Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के साथ चीन का भेदभाव, भारतीय खिलाड़ियों नहीं दी एंट्री; भारत ने अपनाया कड़ा रुख

Uk Fast Khabar September 22, 2023

चीन में चल रहे एशियाई खेल में अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को एंट्री नहीं दी गई। इसके बाद भारत सरकार ने चीन को जोरदार जवाब दिया है। खबर के मुताबिक एशियन गेम्स में हिस्सा लेने जा रहे भारत के तीन खिलाड़ियों को चीन ने वीजा देने से इनकार कर दिया। चीन की इस हरकत पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “भारत सरकार को पता चला है कि चीनी अधिकारियों ने लक्षित और पहले से निर्धारित तरीके से अरुणाचल प्रदेश के कुछ भारतीय खिलाड़ियों को चीन के हांगझोऊ में होने वाले 19वें एशियाई खेलों में मान्यता और एंट्री नहीं देकर उनके साथ भेदभाव किया है।”

अरुणाचल भारत का अविभाज्य हिस्सा था, है और रहेगा- भारत
विदेश मंत्रालय ने कहा, “हमारी दीर्घकालिक और सुसंगत स्थिति के अनुरूप, भारत डोमिसाइल या जातीयता (Ethnicity) के आधार पर भारतीय नागरिकों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार को दृढ़ता से खारिज करता है। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।”

चीन ने जानबूझकर हमारे खिलाड़ियों को रोका- भारत
मंत्रालय ने आगे कहा, “चीन द्वारा हमारे कुछ खिलाड़ियों को जानबूझकर और चुनिंदा तरीके से रोकने के खिलाफ भारत ने नई दिल्ली और बीजिंग में कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है। चीन की कार्रवाई एशियाई खेलों की भावना और उनके आचरण को नियंत्रित करने वाले नियमों दोनों का उल्लंघन करती है, जो स्पष्ट रूप से सदस्य देशों के खिलाड़ियों के खिलाफ भेदभाव को दर्शाती है।” विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसके बाद कहा, “इसके अलावा चीन की कार्रवाई के खिलाफ हमारे विरोध के रूप में, भारत के सूचना और प्रसारण और युवा मामले और खेल मंत्री ने खेलों के लिए चीन की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द कर दी है। भारत सरकार हमारे हितों की रक्षा के लिए उचित कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखती है।”

किरेन रिजिजू ने चीन की कड़ी निंदा की
वहीं, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चीन की कड़ी निंदा करते हुए पलटवार किया। उन्होंने एक्स पर कहा, “मैं चीन द्वारा हांगझोऊ में 19वें एशियाई खेलों में भाग लेने वाले अरुणाचल प्रदेश के हमारे वुशु एथलीटों को वीजा देने से मना करने के इस कदम की कड़ी निंदा करता हूं। यह खेल की भावना और एशियाई खेलों के संचालन को नियंत्रित करने वाले नियमों दोनों का उल्लंघन करता है, जो स्पष्ट रूप से सदस्य देशों के खिलाड़ियों के खिलाफ भेदभाव को दर्शाता है।”

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति चीन पर लगाम लगाए
उन्होंने आगे कहा कि अरुणाचल प्रदेश कोई विवादित क्षेत्र नहीं बल्कि भारत का अभिन्न अंग है। अरुणाचल प्रदेश के सभी लोग अपनी जमीन और लोगों पर चीन के किसी भी अवैध दावे का दृढ़ता से विरोध करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति को चीन की नाजायज़ कार्रवाई पर लगाम लगानी चाहिए।

Continue Reading

Previous: साउथ की इस मशहूर एक्ट्रेस ने कर ली गुपचुप शादी? वेडिंग फोटो वायरल होने पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, जानिए- क्या है सच
Next: UNGA के 78वें सत्र में शिरकत करने विदेश मंत्री एस जयशंकर नौ दिवसीय अमेरिका यात्रा पर हुए रवाना, सत्र को करेंगे संबोधित

Related Stories

Petrol Diesel : ऊर्जा संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटाकर 3 किया, डीजल पर शून्य

Petrol Diesel : ऊर्जा संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटाकर 3 किया, डीजल पर शून्य

March 28, 2026
ईरानी मिसाइलों का सामना कर रहे सऊदी अरब, क़तर और कुवैत जैसे देशों के पास कितनी सैन्य ताकत?

ईरानी मिसाइलों का सामना कर रहे सऊदी अरब, क़तर और कुवैत जैसे देशों के पास कितनी सैन्य ताकत?

March 24, 2026
चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था

चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था

March 21, 2026 6
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Uttarakhand: ऑफ सीजन में बंद रहने वाले होटल, रेस्त्रां को बड़ी राहत, कम बिजली खर्च की तो कम आएगा बिल

Uttarakhand: ऑफ सीजन में बंद रहने वाले होटल, रेस्त्रां को बड़ी राहत, कम बिजली खर्च की तो कम आएगा बिल

April 1, 2026
UP: पांच से 10 लाख में खरीदते, एक करोड़ तक में बेचते, विदेशी समेत 50 की किडनी बदली, ‘किडनी मंडी’ की पूरी कहानी

UP: पांच से 10 लाख में खरीदते, एक करोड़ तक में बेचते, विदेशी समेत 50 की किडनी बदली, ‘किडनी मंडी’ की पूरी कहानी

April 1, 2026
Russian Military Plane Crash: क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस की सेना का विमान, AN-26 हादसे में 29 लोगों की मौत

Russian Military Plane Crash: क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस की सेना का विमान, AN-26 हादसे में 29 लोगों की मौत

April 1, 2026
Fuel Price Hike: दिल्ली में प्रीमियम ईंधन महंगे, xp-100 पेट्रोल का रेट ₹160 प्रति लीटर; जानिए कीमतों पर अपडेट

Fuel Price Hike: दिल्ली में प्रीमियम ईंधन महंगे, xp-100 पेट्रोल का रेट ₹160 प्रति लीटर; जानिए कीमतों पर अपडेट

April 1, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography BJP blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Uttarakhand: ऑफ सीजन में बंद रहने वाले होटल, रेस्त्रां को बड़ी राहत, कम बिजली खर्च की तो कम आएगा बिल
  • UP: पांच से 10 लाख में खरीदते, एक करोड़ तक में बेचते, विदेशी समेत 50 की किडनी बदली, ‘किडनी मंडी’ की पूरी कहानी
  • Russian Military Plane Crash: क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस की सेना का विमान, AN-26 हादसे में 29 लोगों की मौत
  • Fuel Price Hike: दिल्ली में प्रीमियम ईंधन महंगे, xp-100 पेट्रोल का रेट ₹160 प्रति लीटर; जानिए कीमतों पर अपडेट
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.