Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

CM धामी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास का किया लोकार्पण, उच्चीकृत होंगे ये 11 राजकीय माध्यमिक विद्यालय

Uk Fast Khabar January 3, 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कमजोर, पिछड़े वर्ग, अनाथ व साधनविहीन बच्चों की शिक्षा व आवास के लिए प्रदेश में 13 नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय छात्रावास के निकटस्थ 11 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकरण किया जाएगा, ताकि इन विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को आठवीं एवं 10वीं के बाद दूसरे विद्यालयों की तलाश न करनी पड़े। मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के कौलागढ़ स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में यह बातें कही। इस दौरान सीएम ने प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय छात्रावासों की उन मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया, जिन्होंने विगत परिषदीय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

एक साल एक छात्रावास तैयार कर किया जा रहा लोकार्पित
सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज, कौलागढ़ के प्रांगण में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि जिन योजनाओं का शिलान्यास किया जाता है, उन्हें वास्तविक रूप से धरातल पर उतार उनका लोकार्पण भी किया जाए। इसी क्रम में मात्र एक वर्ष की अल्पावधि में इस आवासीय छात्रावास को तैयार कर लोकार्पित किया जा रहा है। छात्रावास के निर्माण में गुणवत्ता और छात्रों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का जीवन ऊर्जा, परिश्रम और संघर्ष आदि तत्वों से परिपूर्ण रहा है। बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें भी नेताजी के आदर्शों को जीवन में अपनाकर उनके दिखाए मार्ग पर चलना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बालिकाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, केवल उन्हें उचित अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार प्रदेश में शिक्षा से वंचित बालिकाओं के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावासों का संचालन कर रही है।

हमारी सरकार प्रत्येक बच्चे की शिक्षा को लेकर गंभीर
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। हमारी सरकार प्रत्येक बच्चे की शिक्षा को लेकर गंभीर है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राज्य के हर बच्चे के अभिभावक के रूप में और जनता के मुख्य सेवक के रूप में कार्य करने के लिए वे सदैव तत्पर हैं। कार्यक्रम की अध्यक्ष कैंट विधायक सविता कपूर ने छात्रावास के निर्माण व अपने क्षेत्र में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा उत्तराखंड बंशीधर तिवारी, माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण की निदेशक वंदना गर्ब्याल, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल, अपर परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा डा. मुकुल कुमार सती मौजूद रहे।

ये उच्च माध्यमिक विद्यालय होंगे उच्चीकृत
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चमेठी अल्मोड़ा, राउमावि बांदीवाला हरिद्वार, राउमावि हरजौली जट हरिद्वार, राउमावि रानी माजरा हरिद्वार, राउमावि गोवर्धनपुर हरिद्वार, राउमावि अकबरपुर हरिद्वार, राउमावि आमपाटा टिहरी, राउमावि कौशल टिहरी, राउमावि गंगाणी उत्तरकाशी, राउमावि कंडियाल गांव उत्तरकाशी, राउमावि बनियावाला देहरादून।

Continue Reading

Previous: बाहरी लोगों को सिर्फ व्यावसायिक उपयोग के लिए मिलेगी उत्तराखंड में भूमि, सीएम धामी ने दिए आदेश
Next: विकसित भारत संकल्प यात्रा से मिल रहा योजनाओं का लाभ, CM धामी ने किया लाभार्थियों से संवाद

Related Stories

केदारनाथ यात्रा में ओवररेटिंग का बड़ा मामला उजागर, घोड़ा हॉकर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, लौटाए रुपए

केदारनाथ यात्रा में ओवररेटिंग का बड़ा मामला उजागर, घोड़ा हॉकर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, लौटाए रुपए

May 29, 2026
रुद्रपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार डॉक्टर को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

रुद्रपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार डॉक्टर को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

May 29, 2026
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन और पार्टी नेताओं को दिए टिप्स

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन और पार्टी नेताओं को दिए टिप्स

May 29, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

चंद्रयान-2 की मदद से भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा चांद पर पानी, बताया किस जगह पर मिलेगा

चंद्रयान-2 की मदद से भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा चांद पर पानी, बताया किस जगह पर मिलेगा

May 29, 2026
केदारनाथ यात्रा में ओवररेटिंग का बड़ा मामला उजागर, घोड़ा हॉकर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, लौटाए रुपए

केदारनाथ यात्रा में ओवररेटिंग का बड़ा मामला उजागर, घोड़ा हॉकर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, लौटाए रुपए

May 29, 2026
रुद्रपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार डॉक्टर को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

रुद्रपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार डॉक्टर को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

May 29, 2026
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन और पार्टी नेताओं को दिए टिप्स

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन और पार्टी नेताओं को दिए टिप्स

May 29, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • चंद्रयान-2 की मदद से भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा चांद पर पानी, बताया किस जगह पर मिलेगा
  • केदारनाथ यात्रा में ओवररेटिंग का बड़ा मामला उजागर, घोड़ा हॉकर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, लौटाए रुपए
  • रुद्रपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार डॉक्टर को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत
  • बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन और पार्टी नेताओं को दिए टिप्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.