Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

सीएम धामी ने सुरक्षा को लेकर की समीक्षा बैठक, कांवड़ यात्रा में लाठी डंडा और नुकीले वस्तुएं ले जाने पर लगेगी रोक

Uk Fast Khabar July 10, 2025

कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही यात्रा मार्ग पर तोड़फोड़ व उपद्रव की घटनाओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों को लाठी, डंडा व नुकीली वस्तुएं आदि ले जाने से रोकने के लिए व्यापक प्रचार अभियान चलाया जाए। उन्होंने यात्रा मार्ग पर मादक पदार्थों, शराब व मांस की बिक्री पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर शिविर संचालकों, कार्यरत व्यक्तियों, वालंटियर और होटल व धर्मशालाओं में ठहरने वाले व्यक्तियों को पूर्ण सत्यापन कराया जाए। मुख्यमंत्री ने आतंकवादी खतरों के दृष्टिगत एटीएस और विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी कांवड़ मेला की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस विशाल धार्मिक आयोजन में किसी भी प्रकार की अवांछनीय घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। सभी प्रमुख स्थलों पर एक्सरे सिस्टम, अग्निशमन यंत्र, फायर टेंडर एवं कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने भीड़ प्रबंधन में स्वयंसेवियों की मदद लेने व सीसी कैमरे व ड्रोन से निरंतर निगरानी और अभिसूचना तंत्र को सक्रिय रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के घाटों, नीलकंठ महादेव मंदिर व अन्य प्रमुख स्थलों पर एंबुलेंस व बैक अप की व्यवस्था की जाए। सादे वस्त्रों में महिला व पुरुष सुरक्षाकर्मियों की पर्याप्त तैनात की जाए। आपदा राहत उपकरणों से युक्त गोताखोर व जल पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा मार्गों पर तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों, डीजे व लाउडस्पीकर का नियमों के अनुसार उपयोग कराया जाए। कांवड़ यात्रियों को क्या करें और क्या न करें, की जानकारी विभिन्न माध्यमों से दी जाए।
उन्होंने कहा कि महिला कांवड़ियों की बढ़ती संख्या देखते हुए उनकी सुरक्षा के लिए महिला घाटों व धर्मशालाओं में विशेष प्रबंध किए जाएं। अंतरराज्यीय समन्वय बढ़ाकर सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाए। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर निगरानी रखते हुए अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने और संबंधित पोस्ट का तत्काल खंड करने के भी निर्देश दिए। बैठक में सचिव गृह शैलेश बगौली, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Continue Reading

Previous: योग प्रशिक्षकों के 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से होगी तैनाती
Next: सीएम धामी के निर्देश, आतंकी खतरे से निपटने के लिए ATS और विशेष सुरक्षा बल तैनात करें

Related Stories

उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

March 30, 2026
उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

March 30, 2026
Harish Rawat Interview: दल-बदल से आ रही अस्थिरता राज्य के लिए ठीक नहीं, हरदा ने चुनाव से दूरी की बताई वजह

Harish Rawat Interview: दल-बदल से आ रही अस्थिरता राज्य के लिए ठीक नहीं, हरदा ने चुनाव से दूरी की बताई वजह

March 30, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

‘अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी

‘अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी

March 30, 2026
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

March 30, 2026
उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

March 30, 2026
उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

March 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Dehardun Economy employment National News Newsbeat Politics Stories Tech World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी
  • ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
  • उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी
  • उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.