Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

CM धामी ने में गुलदार के हमलों पर जताई चिंता, मानव-वन्यजीव संघर्ष वाले क्षेत्रों में 24 घंटे अलर्ट मोड पर वन विभाग

Uk Fast Khabar January 16, 2024

उत्तराखंड में वन्यजीवों के हमलों की बढ़ती घटनाओं को लेकर सरकार सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार के हमलों की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि राज्य में जिन क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं हो रही हैं, वहां वन विभाग को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा जाए।
राज्य के अन्य क्षेत्रों की भांति देहरादून के आइटी पार्क, किमाड़ी, सिंगली, धौलास, दूधली क्षेत्रों में लंबे समय से गुलदारों की सक्रियता बनी हुई है। रविवार शाम को ही गुलदार ने एक बच्चे को घायल कर दिया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में हुई बैठक में देहरादून समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने मनुष्य के लिए खतरनाक साबित हो रहे गुलदारों को पकडऩे के लिए पिंजरे लगाने और प्रभावित क्षेत्रों में वन कर्मियों की सघन गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लापरवाह अधिकारियों पर हो सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्यजीवों के हमलों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर उसे धरातल पर उतारा जाना चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि वन्यजीवों के हमले रोकने में लापरवाही बरतने वाले वन विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जाए।

अन्य राज्यों में भेजे जा सकते हैं वन्यजीव
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के वन क्षेत्रों में धारण क्षमता से अधिक वन्यजीव होने की स्थिति में, यदि अन्य राज्यों से वन्यजीवों की मांग आ रही है तो इसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाई जाए। फिर इसके आधार पर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने राज्य में नए वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर बनाने के निर्देश भी दिए।

जल्द लाएं अनुग्रह राशि बढ़ाने का प्रस्ताव
वन्यजीवों के हमले में मृत्यु होने पर स्वजन को आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाने वाली अनुग्रह राशि चार लाख से बढ़ाकर छह लाख रुपये करने का सरकार ने पूर्व में निर्णय लिया था। मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस संबंध में प्रस्ताव जल्द से जल्द लाया जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव डा समीर सिन्हा उपस्थित थे।

 

Continue Reading

Previous: सीएम धामी ने की आरटीआइ पोर्टल की शुरुआत, बोले- आम जनता को मिलेगा यह बड़ा फायदा
Next: CM धामी पहुंचे दिल्ली, आज कर सकते हैं केंद्रीय मंत्रियों से भेंट

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.