Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

नैनीताल के मदरसे में बच्चों के साथ उत्पीड़न, दिखाई जाती थी गंदी फिल्में; छापामारी में 24 बच्चे बरामद

Uk Fast Khabar October 12, 2023

नैनीताल के वीरभट्टी में बिना पंजीकरण के चल रहे मदरसे में उत्पीड़न के शिकार 24 बच्चों को मंगलवार को आजादी मिल गई। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) व किशोर न्यायालय में पेशी के बाद बच्चे स्वजन के सुपुर्द कर दिए गए। माता-पिता को देखते ही कई बच्चे भावुक हो गए। आठ अक्टूबर को डीएम वंदना के निर्देश पर पुलिस व प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से वीरभट्टी के पास अंजुमन इकरा नाम से संचालित मदरसे में छापामारी की। जांच में सामने आया कि वर्ष 2010 से संचालित मदरसे को मदरसा बोर्ड से मान्यता नहीं मिली है। 24 बच्चों को यहां शिक्षा दी जा रही थी। बच्चों की सेहत खराब थी। उनके शरीर पर फोड़े फुंसी हो रहे थे। उन्हें रात में गंदी फिल्म दिखाई जाती थी।

कराई गई बच्चों की काउंसलिंग
आशंका जताई जा रही है कि उन्हें किसी खास मकसद के लिए तैयार किया जा रहा था। इसके बाद अगले दिन प्रशासन ने मदरसे में रह रहे 24 बच्चों को हल्द्वानी के बनभूलपुरा स्थित मदरसे में भिजवा दिया। सोमवार को बच्चों के बयान दर्ज कराए गए और उन्हें स्वजन से मिलने नहीं दिया गया। मंगलवार को इन सभी बच्चों के स्वजनों को हल्द्वानी स्थित जिला प्रोबेशन कार्यालय बुलाया गया। जहां उनकी काउंसलिंग की गई और बच्चों के जरूरी दस्तावेज जमा कराए गए।
इसके बाद सीडब्ल्यूसी अधिकारी और पुलिस की मौजूदगी में बच्चे स्वजनों को सौंपे गए। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि सभी बच्चों को उनके स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है। मदरसे की जांच में पता चला कि इसमें 37 बच्चों का पंजीकरण था। शेष बच्चे कहां हैं, इसकी जानकारी नहीं मिली। यह मदरसा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग या किसी भी सरकारी विभाग में पंजीकृत नहीं था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि 2010 से संचालित मदरसे के लिए फंडिंग कहां से हो रही है। इसके तार कहां जुड़े हो सकते हैं।

शासन को भेजी मामले की रिपोर्ट
प्रारंभिक जांच में गंभीर खुलासों के बाद प्रशासन ने मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। डीएम वंदना सिंह ने रिपोर्ट शासन को भेजे जाने की पुष्टि की है। मदरसा संचालक के बेटे के बयान दर्ज तल्लीताल थाना पुलिस ने वीरभट्टी के मदरसा संचालक हारुन मोहम्मद के बेटे मो. इब्राहीम को मंगलवार को पुलिस थाने बुलवाया। वहां उसके बयान दर्ज किए गए। तल्लीताल थाना प्रभारी रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि बयान दर्ज कराने के बाद इब्राहीम को छोड़ दिया गया। मामले की जांच जारी है।

 

Continue Reading

Previous: हैवानियत के लिए किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष की कैद, युवक ने बस के अंदर की थी हैवान‍ियत
Next: उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण पर चर्चा तेज, जल्द पेश होगा ड्राफ्ट का अंतिम रूप

Related Stories

शाह की जनसभा को लेकर भाजपा में जोश, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

शाह की जनसभा को लेकर भाजपा में जोश, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

March 7, 2026
जनगणना 2027: देहरादून में तैयारियां शुरू, डिजिटल ब्लॉक बनेंगे; पांच जोन में बंटा शहर

जनगणना 2027: देहरादून में तैयारियां शुरू, डिजिटल ब्लॉक बनेंगे; पांच जोन में बंटा शहर

March 7, 2026
सीएम धामी का बड़ा कदम, देहरादून में AI ट्रैफिक सिग्नल से मिलेगी जाम से मुक्ति; 33.45 करोड़ मंजूर

सीएम धामी का बड़ा कदम, देहरादून में AI ट्रैफिक सिग्नल से मिलेगी जाम से मुक्ति; 33.45 करोड़ मंजूर

March 7, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

शाह की जनसभा को लेकर भाजपा में जोश, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

शाह की जनसभा को लेकर भाजपा में जोश, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

March 7, 2026
जनगणना 2027: देहरादून में तैयारियां शुरू, डिजिटल ब्लॉक बनेंगे; पांच जोन में बंटा शहर

जनगणना 2027: देहरादून में तैयारियां शुरू, डिजिटल ब्लॉक बनेंगे; पांच जोन में बंटा शहर

March 7, 2026
सीएम धामी का बड़ा कदम, देहरादून में AI ट्रैफिक सिग्नल से मिलेगी जाम से मुक्ति; 33.45 करोड़ मंजूर

सीएम धामी का बड़ा कदम, देहरादून में AI ट्रैफिक सिग्नल से मिलेगी जाम से मुक्ति; 33.45 करोड़ मंजूर

March 7, 2026
उत्तराखंड को CM धामी का तोहफा: ₹171 करोड़ की विकास परियोजनाओं को दी मंजूरी, शहीदों के नाम पर होंगी कई सड़कें

उत्तराखंड को CM धामी का तोहफा: ₹171 करोड़ की विकास परियोजनाओं को दी मंजूरी, शहीदों के नाम पर होंगी कई सड़कें

March 6, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • शाह की जनसभा को लेकर भाजपा में जोश, चुनाव रणनीति पर होगा मंथन
  • जनगणना 2027: देहरादून में तैयारियां शुरू, डिजिटल ब्लॉक बनेंगे; पांच जोन में बंटा शहर
  • सीएम धामी का बड़ा कदम, देहरादून में AI ट्रैफिक सिग्नल से मिलेगी जाम से मुक्ति; 33.45 करोड़ मंजूर
  • उत्तराखंड को CM धामी का तोहफा: ₹171 करोड़ की विकास परियोजनाओं को दी मंजूरी, शहीदों के नाम पर होंगी कई सड़कें
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.