Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

सीएम धामी ने तोड़ा एनडी तिवारी का 20 साल पुराना रिकॉर्ड, सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बने

Uk Fast Khabar July 10, 2026

नारायण दत्त तिवारी 2002 से 2007 तक 1831 दिन तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे थे, सीएम धामी ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे ज्यादा समय तक राज्य का मुख्यमंत्री रहने का एनडी तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. एनडी तिवारी उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री थे जिन्होंने अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था. अब पुष्कर सिंह धामी ने सबसे ज्यादा समय तक उत्तराखंड का मुख्यमंत्री रहने का उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है. नारायण दत्त तिवारी अपने कार्यकाल में 1831 दिन मुख्यमंत्री रहे थे. सीएम धामी के कार्यकाल को आज शुक्रवार 10 जुलाई को 1832 दिन हो गए हैं.

सीएम धामी ने तोड़ा एनडी तिवारी का रिकॉर्ड: एनडी तिवारी 2 मार्च 2002 को उत्तराखंड के पहले चुने हुए मुख्यमंत्री बने थे. उनका कार्यकाल 7 मार्च 2007 तक रहा था. इस तरह वो एक्टिंग मुख्यमंत्री के रूप में 1831 दिन पद पर रहे. पुष्कर सिंह धामी 4 जुलाई 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने थे. 2022 में विधानसभा के चुनाव हुए तो बीजेपी ने उन्हें फिर से राज्य का मुख्यमंत्री बनाया था. तब से लेकर अब तक वो मुख्यमंत्री पद पर बने हुए हैं. आज उन्होंने सीएम के रूप में अपने कार्यकाल के 1832 दिन पूरे कर लिए हैं.

सीएम धामी ने पांच दिन के अंदर दो नए रिकॉर्ड बनाए: चार जुलाई को धामी पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बने थे. अब उन्होंने नारायण दत्त तिवारी का सबसे ज्यादा दिन तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. इस तरह सीएम धामी ने पांच दिन के अंदर दो-दो नए रिकॉर्ड बना दिए हैं.

उत्तराखंड में कांग्रेस के अब तक 3 मुख्यमंत्री बने हैं: कांग्रेस ने अब तक उत्तराखंड को तीन मुख्यमंत्री दिए. इनमें एनडी तिवारी (अब स्वर्गीय), विजय बहुगुणा (अब बीजेपी में हैं) और हरीश रावत शामिल हैं. इन तीन मुख्यमंत्रियों में से सिर्फ नारायण दत्त तिवारी ही अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर पाए थे. विजय बहुगुणा और हरीश रावत कांग्रेस सरकार के एक ही कार्यकाल में मुख्यमंत्री रहे थे.

बीजेपी ने प्रदेश को 7 सीएम दिए: बीजेपी ने उत्तराखंड को अब तक 7 मुख्यमंत्री दिए हैं. इनमें राज्य बनने के बाद पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी, भगत सिंह कोश्यारी, भुवन चंद्र खंडूड़ी, रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत और पुष्कर सिंह धामी शामिल हैं. भुवन चंद्र खंडूड़ी दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे. पुष्कर सिंह धामी भी दो बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जिनका कार्यकाल ज्यादा रहा: वर्तमान सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल को आज 1832 दिन हो गए हैं. एनडी तिवारी ने 1831 दिन तक सीएम की कुर्सी संभाली थी. त्रिवेंद्र सिंह रावत 1452 दिन तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे थे. हरीश रावत 1148 दिन तक सीएम रहे. भुवन चंद्र खंडूड़ी अपने पहले कार्यकाल में 840 दिन तक मुख्यमंत्री रहे थे.

सीएम धामी का करियर: पुष्कर सिंह धामी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी से की थी. लखनऊ विश्वविद्यालय में अपने छात्र जीवन के दौरान धामी एबीवीपी के यूपी के प्रदेश महासचिव रहे थे. उन्होंने अपने कार्यकाल में एबीवीपी का बहुत बड़ा और सफल महासम्मेलन आयोजित कराया था. उत्तराखंड बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी दो बार भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे.

2012 में बीजेपी ने उन्हें पहली बार विधायकी का चुनाव लड़ाया था. धामी पहली बार खटीमा से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे. 2017 में भी वो खटीमा से चुनाव जीते. 2021 में तीरथ सिंह रावत के पद से हटने पर उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया. 2022 के चुनाव में वो कांग्रेस के भुवन कापड़ी से हार गए थे. लेकिन बीजेपी ने फिर भी धामी को ही मुख्यमंत्री बनाया. चंपावत सीट पर उपचुनाव लड़कर धामी फिर विधानसभा पहुंचे.

Continue Reading

Previous: युद्धविराम के बावजूद गाजा में इजरायली हमले, छह लोगों की मौत
Next: देहरादून के सुलभ शौचालय पर कांग्रेस का कब्जा! रोका जनता का रास्ता, सरकारी फंड के दुरुपयोग पर सिस्टम की चुप्पी

Related Stories

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

July 30, 2026
श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

July 30, 2026
श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग

July 30, 2026
रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

July 30, 2026
पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं

July 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर रुद्रप्रयाग विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा
  • श्यामपुर रेंज में हाथी का तांडव, ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, खौफजदा लोग
  • रामनगर में रिंगौड़ा उफनते नाले में युवकों ने दौड़ा दी बाइक, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो
  • पिथौरागढ़ में छुट्टी पर गया रेडियोलॉजिस्ट, बैरंग लौटीं अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाएं
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.