Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

देहरादून नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने ₹46 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया..

Uk Fast Khabar December 10, 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस समारोह में प्रतिभाग करते हुए लगभग ₹46 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पिछले 27 वर्षों में नगर निगम ने नागरिक सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक शहरी प्रबंधन को मजबूत करते हुए देहरादून को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित शहर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थापना दिवस जहां उपलब्धियों के उत्सव का अवसर है, वहीं भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विकास को धरातल पर उतारने का संकल्प लेने का भी समय है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में शहरी विकास को नई दिशा मिली है, जिसमें अमृत मिशन, स्मार्ट सिटी मिशन, खुले में शौच मुक्त अभियान, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाएँ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार देहरादून को एक आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि शहर में ₹1400 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। ठोस कचरा प्रबंधन के लिए आधुनिक Mechanized Transfer Station, कूड़ा वाहनों की Real-Time Monitoring के लिए ICCC की स्थापना, तथा शहर में 35 नए पार्कों का निर्माण इसी दिशा में बड़े कदम हैं।

उन्होंने बताया कि केदारपुरम में योगा थीम पर आधारित शहर के सबसे बड़े पार्क का निर्माण किया जा रहा है, जबकि वीर सैनिकों के सम्मान में विशेष स्मृति पार्कों के माध्यम से 50 हजार वर्ग मीटर से अधिक हरित क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। शहर की नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए ‘Renew Rispana’ अभियान भी संचालित किया जा रहा है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शहर में 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है, जबकि निजी ई-वाहनों के लिए 11 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप देहरादून ने नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 19वाँ स्थान, जबकि राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में 62वाँ स्थान प्राप्त किया है।

उन्होंने बताया कि शहर में विभिन्न स्थानों पर भूमिगत पार्किंग निर्माण कार्य प्रगति पर है और ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए रिस्पना और बिंदाल नदियों के ऊपर Elevated Road का निर्माण प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम के उत्कृष्ट कार्मिकों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, नगरायुक्त नमामि बंसल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं पार्षद मौजूद रहे।

Continue Reading

Previous: राज्य को हरसंभव सहायता का आश्वासन: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान…
Next: मुख्यमंत्री धामी ने 142 नव–नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को नियुक्ति पत्र सौंपे, मेडिकल शिक्षा को मिलेगा सुदृढ़ आधार..

Related Stories

देहरादून DAV कॉलेज छात्रवृत्ति घोटाला, ED ने दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

देहरादून DAV कॉलेज छात्रवृत्ति घोटाला, ED ने दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

June 4, 2026
रुद्रपुर में बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में मजदूर की मौत, आरोपी बाइक सवार मौके से फरार

रुद्रपुर में बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में मजदूर की मौत, आरोपी बाइक सवार मौके से फरार

June 4, 2026
चीन सीमा पर पांडव नृत्य, जादुंग पहुंच भावुक हुए जाड़ समुदाय के लोग, नेलांग को भी बसाने की मांग

चीन सीमा पर पांडव नृत्य, जादुंग पहुंच भावुक हुए जाड़ समुदाय के लोग, नेलांग को भी बसाने की मांग

June 4, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

2027 Bentley Flying Spur ग्लोबल मार्केट के लिए हुई पेश, मिला V8 हाइब्रिड इंजन

2027 Bentley Flying Spur ग्लोबल मार्केट के लिए हुई पेश, मिला V8 हाइब्रिड इंजन

June 4, 2026
देहरादून DAV कॉलेज छात्रवृत्ति घोटाला, ED ने दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

देहरादून DAV कॉलेज छात्रवृत्ति घोटाला, ED ने दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

June 4, 2026
रुद्रपुर में बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में मजदूर की मौत, आरोपी बाइक सवार मौके से फरार

रुद्रपुर में बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में मजदूर की मौत, आरोपी बाइक सवार मौके से फरार

June 4, 2026
चीन सीमा पर पांडव नृत्य, जादुंग पहुंच भावुक हुए जाड़ समुदाय के लोग, नेलांग को भी बसाने की मांग

चीन सीमा पर पांडव नृत्य, जादुंग पहुंच भावुक हुए जाड़ समुदाय के लोग, नेलांग को भी बसाने की मांग

June 4, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • 2027 Bentley Flying Spur ग्लोबल मार्केट के लिए हुई पेश, मिला V8 हाइब्रिड इंजन
  • देहरादून DAV कॉलेज छात्रवृत्ति घोटाला, ED ने दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट
  • रुद्रपुर में बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में मजदूर की मौत, आरोपी बाइक सवार मौके से फरार
  • चीन सीमा पर पांडव नृत्य, जादुंग पहुंच भावुक हुए जाड़ समुदाय के लोग, नेलांग को भी बसाने की मांग
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.