Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

एनएसए अजीत डोभाल से मिले मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

Uk Fast Khabar April 9, 2025

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राज्य से संबंधित प्रकरणों पर शीघ्र कार्यवाही के संबंध में नई दिल्ली में कैबिनेट सचिव डॉ. टीवी सोमनाथन, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिवों पीके मिश्रा एवं शक्तिकांत दास समेत केंद्र सरकार के विभिन्न सचिवों से भेंट की। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भेंट कर राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों के विषय में अवगत कराया। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार से भेंट के दौरान मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने प्रमुख रुप से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना को शीघ्र संचालित करने पर जोर दिया। अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं में गंगोत्री-यमुनोत्री रेल परियोजना, टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना, देहरादून-सहारनपुर रेल परियोजना तथा किच्छा-खटीमा रेल परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देने का अनुरोध किया गया। पुराने ऋषिकेश रेलवे स्टेशन को पूर्णतः योग नगरी रेलवे स्टेशन स्थानांतरित करने एवं देहरादून के हर्रावाला रेलवे स्टेशन को विकसित करने का विषय उठाया गया।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन सचिव वुमलुनमंग वुलनम से भेंट कर देहरादून एवं पंतनगर हवाई अड्डों पर रात्रिकालीन लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। पर्वतीय क्षेत्रों में हेलीकाप्टर के सुरक्षित संचालन को केदारनाथ एवं सहस्त्रधारा में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सुविधाओं और देहरादून स्थित जौलीग्रांट एवं पंतनगर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण में तेजी लाने का मुख्य सचिव ने अनुरोध किया। मुख्य सचिव ने सड़क परिवहन सचिव वी उमाशंकर से भेंट की। उन्होंने सड़क यातायात के लिए देहरादून आउटर रिंग रोड परियोजना के साथ देहरादून-मसूरी और पूर्व में प्रेषित योजनाओं पर शीघ्र अनुमति देने का आग्रह किया।

किशाऊ समेत ऊर्जा परियोजनाओं पर मांगी सहायता
राज्य में ऊर्जा स्रोतों में वृद्धि तथा दूरसंचार को बेहतर बनाने के लिए ऊर्जा मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल एवं जल शक्ति मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी से अनुरोध किया गया। उन्होंने किशाऊ जलविद्युत परियोजना, सेला उरथिंग परियोजना को लेकर केंद्रीय ऊर्जा सचिव से शीघ्र राज्य के हित में समाधान तलाश करने पर बल दिया। साथ ही राज्य में हाइड्रो पावर की 2500 करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं को राज्य स्तर पर प्रमाणन और परियोजनाओं में त्वरित कार्रवाई के लिए अनुरोध किया। दूरसंचार मंत्रालय के सचिव नीरज मित्तल के साथ मुलाकात में बीएसएनएल द्वारा 4जी टावर शीघ्र लगाने के साथ ही प्रस्तावित शारदा कॉरिडोर के लिए अतिरिक्त टावर स्थापित करने का मुद्दा उठाया गया।

युवाओं के कौशल में वृद्धि पर चर्चा
मुख्य सचिव ने राज्य के युवाओं के कौशल में वृद्धि तथा हुनरमंद नौजवानों को वैश्विक मंच तक पहुंचाने के लिए विदेश सचिव (सीपीवी) अरुण कुमार चटर्जी और कौशल विकास मंत्रालय के सचिव अतुल तिवारी से भेंट कर कार्य योजनाओं पर चर्चा की। राज्य के विकास को बाह्य विशेष सहायता एवं केंद्रीय अनुदान और अन्य वित्तीय संसाधनों पर वित्त सचिव अजय सेठ, सचिव (व्यय) डाॅ. मनोज गोविल से चर्चा कर राज्य के संसाधनों की आवश्यकताओं से अवगत कराया।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, भारी बार‍िश के आसार; आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी
Next: सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या की जांच के लिए समिति गठित, एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट

Related Stories

केदारनाथ धाम में कंधों में चढ़कर बनाई जा रही रील, BKTC और प्रशासन पर उठ रहे सवाल

केदारनाथ धाम में कंधों में चढ़कर बनाई जा रही रील, BKTC और प्रशासन पर उठ रहे सवाल

May 25, 2026
सड़क पर नमाज पढ़ने पर सीएम धामी का बड़ा बयान,कहा- चिन्हित स्थलों पर ही अदा हो नमाज

सड़क पर नमाज पढ़ने पर सीएम धामी का बड़ा बयान,कहा- चिन्हित स्थलों पर ही अदा हो नमाज

May 25, 2026
गंगा दशहरा पर गंगोत्री धाम में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ पूरा धाम

गंगा दशहरा पर गंगोत्री धाम में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ पूरा धाम

May 25, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

केदारनाथ धाम में कंधों में चढ़कर बनाई जा रही रील, BKTC और प्रशासन पर उठ रहे सवाल

केदारनाथ धाम में कंधों में चढ़कर बनाई जा रही रील, BKTC और प्रशासन पर उठ रहे सवाल

May 25, 2026
सड़क पर नमाज पढ़ने पर सीएम धामी का बड़ा बयान,कहा- चिन्हित स्थलों पर ही अदा हो नमाज

सड़क पर नमाज पढ़ने पर सीएम धामी का बड़ा बयान,कहा- चिन्हित स्थलों पर ही अदा हो नमाज

May 25, 2026
गंगा दशहरा पर गंगोत्री धाम में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ पूरा धाम

गंगा दशहरा पर गंगोत्री धाम में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ पूरा धाम

May 25, 2026
चौथी बार बढ़े तेल के दाम, पेट्रोल की कीमतों ने मारी सेंचुरी, दस दिन में ₹7 तक हुए महंगे

चौथी बार बढ़े तेल के दाम, पेट्रोल की कीमतों ने मारी सेंचुरी, दस दिन में ₹7 तक हुए महंगे

May 25, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • केदारनाथ धाम में कंधों में चढ़कर बनाई जा रही रील, BKTC और प्रशासन पर उठ रहे सवाल
  • सड़क पर नमाज पढ़ने पर सीएम धामी का बड़ा बयान,कहा- चिन्हित स्थलों पर ही अदा हो नमाज
  • गंगा दशहरा पर गंगोत्री धाम में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ पूरा धाम
  • चौथी बार बढ़े तेल के दाम, पेट्रोल की कीमतों ने मारी सेंचुरी, दस दिन में ₹7 तक हुए महंगे
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.