Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

रिस्पना और बिंदाल कॉरिडोर के निर्माण में देरी पर सीएम धामी ने जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश

Uk Fast Khabar February 18, 2025

शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नागरिकों को जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर सरकार गंभीर हुई है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर की समीक्षा बैठक में रिस्पना व बिंदाल कॉरिडोर के निर्माण में हो रही देरी पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। साथ ही अधिकारियों को यह कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे से जोड़ने का भी अनुरोध केंद्र सरकार से किया जाए। साथ ही आबादी और वाहनों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत अन्य शहरों के लिए सुनियोजित योजना पर कार्य करने को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कालसी में यमुना नदी पर निर्माणाधीन हरिपुर घाट के कार्य में देरी पर भी नाराजगी जताई और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण को यह कार्य छह माह में पूरा करने के निर्देश दिए।

देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर के संबंध में बैठक
सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय ने देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे बनने के बाद देहरादून में वाहनों व पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। यहां पहले ही वाहनों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में देहरादून एलिवेटेड कॉरिडोर का कार्य जल्द शुरू किया जाना चाहिए। इसमें रिस्पना कॉरिडोर में रिस्पना नदी पर 11 किलोमीटर और बिंदाल नदी पर 15 किलोमीटर लंबे चार लेन एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण होना है। इसके लिए इन नदियों से विद्युत लाइन व सीवर लाइन को नदी से बाहर लाया जाना है। एलिवेटेड रोड के साथ नदी के दोनों किनारों पर रिटेनिंग वाल का निर्माण और बाढ़ सुरक्षा कार्य भी होने हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में जो भी विकास के कार्य किए जा रहे हैं, उनका परिणाम धरातल पर नजर आए। कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अभी से नंदादेवी राजजात की भी तैयारी शुरू करने को कहा।

तैयारियों की नियमित समीक्षा की जाए
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को निर्देश दिए कि देहरादून एलिवेटेड रोड, गढ़वाल और कुमाऊं की कनेक्टिविटी के कार्यों, मानसखंड मंदिर माला मिशन व नंदादेवी राजजात की तैयारियों की नियमित समीक्षा की जाए। वह स्वयं भी समय-समय पर इसकी समीक्षा करेंगे। बैठक में राज्य अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, प्रमुख मुख्य वन संरक्षक धनंजय मोहन, सचिव शैलेश बगोली, नितेश झा, डा पंकज कुमार पांडेय, डा आर राजेश कुमार, रणवीर सिंह चौहान, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी, एसएसपी देहरादून अजय सिंह, नगर आयुक्त नमामि बंसल एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में विधानसभा सत्र आज से, एक लाख करोड़ रुपये से अधिक बजट का अनुमान, 20 को होगा पेश
Next: बारिश तो कहीं बर्फबारी की संभावना, पहाड़ों पर अगले 6 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

Related Stories

Uttarakhand: राज्य गठन के बाद आयोग ने तीसरी बार नहीं बढ़ाई बिजली दरें, 2003 में जारी हुआ था पहला टैरिफ आदेश

Uttarakhand: राज्य गठन के बाद आयोग ने तीसरी बार नहीं बढ़ाई बिजली दरें, 2003 में जारी हुआ था पहला टैरिफ आदेश

April 1, 2026
Uttarakhand: प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलेगा ऑपरेशन प्रहार, कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री धामी सख्त

Uttarakhand: प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलेगा ऑपरेशन प्रहार, कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री धामी सख्त

April 1, 2026
बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

March 31, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Uttarakhand: राज्य गठन के बाद आयोग ने तीसरी बार नहीं बढ़ाई बिजली दरें, 2003 में जारी हुआ था पहला टैरिफ आदेश

Uttarakhand: राज्य गठन के बाद आयोग ने तीसरी बार नहीं बढ़ाई बिजली दरें, 2003 में जारी हुआ था पहला टैरिफ आदेश

April 1, 2026
Uttarakhand: प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलेगा ऑपरेशन प्रहार, कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री धामी सख्त

Uttarakhand: प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलेगा ऑपरेशन प्रहार, कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री धामी सख्त

April 1, 2026
बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

March 31, 2026
ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया

ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया

March 31, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography BJP blog Dehardun Economy employment National News Newsbeat Politics Stories Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Uttarakhand: राज्य गठन के बाद आयोग ने तीसरी बार नहीं बढ़ाई बिजली दरें, 2003 में जारी हुआ था पहला टैरिफ आदेश
  • Uttarakhand: प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलेगा ऑपरेशन प्रहार, कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री धामी सख्त
  • बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!
  • ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.