Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

‘अपराधियों की शरणगाह न बने उत्तराखंड’, लव जिहाद व मतांतरण को लेकर सीएम धामी ने जारी किए निर्देश

Uk Fast Khabar September 4, 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मतांतरण, लव जिहाद जैसे प्रकरणों में कानून होने के बाद भी रोक नहीं लगने पर नाराजगी जताई। उन्होंने ऐसे प्रकरणों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसांख्यिकीय परिवर्तन की समस्या के समाधान के लिए संबंधित सभी एजेंसियों के मध्य समन्वय बनाने के लिए निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अन्य प्रदेशों के अपराधियों की शरणगाह न बने, इसके लिए सीमावर्ती जिलों में प्रतिदिन सघन जांच अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में शासन के उच्चाधिकारियों एवं वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस महानिदेशक, मंडलायुक्तों, पुलिस उप महानिरीक्षकों, जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अपराध कहां बढ़ रहे हैं और क्यों बढ़ रहे हैं, इस पर चिंतन किया जाए।

कानून व्यवस्था को लेकर सीएम ने दिए निर्देश
अपराधियों के मन में पुलिस का भय और आमजन का पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ना चाहिए। प्रदेश में आभूषण की दुकान पर डकैती सहित अन्य अपराधों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए अधिकारियों में आपसी समन्वय, सूचनाओं के त्वरित संप्रेषण, खुफिया तंत्र को प्रभावी बनाने के साथ ही रात्रि पेट्रोलिंग में तेजी लाई जाए। सभी अधिकारी रात्रि में रोस्टर बनाकर क्षेत्र भ्रमण करें। थाने और चौकियों का नियमित निरीक्षण होना चाहिए। यह कार्य कम हो रहा है अथवा नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में आभूषण की दुकान में डकैती प्रकरण में एसपी सिटी की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई है। इस प्रकरण में जो भी जिम्मेदार होगा, उसके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन पर ध्यान देने के निर्देश दिए, साथ में किरायेदार व अन्य शिक्षण संस्थाओं में पढ़ रहे बच्चों को बेहतर नागरिक के रूप में तैयार करने पर भी ध्यान देने के लिए अधिकारियों को कहा। कहा कि सरेआम किसी की पिटाई हो जाती है, यह दिखना नहीं चाहिए। वाहनों की जांच हो और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस दिखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निजी संस्थान में कार्यरत अथवा अन्य कामगार महिलाओं के लिए गौरा शक्ति एप बनाया गया है। इसे और अधिक सक्रिय बनाया गया है। अपराध से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण और अधीनस्थों के साथ अधिकारियों का सरल व्यवहार और क्षेत्रवाद की भावना से दूर रहने पर उन्होंने बल दिया।
साइबर अपराध पर प्रभावी रोकथाम के लिए जन जागरूकता के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए। 2025 तक नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए सामुदायिक पुलिसिंग पर ध्यान देना हाेगा। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी शािमल रहे। डीजीपी अभिनव कुमार, कुमाऊं मंडलायुक्त, सभी जिलाधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में सीएम धामी के निर्देश पर शराब के ठेकों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, ओरवरेटिंग पर दुकानें होंगी सीज
Next: आज देहरादून और नैनीताल में भारी वर्षा की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Related Stories

उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

March 30, 2026
उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

March 30, 2026
Harish Rawat Interview: दल-बदल से आ रही अस्थिरता राज्य के लिए ठीक नहीं, हरदा ने चुनाव से दूरी की बताई वजह

Harish Rawat Interview: दल-बदल से आ रही अस्थिरता राज्य के लिए ठीक नहीं, हरदा ने चुनाव से दूरी की बताई वजह

March 30, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

‘अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी

‘अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी

March 30, 2026
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

March 30, 2026
उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी

March 30, 2026
उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी

March 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Dehardun Economy employment National News Newsbeat Politics Stories Tech World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘अगर UAE युद्ध में शामिल हुआ, तो तबाह हो सकता है दुबई’, अमेरिकी अर्थशास्त्री की चेतावनी
  • ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
  • उत्तराखंड को ‘ऑल सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी: सीएम धामी
  • उत्तराखंड में पिरुल से बदलेगी तस्वीर, जंगल बचेंगे और आमदनी भी होगी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.