Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

 

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

सीएम ने दून विवि में विद्यार्थियों को किया संबोधित, विद्यार्थी जीवन सबसे यादगार इसे खूबसूरत बनाएं

Uk Fast Khabar August 3, 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय के नए प्रवेशित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन सबसे अहम पल है। इसको सवांरने एवं यादगार बनाने के लिए कार्य करें। युवावस्था जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है, इसके बल पर आप लोग चुनौतियों को अवसर में परिवर्तित कर सकते हैं। अपनी सृजनशक्ति से विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में नित नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं।
बुधवार को दून विवि में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम काे बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले नव निर्मित ओपन थिएटर व स्कूल आफ मैनेजमेंट भवन का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि दून विवि एक उत्कृष्ट विवि है, जिसमें आप स्वयं को परिष्कृत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं, इसके लिए उन्होंने विद्यार्थियों को संयमित जीवन जीने के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि समय का सदुपयोग करना विद्यार्थी जीवन की सबसे बड़ी चुनौती है, यह आपके जीवन का वह पल है जो कभी दोबारा लौटकर नहीं आएगा, इसलिए इसको अविस्मरणीय बनाएं।

उन्होंने कहा कि दून विवि कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल के नेतृत्व में बेहतरीन कार्य कर रहा है। विवि उत्तराखंड की लोक संस्कृति को संरक्षित करने का भी निरंतर प्रयास किया जा रहा है जो बहुत ही सराहनीय है। दून विवि में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत उत्तराखंड की लोक भाषाओं, बोलियों एवं साहित्य के संरक्षण, संवर्धन एवं शोध के क्षेत्र में कार्य करने के लिए डाॅ. नित्यानंद हिमालयी शोध एवं अध्ययन केंद्र भी स्थापित किया गया है।

कार्यक्रम में धर्मपुर के विधायक विनोद चमोली ने दून विवि के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. एचसी पुरोहित ने किया। इस मौके पर विवि के कुलसचिव डाॅ. एमएस मंदरवाल, प्रो. आरपी ममगाई, प्रो. हर्ष डोभाल, डाॅ.एसएस सुथार, डाॅ. राजेश कुमार, डाॅ. रीना सिंह, डाॅ. नरेंद्र रावल, डाॅ. सुनीत नैथानी, डाॅ. प्राची पाठक, डाॅ. चेतना पोखरियाल, छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने दो पुस्तकों का विमोचन किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के शिक्षकों की दो पुस्तकों, डाॅ. प्राची पाठक एवं डाॅ. स्मिता त्रिपाठी की ओर से संपादित पुस्तक इनोवेटिव मैनेजमेंट प्रैक्टीसेस द रोड अहेड और डॉ. आशीष सिन्हा व डाॅ. वैशाली की पुस्तक चेंजिंग पैराडाएम्स इन बिजनेस एंड टेक्नोलॉजी का भी का विमोचन भी किया।

विवि के दो प्रोफेसर विश्व के प्रतिशत टॉप साइंटिस्ट में शामिल: कुलपति
कार्यक्रम में दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल शिक्षारंभ के अवसर पर कहा कि सत्र के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री की ओर से विद्यार्थियों को संदेश दिया जाना इस बात को इंगित करता है कि हमारे मुख्यमंत्री युवाओं को लेकर अत्यधिक संवेदनशील हैं। परिणाम स्वरूप विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके मध्य उपस्थित हैं। विवि निरंतर प्रगति कर रहा है। विवि के दो प्रोफेसर विश्व के प्रतिशत टाप साइंटिस्ट में शामिल हैं, हाल ही में हमारे प्रोफेसर एवं शोधार्थियों को गवर्नर रिसर्च अवार्ड भी मिला है। हमने पहली बार बीटेक कंप्यूटर साइंस शुरू किया है।

Continue Reading

Previous: शरद पवार, पीएम मोदी से गर्मजोशी के साथ मिले, क्या कहती है यह तस्वीर?
Next: वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में उत्तराखंड पुलिस के मुख्य आरक्षी संतोष ने जीते दो स्वर्ण पदक

Related Stories

युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..

युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..

January 13, 2026 3
प्राथमिक शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में अव्यवस्था से बवाल, अल्मोड़ा में कामकाज ठप..

प्राथमिक शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में अव्यवस्था से बवाल, अल्मोड़ा में कामकाज ठप..

January 13, 2026
पर्यटन और आपदा प्रबंधन को मजबूती, बड़कोट-चिन्यालीसौड़ के बीच शुरू होगी हेली सेवा..

पर्यटन और आपदा प्रबंधन को मजबूती, बड़कोट-चिन्यालीसौड़ के बीच शुरू होगी हेली सेवा..

January 13, 2026
https://youtu.be/x6p9SdwA_ng

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..

युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..

January 13, 2026 3
प्राथमिक शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में अव्यवस्था से बवाल, अल्मोड़ा में कामकाज ठप..

प्राथमिक शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में अव्यवस्था से बवाल, अल्मोड़ा में कामकाज ठप..

January 13, 2026
पर्यटन और आपदा प्रबंधन को मजबूती, बड़कोट-चिन्यालीसौड़ के बीच शुरू होगी हेली सेवा..

पर्यटन और आपदा प्रबंधन को मजबूती, बड़कोट-चिन्यालीसौड़ के बीच शुरू होगी हेली सेवा..

January 13, 2026
उत्तराखंड का आदिबदरी मंदिर दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजा, कल खुलेंगे कपाट..

उत्तराखंड का आदिबदरी मंदिर दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजा, कल खुलेंगे कपाट..

January 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना..
  • प्राथमिक शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में अव्यवस्था से बवाल, अल्मोड़ा में कामकाज ठप..
  • पर्यटन और आपदा प्रबंधन को मजबूती, बड़कोट-चिन्यालीसौड़ के बीच शुरू होगी हेली सेवा..
  • उत्तराखंड का आदिबदरी मंदिर दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजा, कल खुलेंगे कपाट..
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.