Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

दिल्ली से आते ही राहत बचाव कार्यों की समीक्षा में जुटे CM धामी, कहा-स्यानाचट्टी से पानी की निकासी जल्द की जाए

Uk Fast Khabar August 25, 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से लौटने के बाद थराली में आई आपदा में आपदा एवं राहत बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावितों के पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी से पानी की निकासी जल्द से जल्द करने के भी निर्देश दिए। शनिवार को मुख्यमंत्री ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि थराली में जो लोग बेघर हुए हैं, तात्कालिक रूप से उनके लिए बेहतर व्यवस्था की जाए तथा इसके साथ ही पुनर्वास का काम भी तेजी से आरंभ किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को राहत एवं आवश्यक सामग्री तत्परता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थराली आपदा प्रभावित क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क नेटवर्क सहित सभी मूलभूत जरूरतों को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। प्रभावितों को बांटी जाने वाली राहत सामग्री में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने थराली आपदा के दौरान जिलाधिकारी चमोली के तत्काल मौके पर पहुंचने, प्रभावितों को तत्परता से राहत पहुंचाने एवं बेहतरीन प्रबंधन के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि अन्य आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में भी इसी प्रकार प्रभावी समन्वय के साथ तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने राज्य में अगले दो दिन आरेंज अलर्ट के दृष्टिगत सभी जिलाधिकारियों को तैयारी पूरी रखने व आपदा प्रबंधन सामग्री उपकरण आदि संवेदनशील स्थानों पर रखने के निर्देश दिए।

नदियों में ड्रेजिंग व चैनलाइजेशन का कार्य करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने राज्य की ऐसी सभी नदियों की ड्रेजिंग व चैनलाइजेशन का कार्य करने के निर्देश दिए, जिनके किनारे बस्तियां, कस्बे, नगर बसे हैं। उन्हेांने कहा कि जहां-जहां भी नदियों का जल स्तर ड्रेजिंग न होने के कारण प्रभावित हुआ है, वहां आपदा के मानकों के अनुसार ड्रेजिंग का कार्य किया जाए।इस संबंध में सभी जिलों को जल्द से जल्द से रिपोर्ट भेजने को भी कहा।

विज्ञानियों की उच्च स्तरीय टीम करेगी अध्ययन
धराली, थराली व स्यानाचट्टी की घटनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इनमें समानता है। ऐसे में यह पता लगाना जरूरी है कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मोरेन कितनी मात्रा में जमा हो रहा है। इसके लिए वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान, आइआइआरएस, आइआइटी, एनआरएससी जैसे संस्थानों के विज्ञानियों की टीम बनाकर अध्ययन कराने निर्देश भी उन्होंने दिए। उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार से भी आग्रह करेंगे कि सभी हिमालयी राज्यों में इस तरह का अध्ययन कराया जाए, ताकि इसके कारणों का पता चल सके।

25 अगस्त तक शासन को भेजें रिपोर्ट
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने थराली, धराली समेत राज्य के अन्य स्थानों पर आपदा से हुई क्षति का आकलन कर 25 अगस्त तक हर हाल में रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिए। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगौली सहित सभी संबंधित अधिकारी तथा वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी चमोली तथा उत्तरकाशी उपस्थित रहे।

 

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में होगा खेल सुविधाओं का विस्तार, केंद्रीय मंत्री ने दिया आश्वासन
Next: थराली आपदा का सीएम धामी ने लिया जायजा, बोले-ग्लेशियर में जमा मलबे का अध्ययन कराएगी सरकार

Related Stories

उत्तराखंड के जंगलों में एआई की एंट्री, शुरू हुआ तकनीक का नया दौर, जानिये कैसे होगा काम

उत्तराखंड के जंगलों में एआई की एंट्री, शुरू हुआ तकनीक का नया दौर, जानिये कैसे होगा काम

June 17, 2026
देहरादून के सबसे पुराने पलटन बाजार में लगी भीषण आग, साड़ी और लहंगा शोरूम हुआ खाक

देहरादून के सबसे पुराने पलटन बाजार में लगी भीषण आग, साड़ी और लहंगा शोरूम हुआ खाक

June 17, 2026
देहरादून में कांग्रेस की बड़ी बैठक, प्रदेश प्रभारी समेत जुटे कई दिग्गज, जानिये मीटिंग की वजह

देहरादून में कांग्रेस की बड़ी बैठक, प्रदेश प्रभारी समेत जुटे कई दिग्गज, जानिये मीटिंग की वजह

June 17, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

ग्लोबल मार्केट के लिए पेश हुईं नई Mercedes AMG GLS और GLE 63 S, मिला नया V8 इंजन

ग्लोबल मार्केट के लिए पेश हुईं नई Mercedes AMG GLS और GLE 63 S, मिला नया V8 इंजन

June 17, 2026
उत्तराखंड के जंगलों में एआई की एंट्री, शुरू हुआ तकनीक का नया दौर, जानिये कैसे होगा काम

उत्तराखंड के जंगलों में एआई की एंट्री, शुरू हुआ तकनीक का नया दौर, जानिये कैसे होगा काम

June 17, 2026
देहरादून के सबसे पुराने पलटन बाजार में लगी भीषण आग, साड़ी और लहंगा शोरूम हुआ खाक

देहरादून के सबसे पुराने पलटन बाजार में लगी भीषण आग, साड़ी और लहंगा शोरूम हुआ खाक

June 17, 2026
देहरादून में कांग्रेस की बड़ी बैठक, प्रदेश प्रभारी समेत जुटे कई दिग्गज, जानिये मीटिंग की वजह

देहरादून में कांग्रेस की बड़ी बैठक, प्रदेश प्रभारी समेत जुटे कई दिग्गज, जानिये मीटिंग की वजह

June 17, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • ग्लोबल मार्केट के लिए पेश हुईं नई Mercedes AMG GLS और GLE 63 S, मिला नया V8 इंजन
  • उत्तराखंड के जंगलों में एआई की एंट्री, शुरू हुआ तकनीक का नया दौर, जानिये कैसे होगा काम
  • देहरादून के सबसे पुराने पलटन बाजार में लगी भीषण आग, साड़ी और लहंगा शोरूम हुआ खाक
  • देहरादून में कांग्रेस की बड़ी बैठक, प्रदेश प्रभारी समेत जुटे कई दिग्गज, जानिये मीटिंग की वजह
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.