, पारसी, ईसाई और बौद्ध धर्म को भी नए कानून के अंतर्गत समान अधिकारी देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति और तुष्टीकरण ने देवभूमि उत्तराखंड की पहचान को कलंकित किया था, हमने उस कलंक को मिटाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारीकरण और संतुष्टि मंत्र को ध्यान में निरंतर कार्य कर रही है। इन सेवाओं को अधिक कारगर बनाने के लिए इनमें एआइ तकनीक का उपयोग किया है। सरकार का एक-एक पल राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने को समर्पित है।

भाडे़ के लोग आकाओं से पूछें, सीबीआइ जांच की क्या होती है प्रक्रिया
मुख्यमंत्री धामी ने पेपरलीक प्रकरण पर लेकर लगातार सवाल उठाने वालों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पेपरलीक प्रकरण पर सरकार ने त्वरित कदम उठाए। सरकार ने युवाओं के बीच जाकर सीबीआइ जांच की संस्तुति की। सरकार युवाओं के भविष्य के लिए कोई भी कदम उठा सकती है। सीबीआइ जांच में थोड़ा विलंब होता देख कुछ लोग फिर राजनीति करने का प्रयास करने लगे थे। वह सभी भाड़े के व्यक्तियों से कहना चाहते हैं कि वे अपने आकाओं से पूछें कि सीबीआइ जांच की प्रक्रिया क्या होती है और उनके शासनकाल में युवाओं के अधिकारों की खुली लूट मची थी तो वे मौन क्यों थे।

Continue Reading

Previous: बेटी ने सपनों को हकीकत में बदल दिया, स्नेह राणा के घर व एकेडमीमें रहा जश्न का माहौल
Next: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्नेहा राणा को किया सम्मानित, देंगे 50 लाख रुपये

Related Stories

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
सहायक अध्यापक भर्ती पर गहराता विवाद, कोर्ट से लेकर सड़क तक पहुंचा मामला

सहायक अध्यापक भर्ती पर गहराता विवाद, कोर्ट से लेकर सड़क तक पहुंचा मामला

July 30, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

July 30, 2026
श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

July 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर रुद्रप्रयाग विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा
  • श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग
  • रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो
  • पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.