Skip to content

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • Naitional
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • केदारनाथ
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • जोशीमठ
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

फिर सुर्खियों में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट, ग्रामीण ने लगाया धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप, पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग

Uk Fast Khabar July 14, 2026

मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट में एक ग्रामीण ने धोखाधड़ी कर जमीन बेचने को लेकर प्रशासन को पत्र लिखा है.

गैरसैंण: भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट में जमीनों की खरीद फरोख्त का मामला पूर्व में सामने आने के बाद जमकर सुर्खियों में बना रहा. वहीं अब एक ग्रामीण ने आगे आकर धोखाधड़ी कर पुश्तैनी जमीन बेचे जाने की शिकायत उपजिलाधिकारी गैरसैंण और तहसीलदार से की है. जिसके बाद प्रशासन द्वार जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है.

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर से सटे मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट में पहले बड़ी मात्रा में भूमि बिक्री के विवाद के बाद अब धोखाधड़ी का मामला भी सामने आया है. मामले को लेकर एक ग्रामीण ने धोखे से अपनी पुश्तैनी भूमि बेचे जाने की बात कहते हुए शिकायत दर्ज कराई है. भूमि बिक्री मामले में ग्रामीण ने उपजिलाधिकारी को धोखाधड़ी का शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है.

ग्रामीण मदन सिंह ने धोखे से अपनी पुश्तैनी जमीन बेचे जाने का शिकायती पत्र उपजिलाधिकारी गैरसैंण व तहसीलदार को दिया है. मदन सिंह के अनुसार गोल खाता संख्या 93 के कुल 14 हिस्सेदार हैं, जिनमें मदन सिंह पुत्र मकड़ सिंह भी हिस्सेदार हैं. शिकायती पत्र के अनुसार भूमि की बिक्री के दौरान नियमों का पालन नहीं किया गया है. हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम व उत्तराखंड जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम के अनुसार भूमि बिक्री के समय सभी खातेदारों की सहमति लेना आवश्यक होता है. लेकिन मामले में ऐसा न कर गुपचुप तरीके से सौदा कर दिया गया.

बेची गयी भूमि को लेकर दाखिल खारिज की कार्रवाई से पूर्व 23 जुलाई को सुनवाई होनी है. जिसमें शिकायतकर्ता और भूमि बेचने वाले काश्तकारों को बुलवाया गया है. दोनों पक्षों के दावों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
– हरीश पांडे, तहसीलदार गैरसैंण –

जिसके तहत 13 मई को रवि चौहान पुत्र कुलदीप चौहान निवासी अल्मोड़ा व हरि सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी बागेश्वर को भूमि बेची गयी है. मदन सिंह ने बताया कि कुल बेची गयी 35 नाली भूमि में से उनके खेत नंबर 663 ,671 व 672 भी शामिल हैं, जिनका नाप लगभग 12 नाली के बराबर है.

उल्लेखनीय है कि विगत जून माह की शुरुआत में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट में चार काश्तकारों द्वारा 35 नाली भूमि बेचे जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद जहां स्थानीय लोगों ने बड़ी मात्रा में भूमि की खरीद फरोख्त पर रोक लगाने की मांग की थी. जिसके बाद बिक्री की गई भूमि की वैधानिक जांच के लिए जिलाधिकारी चमोली द्वारा अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम का भी गठन किया गया था, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है.

जांच कमेटी के अध्यक्ष अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश के अनुसार

अभी मामले में जांच चल रही है, अंतिम तथ्य गैरसैंण तहसील से प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी. जिसके बाद ही भूमि की क्रय-विक्रय को लेकर स्थिति साफ होगी.
-विवेक प्रकाश, अपर जिलाधिकारी व जांच अधिकारी –

सारकोट में जोरों पर जमीन की खरीद फरोख्त: गौर हो कि धामी सरकार ने उत्तराखंड में जमीन की खरीद-फरोख्त रोकने के लिए सख्त भू-कानून लागू किया है. लेकिन इसके बाद भी जमीनी हकीकत ठीक उलट सामने आ रही है और बाहरी लोग जमीन की खरीद फरोख्त कर रहे हैं. वहीं मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट में जमीनों के खरीद फरोख्त का मामला सामने आने के बाद काफी चर्चाओं में बना है.

Continue Reading

Previous: वाइल्डलाइफ बोर्ड से मंजूरी मिलते ही रेलवे ट्रैक बनेगा सुरक्षित, ट्रायल में पास हुआ AI सिस्टम
Next: उत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

Related Stories

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
https://youtu.be/nAT_GIt1h28
https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

October 7, 2026
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज

October 7, 2026
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI

October 7, 2026
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला

October 7, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
  • RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
  • पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.