Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

CM धामी ने गेम चेंजर योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक, बोले- केदारखंड-मानसखंड के बीच सड़क संपर्क को बनाया जाए बेहतर

Uk Fast Khabar July 24, 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सड़क संपर्क के विस्तार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने केदारखंड और मानसखंड की आपसी सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए तेजी से कार्य करने और देहरादून से हल्द्वानी, दिल्ली से हल्द्वानी और प्रमुख शहरों के लिए सड़क संपर्क मजबूत करने को बेहतर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रिस्पना और बिंदाल नदी पर चार लेन एलिवेटेड रोड निर्माण परियोजना की सभी प्रक्रियाओं में तेजी लाने को कहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आशारोड़ी से मोहकमपुर तक देहरादून रिंग रोड व बाइपास के साथ ही यूटिलिटी डक्ट नीति पर भी तेजी से कार्य किया जाए। उन्होंने सड़कों के निर्माण में नवीन तकनीक का उपयोग करने के साथ ही खराब पुलों के पुनर्निर्माण और मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित और टिकाऊ सड़कों के निर्माण के लिए जियोसिंथेटिक रिटेनिंग वाल जैसी तकनीक का उपयोग किया जाए। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान निरंतर जारी रखा जाए।

एलिवेटेड कारिडोर काे भू-अधिग्रहण पर कार्य जारी
बैठक में सचिव लोनिवि डा पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि देहरादून की रिस्पना नदी पर 11 किमी और बिंदाल नदी पर 15 किमी लंबे चार लेन एलिवेटेड कारिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इनके प्रथम चरण की स्वीकृति के अंतर्गत फिजिबिलिटी स्टडी व हाइड्रोलाजिकल स्टडी हो चुकी है। प्रस्तावित भू-अधिग्रहण योजना के अनुसार मौके पर चिह्नीकरण की कार्यवाही गतिमान है। देहरादून रिंग रोड के संरेखण को अंतिम रूप दिया जा चुका है। परियोजना की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार हो चुकी और रेलवे के साथ संयुक्त निरीक्षण कर डायवर्जन प्लान भी तैयार कर लिया गया है।
देहरादून-मसूरी संपर्क योजना की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और जियोटेक्निकल परीक्षण किया जा चुका है।

Continue Reading

Previous: सीएम धामी ने डिजिटल उत्तराखंड प्लेटफार्म को बताया गेमचेंजर पहल, सभी विभागों को दिए लागू करने निर्देश
Next: नशामुक्ति व पुनर्वास केंद्रों का राज्यव्यापी निरीक्षण शुरू, CM धामी के निर्देश पर अभियान चालू

Related Stories

उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान

उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान

March 10, 2026
उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर

उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर

March 10, 2026
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देहरादून में सम्मान समारोह, सीएम धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देहरादून में सम्मान समारोह, सीएम धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित

March 9, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान

उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान

March 10, 2026
उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर

उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर

March 10, 2026
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देहरादून में सम्मान समारोह, सीएम धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देहरादून में सम्मान समारोह, सीएम धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित

March 9, 2026
मिशन-2027: शाह ने दिया ‘बूथ जीता-चुनाव जीता’ का मंत्र, उत्तराखंड भाजपा को मजबूत करने के निर्देश

मिशन-2027: शाह ने दिया ‘बूथ जीता-चुनाव जीता’ का मंत्र, उत्तराखंड भाजपा को मजबूत करने के निर्देश

March 9, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में गौचर-बदरीनाथ शटल सेवा से बदलेगी यात्रा की रफ्तार, CM धामी ने किया ऐलान
  • उत्तराखंड बजट 2026-27: धामी सरकार का ‘SANTULAN’ मॉडल, आठ सूत्रों पर विकास का जोर
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देहरादून में सम्मान समारोह, सीएम धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
  • मिशन-2027: शाह ने दिया ‘बूथ जीता-चुनाव जीता’ का मंत्र, उत्तराखंड भाजपा को मजबूत करने के निर्देश
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.